anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर आज भी जारी, सेंसेक्स 350 और निफ्टी 100 अंक फिसला

शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर आज भी जारी, सेंसेक्स 350 और निफ्टी 100 अंक फिसला

By anupamsavera.com
August 2, 2019
57
0
Share:

नई दिल्ली । आज शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 350 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। बुधवार को यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने और अर्थव्यवस्था के लिए कोई राहत पैकेज नहीं देने के संकेत के बाद बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 300 अरब डॉलर के चीनी आयातों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर यूएस-चाइन ट्रेड वॉर को नई हवा दे दी। ट्रंप के इस फैसले ने शेयर बाजारों को दोहरा झटका दिया है।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 98 अंकों की गिरावट के साथ 36,920.11 पर खुला। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 36,616.98 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 10,930.30 पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 10,856.90 अंकों तक गया।

आज 9 बजकर 42 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 314.07 अंकों की भारी गिरावट के साथ 36,704.25 पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 44 मिनट पर 93.45 अंकों की गिरावट के साथ 10,886.55 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 42 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से सबसे अधिक तेजी Bharti Airtel Limited, ASIAN PAINT, CIPLA, Infosys Limited और UltraTech Cement Limited के शेयरों में देखी जा रही है।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट
वहीं, निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से GAIL, HERO MOTOCO, ONGC, COAL INDIA और HINDALCO कंपनियों के शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।

भारतीय रुपया
आज शुक्रवार को भारतीय रुपये में फिर से गिरावट देखने को मिली है। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर खुला। जिससे एक डॉलर के मुकाबले अब भारतीय रुपये का मूल्य 69.25 रुपये पर आ गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 69.05 रुपये पर बंद हुआ था।

Previous Article

जिंदगी में पहली बार विक्की ने किया ...

Next Article

Madhya Pradesh BJP का दावा, विधायकों को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    Gold Futures price: सोने की वायदा कीमतों में आई गिरावट

    February 6, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ 412.79 करोड़ का ई-मुद्रा आईपीओ, जानिए कुछ जरूरी बातें

    May 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    ICICI बैंक ने दी जानकारी, नियमों का पालन न करने के संबंध में SEBI ने मांगा था जवाब

    May 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    इंडियन इकोनॉमी बढ़ेगी तेजी से, 2030 तक 800 अरब डॉलर की होगी डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था : FM

    March 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    SBI Q3 Rrsult: तीसरी तिमाही में भारतीय स्‍टेट बैंक के शुद्ध लाभ में आया 41% का उछाल

    January 31, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    करना चाहते हैं कम टैक्स का भुगतान, तो बस कीजिए ये 5 काम

    June 27, 2018
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेसी मित्रों, चिट्ठियों से प्रसन्न नहीं होंगे महाकाल, सेवा और साधना करो : शिवराज

  • देश

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय:

  • खेल

    हेटमेयेर के शतक से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010