anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›अगले साल से कम होगी महंगाई:गेहूं और तेल से लेकर गैस के दाम भी होंगे कम, 2024 में भी जारी रहेगी ये राहत

अगले साल से कम होगी महंगाई:गेहूं और तेल से लेकर गैस के दाम भी होंगे कम, 2024 में भी जारी रहेगी ये राहत

By anupamsavera.com
November 26, 2022
57
0
Share:

भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई कम होने जा रही है और ये राहत टिकाऊ होगी। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही हफ्तों बाद शुरू होने वाले 2023 में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, अनाज, खाद्य तेल, कॉटन और मेटल जैसी लगभग सभी कमोडिटी के दाम 15% तक घटेंगे। इसके बाद 2024 में भी इनकी कीमतों में 12% तक गिरावट आने का अनुमान है।

इस साल महंगाई बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की रही है। अगले साल इनके दाम सबसे ज्यादा घटेंगे। भारतीय कमोडिटी एक्पर्ट्स के मुताबिक, अगले साल कच्चे तेल का इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 17% घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है, जो अभी 90 डॉलर के आसपास है। जून 2023 तक खाने के तेल में भी 12-15% गिरावट आने का अनुमान है।

घरेलू बाजार: गैस की कीमत आधी रह जाएगी, गेहूं, तेल, चीनी के भाव भी घटेंगे

कमोडिटी 2022 2023 गिरावट
प्राकृतिक गैस 492 250 49%
गेहूं 2,800 2,125 24%
सरसों 7,075 5,500 22%
सोया तेल 1,470 1,250 15%
पाम ऑयल 894 800 11%
चीनी 3,517 3,300 6%
कॉटन 32,550 30,000 8%
​​​​​​​​​​​​​​(गैस रुपए/यूनिट, सोया- क्रूड पाम ऑयल रुपए/10 किलो, कॉटन रुपए/गांठ, बाकी दाम रुपए/क्विंटल, सोर्स: ओरिगो कमोडिटीज)

अंतरराष्ट्रीय बाजार: तेल-गैस सर्वाधिक सस्ते होंगे, खाद्य तेल के दाम भी घटेंगे

कमोडिटी 2022 2023 2024
क्रूड ऑयल 90 75 72
प्राकृतिक गैस 40 32 28
पाम ऑयल 1,275 1,050 1,054
सोया तेल 1,675 1,550 1,537
चावल 435 435 436
गेहूं ​​​​​​​ 430 410 405
कॉटन ​​​​​​​ 2.95 2.90 2.86
(क्रूड ऑयल डॉलर/बैरल, गैस डॉलर/यूनिट, कॉटन डॉलर/टन, बाकी दाम डॉलर/टन, सोर्स: वर्ल्ड बैंक, केडिया एडवाइजरी)

इन प्रमुख कारणों से मिलेगी महंगाई से राहत

खाद्य तेल: यूक्रेन के पास सन फ्लावर ऑयल का बड़ा स्टॉक है, देश में सरसों की खेती बढ़ी है और पाम तेल निर्यातक देशों में श्रमिकों की कमी दूर हो गई है।
अनाज: देश में अनाज का उत्पादन साल-दर-साल बढ़ रहा हैै। रबी सीजन में गेहूं उत्पादन 10-15% बढ़ सकता है। मक्का उत्पादन भी बढ़ने की संभावना है।
कॉटन: कॉटन उत्पादन 8.5% बढ़ने का अनुमान है। अमेरिका में भी उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। ऐसे में कॉटन के भाव पर दबाव बन सकता है।
तेल-गैस: वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से मांग में कमी आएगी। उधर चीन में कोविड की पाबंदियां एक बार फिर बढ़ी हैं। ऐसे में कीमतें घटेंगी।

Previous Article

दृश्यम 3 बनने में भी सात साल ...

Next Article

यूक्रेनी डॉक्टरों ने अंधेरे में की बच्चे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    पैसों की कमी से नहीं रुकेगी बेटी की शादी, ज्योतिबाफुले श्रमिक कन्यादान योजना से श्रमिकों को मिलेगी मदद

    March 12, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    PNB Scam: IT ने लगाया गीतांजलि जेम्स की 1200 करोड़ रुपए की सेज यूनिट पर ताला

    February 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    विदेश में अपना फैमिली ऑफिस खोलेंगे अडाणी:न्यूयॉर्क या दुबई में कर सकते हैं सेटअप, ऑफिस में होगा वेल्थ मैनेजमेंट का ...

    November 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Tata Power का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ के पार, कंपनी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

    December 8, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Xiaomi Pad 5 भारत में लॉन्च, 26,999 की कीमत पर खरीद सकेंगे कस्टमर्स ,यहां जानें स्पेसिफिकेशंस

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    वित्त वर्ष 2018 में सार्वजनिक बैंकों को फ्रॉड से हुआ 25775 करोड़ रुपये का नुकसान: RTI

    May 28, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    मुरुग मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट, पी. साईनाथ ने बसवश्री पुरस्कार लौटाया

  • देश

    भारत बंद : मानसरोवर यात्रा से लौटे राहुल गांधी, रामलीला मैदान पहुंचा विपक्षी दलों का मोर्चा

  • देश

    बाबा रणदेव की टिप्पणी पर देशव्यापी विरोध,— रेजिडेंट्स फेडरेशन ऑफ डॉक्टर्स एसोसिएशन,””



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010