anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›जनवरी-2024 से महंगी होंगी मारुति, ऑडी और टाटा की कारें:बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक आसान होगा, इजराइल में स्टारलिंक इंटरनेट देंगे मस्क

जनवरी-2024 से महंगी होंगी मारुति, ऑडी और टाटा की कारें:बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक आसान होगा, इजराइल में स्टारलिंक इंटरनेट देंगे मस्क

By anupamsavera.com
November 28, 2023
40
0
Share:

कल की बड़ी खबर एलन मस्क से जुड़ी रही। एलन मस्क और इजराइली कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के बीच स्टारलिंक ऑपरेशन्स के लिए एक एग्रीमेंट हुआ है। इस एग्रीमेंट के तहत एलन मस्क स्टारलिंक के जरिए इजराइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट प्रोवाइड करेंगे। वहीं मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और ऑडी ने अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

शेयर बाजार में आज मंगलवार (28 नवंबर) को तेजी देखने को मिल सकती है। सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहा था। इससे पहले रविवार और शनिवार को भी बाजार छुट्‌टी की वजह से बंद था। वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 65,970 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 7 अंक की गिरावट रही थी, यह 19,794 के स्तर पर बंद हुआ था।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
1. इजराइल और गाजा पट्टी में स्टारलिंक इंटरनेट देंगे मस्क: इजराइली सरकार के साथ एग्रीमेंट, राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भी करेंगे मुलाकात

एलन मस्क और इजराइली कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के बीच स्टारलिंक ऑपरेशन्स के लिए एक एग्रीमेंट हुआ है। इस एग्रीमेंट के तहत एलन मस्क स्टारलिंक के जरिए इजराइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट प्रोवाइड करेंगे। इजराइल के कम्युनिकेशन मिनिस्टर श्लोमो करही ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसके बारे में जानकारी दी।

उन्होंने लिखा,’मेरी लीडरशिप में कम्युनिकेशन मिनिट्री के साथ प्रिंसिपल अंडरस्टैंडिंग तक पहुंचने के लिए बधाई देता हूं। इस एग्रीमेंट के तहत स्टारलिंक सैटेलाइट यूनिट को इजराइल और गाजा पट्टी में ऑपरेट किया जा सकेगा। हमास और ISIS से जंग के बीच यह एग्रीमेंट उन सभी के लिए जरूरी है जो बेहतर दुनिया चाहते हैं। मैं इजराइल में आपका स्वागत करता हूं।

2. गौतम सिंघानिया ने बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया: 9 कारोबारी दिन में 13% गिरा शेयर, पत्नी संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने अपने स्टॉफ और बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया है। 13 नबंवर को उन्होंने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से बिजनेस स्टेबिलिटी को लेकर अनिश्चिता जताई जा रही थी। अब गौतम सिंघानिया ने बोर्ड और एम्प्लॉइज को मेल भेजकर कहा, ‘मीडिया मेरे निजी जीवन से संबंधित मामले की न्यूज से भरा हुआ है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरे लिए परिवार की गरिमा बनाए रखना सर्वोपरि है।

मैं अपने सभी शेयर होल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने के साथ एम्प्लॉइज, कस्टमर्स और स्टेक होल्डर्स के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं कंपनी और बिजनेस की स्मूथ फंक्शनिंग के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं इस कठिन समय में भी आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि रेमंड में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है।’

3. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक आसान होगा: लैपटॉप जैसे डिवाइसेज बैग से नहीं निकालने होंगे, ऐसा करने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट

बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट बनने वाला है जहां सिक्योरिटी चेक में मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को निकालकर ट्रे में नहीं रखना होगा। पूरा बैग आप इसमें रख सकते हैं।

इसकी शुरुआत टर्मिनल 2 से होगी। इससे सिक्योरिटी चेक में लगने वाले समय में कमी आएगी और यात्रियों का फ्लाइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। T2 पर CTX (कम्प्यूटर टोमोग्राफी एक्स-रे) मशीन का ट्रायल रन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा। नया सिस्टम शुरुआत में केवल घरेलू यात्रियों के लिए होगा। दिसंबर 2023 में इसके चालू होने की संभावना है।

