anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ीं:प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकेगा, लंदन हाईकोर्ट ने कहा- अब अपील की जरूरत नहीं

नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ीं:प्रत्यर्पण के खिलाफ ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकेगा, लंदन हाईकोर्ट ने कहा- अब अपील की जरूरत नहीं

By anupamsavera.com
December 16, 2022
69
0
Share:

भारत प्रत्यर्पण को लेकर भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट नहीं जा सकेगा। गुरुवार को लंदन हाईकोर्ट ने नीरव को सुप्रीम कोर्ट में अपील की राहत देने से इनकार कर दिया। प्रत्‍यर्पण का आदेश भी लंदन हाईकोर्ट ने ही दिया था। इसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट जाना चाहता था। अब अर्जी खारिज होने के बाद नीरव को भारत लाना आसान हो गया।

2 अपील, 2 जज और एक ही फैसला
गुरुवार को लंदन हाईकोर्ट के जस्टिस जेरेमी स्टुअर्ट स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे की बेंच ने नीरव को सुप्रीम कोर्ट में अपील से रोक दिया। खास बात यह है कि इन्हीं दो जजों ने 51 साल के नीरव की पिछली याचिका पर भी सुनवाई की थी। तब नीरव ने कहा था कि वो मानसिक तौर पर बीमार है और उसे भारत के हवाले नहीं किया जाना चाहिए। तब भी इन्हीं दो जजों ने उसकी याचिका खारिज करते हुए उसके प्रत्यर्पण के आदेश दिए थे।

फैसले के मायने और आगे क्या मुमकिन

नीरव के लिए कानूनी तौर पर रास्ते करीब-करीब बंद हो चुके हैं। इसके मायने ये हुए कि वो प्रत्यर्पण के मामले को अब कम से कम ब्रिटेन की किसी अदालत में तो चुनौती नहीं दे सकता। हां, मानवाधिकारों को लेकर कुछ पेंच फंस सकते हैं।
अब ब्रिटिश सरकार (होम मिनिस्ट्री) उसके प्रत्यर्पण को रोक सकती हैं, लेकिन अगर वो ऐसा करती है तो इसे भी वहां के सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार चैलेंज कर सकती है। कुल मिलाकर नीरव का भारत आना तय है। हालांकि, इसमें कुछ महीने और लग सकते हैं।
दूसरी तरफ, इस बात की पूरी संभावना है कि भारत से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को बेकरार ब्रिटिश सरकार प्रत्यर्पण रोककर भारत की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगी। लिहाजा, नीरव को भारत लाने में अब डिप्लोमैटिक बैरियर भी कम होंगे।
एक संभावना यह भी है कि नीरव ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार से पॉलिटिकल असाइलम यानी राजनीतिक शरण मांगे। हालांकि इकोनॉमिक ऑफेंडर (आर्थिक अपराधी) होने के चलते यहां भी राहत करीब-करीब नामुमकिन है। इसकी वजह यह है कि ब्रिटेन में भी आर्थिक अपराधियों को सख्त सजा दी जाती है।
नीरव के पास एक ऑप्शन यूरोपीय कमीशन ऑफ ह्यूमन राइट्स में अपील का भी है। एक ब्रिटिश लीगल एक्सपर्ट के मुताबिक- यह कहना मुश्किल है कि उसे भारत के हवाले कब तक किया जा सकेगा, क्योंकि वो अमीर है और वकीलों के जरिए मामला लटकाने की कोशिश करेगा। अब यह लड़ाई लीगल से ज्यादा डिप्लोमैसी की है।
नीरव को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा।
नीरव को भारत लाए जाने के बाद मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा।
हाईकोर्ट ने खारिज की थीं नीरव की दलीलें
इससे पहले लंदन हाईकोर्ट के जज ने माना था कि नीरव ने अपनी अपील में जिन बातों का जिक्र किया है वो सभी गैर जरूरी हैं। कोर्ट ने माना था कि उसको भारत भेजने में खुदकुशी किए जाने का कोई जोखिम नहीं है। कोर्ट ने उसकी अपील में कही गई उन बातों को भी खारिज कर दिया था कि उसको भारत भेजना नाइंसाफी होगी।

