anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›RBL पर RBI की सफाई से निवेशक संतुष्ट नहीं, बैंक के शेयर गिरे

RBL पर RBI की सफाई से निवेशक संतुष्ट नहीं, बैंक के शेयर गिरे

By anupamsavera.com
December 28, 2021
49
0
Share:

नई दिल्ली। तीन दिन पहले निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल के प्रबंधन में बदलाव को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने हस्तक्षेप क्यों किया यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि केंद्रीय बैंक के इस कदम से निवेशक समुदाय में ऊहापोह की स्थिति है। इतना ही नहीं देश के कुछ दूसरे निजी बैंकों को लेकर भी बाजार में चर्चा होने लगी है। कुछ महीने पहले तक आरबीएल को निजी क्षेत्र में एक छोटा लेकिन सशक्त बैंक माना जा रहा था लेकिन इसमें आरबीआइ की तरफ से अतिरिक्त निदेशक की नियुक्ति के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। इस फैसले के बाद बैंक के एमडी और सीईओ विश्ववीर आहूजा पद छोड़ चुके हैं और उनकी जगह पर राजीव आहूजा को अंतरिम एमडी और सीईओ बनाया गया है।

सोमवार को एक साथ कई निवेशक सलाहकार एजेंसियों ने बैंक के भविष्य को लेकर बेहद निराशाजनक रिपोर्ट दी और आरबीएल के शेयर भाव 23 प्रतिशत तक गिर गए। शेयर भाव को धराशायी होते देख भारतीय रिजर्व बैंक को एक विशेष बयान जारी करना पड़ा। इसमें बैंक के पास पर्याप्त पूंजी होने और वित्तीय स्थिति के संतोषप्रद होने की बात कही गई है। यह भी कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम के मुताबिक आरबीएल बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.33 प्रतिशत है। प्रोविजनिंग अनुपात 76.6 प्रतिशत है।

लिक्विडिटी कवरेज अनुपात के 153 प्रतिशत होने की बात आरबीआइ ने कही है जबकि वैधानिक तौर पर इसके 100 प्रतिशत ही रहने का प्रविधान है। केंद्रीय बैंक ने निवेशकों और जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि उन्हें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है और वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। बैंक की स्थिति आगे भी मजबूत रहेगी। केंद्रीय बैंक के इस आश्वासन ने शेयर बाजार में आरबीएल के प्रति भरोसा थोड़ा बहुत लौटाया। हालांकि कारोबार बंद होने के समय इसके भाव 18 प्रतिशत नीचे आकर 141 रुपये पर थे। कारोबारी दिन के दौरान एक समय इस बैंक के एक शेयर की कीमत पिछले 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर आ गई थी।

सब कुछ ठीक था तो हस्तक्षेप की जरूरत क्यों पड़ी

आरबीआइ के बयान ने कई चीजों को और उलझा भी दिया है। मसलन, जब आरबीएल के वित्तीय मानक इतने मजबूत हैं तो इसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत आरबीआइ को क्यों पड़ी। आरबीआइ के बयान में कहा गया है कि पिछली कुछ तिमाहियों से आरबीएल को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं, जो बैंक में हाल के दिनों में घटित कुछ घटनाओं से जुड़ी हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब केंद्रीय बैंक के आंकड़े ही आरबीएल की मजबूत वित्तीय स्थिति की तरफ इशारा कर रहे हैं तो फिर उसने अफवाहों पर ध्यान क्यों दिया? यह सवाल भी उठ रहा है कि केंद्रीय बैंक को अगर आरबीएल के पूर्व एमडी और सीईओ की गतिविधियों पर शक है तो वह स्पष्ट तौर पर क्यों नहीं बता रहा।

आरबीआइ का हमारे बैंक और उसकी वित्तीय हालात पर पूरा भरोसा है। बैंक में ना तो किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और केंद्रीय बैंक द्वारा जांच करने के बारे में भी जानकारी नहीं है। -राजीव आहूजा, एमडी और सीईओ, आरबीएल

Previous Article

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों खाने चित होने ...

Next Article

चीन का आरोप है कि एलोन मस्क ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेशव्यवसाय

    अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, मशहूर कारोबारी एलोन मस्क भारत में टेस्ला की इकाई लगाने पर करेंगे चर्चा

    June 21, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    नई तकनीकों के सहारे आईटी सेक्टर में आएगी बहार : NASSCOM

    February 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सरकार ने रिकॉर्ड 3.5 करोड़ टन गेहूं की खरीद की, भंडार केंद्र किराए पर लेने की योजना

    June 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बैंक में बच्चे के नाम पर FD और RD में कैसे करें निवेश

    November 24, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    4-5 नवंबर को सोने में निवेश का दुर्लभ संयोग:इस दिन गोल्ड इनवेस्टमेंट दिला सकता है ज्यादा फायदा, यहां जानें इसमें ...

    November 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    यात्रियों से यूजर चार्ज नहीं वसूलेगा भारतीय रेलवे

    May 19, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    12 साल बाद फिर सामने आया बोफोर्स का जिन्न, CBI पहुंची SC

  • देश

    पीएम मोदी ने किया मैत्री पाइपलाइन का शुभारंभ

  • व्यवसाय

    एक दिन में 500 Mi store खोलकर शियोमी ने बनाया रिकॉर्ड, 15,000 लोगों को देगा नौकरी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010