anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›घर बनाना होगा सस्ता, जल्द ही सरकार देगी यह तोहफा

घर बनाना होगा सस्ता, जल्द ही सरकार देगी यह तोहफा

By anupamsavera.com
June 29, 2018
120
0
Share:

बिजनेस डेस्कः नया घर बनाना और पुराने घर की मरम्मत करवाना अब जल्द ही सस्ता होने वाला है। खबरों के मुताबिक पेंट, सीमेंट, मार्बल, टाइल एवं वार्निश जैसे निर्माण उत्पादों और डिजिटल कैमरों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर घटाने के बारे में विचार किया जा रहा है। 21 जुलाई को होने वाली बैठक में इन उत्पादों को 28 फीसदी से 18 फीसदी कर की श्रेणी में लाने पर विचार किया जा सकता है। अगर इन पर फैसला होता है तो ये उत्पाद 10 फीसदी तक सस्ते हो सकते हैं।

28 फीसदी कर श्रेणी में अभी 50 उत्पाद
एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘सीमेंट, पेंट, निर्माण सामग्री और डिजिटल कैमरा उद्योग ने दरों में कटौती की मांग की है। हम राजस्व को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर रहे हैं।’ पिछले साल 15 नवंबर को हुई बैठक में 176 उत्पादों पर कर की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की गई थी। इसके बाद 28 फीसदी की सर्वाधिक कर की श्रेणी में केवल 50 उत्पाद बच गए हैं।

सीमेंट पर कर घटाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव
सरकार पेंट और मार्बल एवं ग्रेनाइट टाइल जैसे निर्माण उत्पादों पर दर घटाने के बारे में फैसला ले सकती है। करीब 70 फीसदी मार्बल और ग्रेनाइट का कारोबार गुजरात और राजस्थान में होता है। अनुमानों के मुताबिक सीमेंट पर कर की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने से सरकार को हर महीने 25 अरब रुपए की चपत लग सकती है। इस समय सरकार को हर महीने सीमेंट उद्योग से करीब 60 अरब रुपए का राजस्व मिलता है। वहीं डिजिटल कैमरों पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। माना जा रहा है कि निकोन, कैनन और सोनी जैसी कंपनियों ने दरों में कटौती की मांग की है।

Previous Article

तिब्बत में अत्यधिक ऊंचाई पर चीनी सेना ...

Next Article

जाति के नाम पर समाज को तोड़ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सोना हुआ सस्ता, 3 माह में कम हुई कीमत 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम

    December 8, 2017
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पेट्रोल-डीजल खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम

    June 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एयर इंडिया का विनिवेश 2019 के चुनाव तक टाला जाए: स्वामी

    April 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सिटी बैंक का कारोबार खरीद सकते हैं एसबीआई और निजी बैंक

    April 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    वित्त मंत्री की अध्यक्षता में GST Council की बैठक आज, E-Vehicles पर जीएसटी घटने की संभावना

    June 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने की कीमतों में आई तेजी, ज्वैलर्स की खरीदारी का दिखा असर

    December 24, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    हमें सभी स्तरों पर न्यायपालिका की रक्षा करने की आवश्यकता है, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना

  • देश

    हरियाणा की वो 5 सीटें जहां बीजेपी की इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

  • देश

    जानें कृषि कानूनों में क्या-क्या बदलाव संभव, सरकार ने किसानों को भेजा प्रस्ताव

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010