4. जनवरी-2024 से महंगी होंगी मारुति, ऑडी और टाटा का गाड़ियां: इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों ने लिया फैसला, मारुति ने तीसरी बार बढ़ाए दामसाल के आखिर में लगभग सभी कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। मारुति सुजुकी के बाद टाटा मोटर्स और ऑडी ने भी अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, ‘हम अपने पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में 1 जनवरी से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं।हालांकि, ‘किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।’ टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में हैचबैक कार टियागो से लेकर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सफारी तक शामिल है। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपए से लेकर 25.94 लाख के बीच है।

5. S&P ग्लोबल ने बढ़ाया भारत का GDP ग्रोथ अनुमान: 6% से बढ़ाकर 6.4% किया, मार्च तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है भारत

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2024 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। पहले ये 6% था। मजबूत डोमेस्टिक मोमेंटम को इसका कारण बताया गया है।

हालांकि, वित्तीय वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – मार्च 2025) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.4% कर दिया है। S&P ग्लोबल को लगता है कि सेकेंड हाफ में ग्रोथ धीमी हो सकती है, इसीलिए उसने अपना GDP अनुमान घटाया है।

6. स्कोडा की कुशाक और स्लाविया का एलिगेंस एडिशन लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹17.52 लाख, नए डीप ब्लैक कलर में अवेलेबल​​​​​​​

स्कोडा ने कुशाक और स्लाविया का एलिगेंस एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुशाक की शुरुआती कीमत 18.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और स्लाविया की शुरुआती प्राइस 17.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है।​​​​​​​ एलिगेंस एडिशन दोनों कारों के टॉप वैरिएंट पर बेस्ड हैं। यह दोनों मॉडल क्रोम ग्रिल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और बी-पिलर्स पर ‘एलिगेंस’ बैज के साथ नए डीप ब्लैक एक्सटीरियर कलर में आते हैं।​​​​​​​

एलिगेंस एडिशन के इंटीरियर में पडल लैंप्स, रियर सीट कुशंस, सीट बेल्ट कुशंस, नेक रेस्ट, स्टीयरिंग व्हील पर ‘एलिगेंस’ बैज, टेक्सटाइल मैट्स और एल्यूमीनियम पैडल मिलते हैं। स्लाविया में ‘स्लाविया’ इंस्क्रिप्शन के साथ स्कफ प्लेट्स हैं, जबकि कुशाक में क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग है।

Previous Article

ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ने ...

Next Article

उत्तराखंड सुरंग हादसा: पीएम मोदी ने उत्तराखंड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    रूस से तेल खरीदने पर भारत की खरी-खरी, कहा-यूरोप का तेल आयात हमसे कहीं ज्‍यादा : जयशंकर

    April 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    वर्ल्ड बैंक ने की भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में 1.2 फीसदी कटौती, गिनाईं ये वजह

    June 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एमएसएमई को मजबूत करने के लिए के लिए पांच साल में दिए जाएंगे 6000 करोड़

    February 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नोएडा में रहते हैं तो नहीं है कोई टेंशन, बैंक या ATM न जाएं, आपके घर तक पहुंचाया जा रहा ...

    April 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    शेयर बाजार की शुरुआत लाल रंग में, सेंसेक्स 420 अंक फिसला

    April 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पीएफएमएस से 34 लाख करोड़ रुपये की डीबीटी की सुविधा मिली: सीतारमण

    March 2, 2024
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2020: आईपीएल के लिए यूएई रवाना हुई KXIP

  • मना॓रंजन

    SITA: पहले भी ‘माता सीता’ का किरदार निभा चुकी हैं कंगना रनोट, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

  • मना॓रंजन

    CONFIRMED: ‘महाभारत’ बनाएंगी दीपिका पादुकोण, ख़ुद निभाएंगी यह महान और दमदार किरदार



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010