anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य और जय कोटक की शादी:दोनों अमेरिका में पढ़े, वहीं हुई पहली मुलाकात; बैंकर उदय कोटक के बेटे हैं जय

पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य और जय कोटक की शादी:दोनों अमेरिका में पढ़े, वहीं हुई पहली मुलाकात; बैंकर उदय कोटक के बेटे हैं जय

By anupamsavera.com
November 10, 2023
38
0
Share:

अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने मंगलवार को पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य से शादी कर ली है। शादी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई, जबकि अन्य रस्में और फंक्शन उदयपुर में आयोजित किए गए। इस शादी में अंबानी परिवार समेत जाने-माने बिजनेसमैन शामिल हुए।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय और अदिति की मुलाकात पहली बार अमेरिका में हुई थी। लंबे समय से डेट करने के बाद दोनों ने इसी साल मई में सगाई की थी। इस बात की जानकारी जय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी, तभी ये बात मीडिया के सामने आई थी। पोस्ट में उन्होंने अदिति को मंगेतकर कहा था और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से पास आउट होने की बधाई दी थी।

कौन हैं अदिति आर्या?
अदिति आर्या का जन्म 18 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई की अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से की।

पढ़ाई के साथ उन्हें मॉडलिंग का भी शौक था। 2015 में 52वें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया था और विनर भी रहीं। इसके बाद उन्होंने चीन में आयोजित 2015 मिस वर्ल्ड काॅम्पीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

अदिति ने फिल्म इस्म से टाॅलीवुड में डेब्यू किया था। पुरी जगन्नाध के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर हिट रही थी और फिल्म क्रिटिक्स को भी अदिति का काम बहुत पसंद आया था। इंस्टाग्राम पर अदिति के 3.4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वो पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं।

कौन हैं जय कोटक?
बैंकिंग टाइकून उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया है। वहीं उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में BA भी किया है। अभी जय कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल फर्स्ट मोबाइल बैंक कोटक 811 के को-लीड हैं। इसके अलावा वो पिता के साथ कोटक महिंद्रा बैंक के कारोबार में हाथ बंटाते हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक क्रिकेट के शौकीन रहे हैं, लेकिन चोट की वजह से उन्होंने खेल से दूरी बना ली। फिर उन्होंने 1985 में दोस्तों से 30 लाख रुपए उधारी लेकर इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। बाद में वो महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़े और कोटक महिंद्रा बैंक की शुरुआत की।

उदय कोटक आज भारत के 10वें सबसे अमीर उद्योगपति हैं। फोर्ब्‍स की रिच लिस्‍ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.15 लाख करोड़ रुपए है।

Previous Article

पहली बार विदेशी हवाई क्षेत्र में मिलिट्री ...

Next Article

धनतेरस आज, भोपाल में खूब बरसेगा धन:1200 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए सरकार ला रही नया ऐप

    June 23, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    बीते वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

    July 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    विकसित भारत के लक्ष्यों के हिसाब से काम करे इंडिया इंक, युवाओं को बेहतर भारत देना हमारा कर्तव्‍य : वित्त ...

    February 28, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने के दाम 260 रुपये गिरे, चांदी भी पड़ी फीकी

    March 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    वन नेशन-वन टैक्स: खूबियों के साथ खामियों से भरा रहा GST का 1 साल का सफर

    June 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Gold Futures price: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई काफी गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

    December 3, 2019
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस सरकार को शिवराज की चेतावनी, कहा-योजनाएं चालू न रखी तो ईट से ईट बजा दूंगा

  • मना॓रंजन

    करीना कपूर ने ताजा की फिल्म ‘की एंड का” से जुड़ी इंट्रेस्टिंग याद, बताया- इसी के बाद कंसीव किया था तैमूर

  • मध्यप्रदेश

    MP में कमल खिलाने के बाद पहली बार ग्वालियर आ रहे सिंधिया, 22 अगस्त को ज्योतिरादित्य का शक्ति प्रदर्शन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010