anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›बीमा क्लेम का 30 दिन में करना होगा निपटारा, IRDA ने की सिफारिश

बीमा क्लेम का 30 दिन में करना होगा निपटारा, IRDA ने की सिफारिश

By anupamsavera.com
March 11, 2019
96
0
Share:

भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा क्लेम का तेजी से निपटारे के लिए अहम सिफारिश की हैं। इसमें बीमा क्लेम पर 30 दिन में रिपोर्ट देने का अहम सुझाव भी है। इससे सर्वेयर और लॉस एसेसर्स (नुकसान के आकलनकर्ता) किसी कारण से कार, घर या अन्य बीमा उत्पादों को हुए नुकसान के सर्वे या आकलनराशि में देरी या गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे।

कार्यसमूह ने सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि सर्वेयर को क्लेम आवेदन के सात कार्यदिवस के भीतर बीमाधारक को बताना होगा कि उसे किन दस्तावेजों की जरूरत है। अगर ये दस्तावेज सार्वजनिक रूप से मौजदू हैं, तो सर्वेयर खुद इन्हें इकट्ठा कर क्लेम आवेदन को आगे बढ़ाएगा। उसने यह सिफारिश भी की है कि सर्वेयर पहली विजिट के 15 दिन के भीतर अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दे। जबकि दस्तावेज मिलने के 30 दिन के भीतर अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी जानी चाहिए। कार्यसमूह ने सर्वेयर और लॉस एसेसर्स से संबंधित मानकों में बदलाव पर तमाम बदलाव सुझाए हैं, बीमा क्लेम का तेजी से निपटारा हो सके।

कार्यसमूह ने कहा है कि सर्वेयर या लॉस एसेसर्स तय समयसीमा में रिपोर्ट दें, इसके लिए इरडा सर्वे और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को तार्किक और सरल बनाएगा। साथ ही सर्वेयर पर बीमाकर्ता कंपनी और इरडा की निगरानी भी सघन होगी। समूह सुझाव देगा कि कैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिये सर्वेयरों के काम को और ज्यादा पेशेवर बनाया जा सकता है। नुकसान के आकलन में डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर भी कार्यसमूह ध्यान देगा। सर्वेयर के लिए द्विस्तरीय परीक्षा व्यवस्था का भी प्रस्ताव है। सर्वेयर और लॉस एसेसर्स संबंधी दिशानिर्देश दशकों पुराने हैं। बीमा अधिनियम 1938 में 1968 में बदलाव कर उसे नियामक के दायरे में लाया गया था।

फसल बीमा पर विशेष ध्यान रहेगा
कार्यसमूह फसल बीमा के निपटारे पर विशेष ध्यान देगा। इसका सर्वेयर बनने के लिए प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से कृषि विज्ञान से जुड़े किसी एक विषय में स्नातक करना अनिवार्य होगा। फसल बीमा में सर्वेयर अक्सर राजस्व से जुड़ी बारीकियों को नहीं समझ पाते हैं।

क्लेम में देरी से ग्राहकों में असंतोष
मालूम हो कि बीमा क्लेम के निपटारे में देरी और उनका तमाम अनुचित कारणों से खारिज हो जाना ग्राहकों और बीमा नियामक के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है। बीमा उत्पादों के बेचे जाने के दौरान ग्राहकों से जानकारी छिपाना और या गलत जानकारी देना भी इसका कारण होता है। इस कारण ग्राहकों को नियम और शर्तों का हवाला देकर क्लेम खारिज कर दिया जाता है और ये मामले अदालत या उपभोक्ता फोरम तक पहुंच जाते हैं।

Previous Article

IPL से पहले युवराज सिंह ने दिखाया ...

Next Article

जांच में मदद करने वाले आरोपी को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सुप्रीम कोर्ट ने Fortis Healthcare की बिक्री पर लगाई रोक, निवेशकों के डूबे 800 करोड़

    December 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    BSE में 555 अंक की बड़ी गिरावट, HDFC Bank समेत 3 शेयरों में ही रही बढ़त

    October 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बैंकरप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के फाउंडर अरेस्ट:सैम बैंकमैन फ्राइड को अब बहामास से अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है

    December 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोना खरीदने का सबसे सुनहरा अवसर, आज आ गई भारी गिरावट

    July 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं भाव

    November 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    3 अप्रैल को आए आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियां 3 महीने के उच्च स्तर पर, हिट किया 56.4 ...

    April 3, 2023
    By Anupam Savera

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP Budget 2023:हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी सरकार, एमबीबीएस की सीटें बढ़ीं

  • व्यवसाय

    Bharti Airtel का 21,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू पांच अक्टूबर को खुलेगा

  • व्यवसाय

    SEBI ने लगाई सरसों के बीज का नया अनुबंध शुरू करने पर रोक

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010