वेस्टमिंस्टर कोर्ट भी दे चुका है प्रत्यर्पण की मंजूरी
सबसे पहले मई 2020 में लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में नीरव के प्रत्यर्पण पर सुनवाई हुई थी। करीब 9 महीने की सुनवाई के बाद फरवरी 2021 में वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण करने को मंजूरी दे दी थी। कोर्ट ने तब कहा था कि नीरव पर जो आरोप हैं, उसके जवाब उन्हें भारत की अदालत में देने चाहिए। वेस्टमिंस्टर कोर्ट को आप निचली अदालत कह सकते हैं। नीरव पर अपने चाचा मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करीब 14 हजार 500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

नीरव मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ; लंदन हाईकोर्ट ने कहा- प्रत्यर्पण का फैसला न तो नाइंसाफी, न ही इसमें कोई दबाव

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। उसे वापस लाने के लिए भारतीय एजेंसियों ने सरकारी और कानूनी स्तर पर अर्जी दायर की थी। इनमें कहा गया था कि नीरव ने भारत के बैंकिंग सिस्टम के साथ फ्रॉड किया है, इसलिए उसे कानूनी प्रक्रिया के लिए भारतीय एजेंसियों के हवाले किया जाए।

924 करोड़ की संपत्ति जब्त: 500 करोड़ की 39 प्रॉपर्टी ED अटैच करेगा, 424 करोड़ की 9 संपत्तियां PNB को मिलीं​​​​​​

मुंबई की स्पेशल PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की 924 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी पर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ED को नीरव मोदी की 500 करोड़ रुपए की 39 प्रॉपर्टीज को अटैच करने की अनुमति दी है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को नीरव मोदी और उसकी कंपनियों की 9 प्रॉपर्टीज का हक दिया गया है।

नीरव को भारत में जान का खतरा: लंदन हाईकोर्ट से गुहार- वहां मारा जाऊंगा या आत्महत्या कर लूंगा

PNB घोटाले में वांटेड हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत आने में डर लग रहा है। लंदन की एक जेल में कैद नीरव ने साइकाएट्रिस्ट को बताया कि भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर वह या तो मारा जाएगा या आत्महत्या कर लेगा। नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 14,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Previous Article

कोचिंग टीचर ने छात्रा से रेप का ...

Next Article

सोनू सूद ने इंफ्लुएंसर खेबी लेम संग ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    पीएम सम्‍मान निधि के अलावा किसानों के लिए हर साल मिलेंगे 5,000 रुपये नकद

    September 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    Adani Stock Closing Today: समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान, ढाई फीसदी चढ़ा अडानी एंटरप्राइजेज

    April 12, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    गीता गोपीनाथ को मिला प्रमोशन, अब IMF में नंबर टू की हैसियत में देंगी सेवाएं

    December 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    रुपये को और गिरने से बचाने के लिए RBI का बड़ा कदम, इतने अरब डॉलर बेच डाले

    December 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एटीएम पर नकदी की अनुपलब्धता के लिए जुर्माना, – आर बी आई

    August 14, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    EPF & EPS Withdrawal Process: इस तरह आसानी से ऑफलाइन निकालें ईपीएफ और ईपीएस का पैसा

    November 12, 2019
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    पुष्य नक्षत्र में निवेश करना शुभ:यहां जानें इन्वेस्टमेंट के 5 अलग-अलग ऑप्शन, जितना ज्यादा रिस्क उतना ज्यादा रिटर्न

  • देश

    सभी राज्यों के राज्यपाल आज राष्ट्रपति से बैठक होगी।

  • देश

    भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा और उपचुनावों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010