anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›OPEC का क्रूड प्रोडक्शन बढ़ाने से इंकार, और बढ़ेंगी पैट्रोल-डीजल की कीमतें

OPEC का क्रूड प्रोडक्शन बढ़ाने से इंकार, और बढ़ेंगी पैट्रोल-डीजल की कीमतें

By anupamsavera.com
September 26, 2018
102
0
Share:

नई दिल्लीः हर दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बना रहे पैट्रोल-डीजल के दाम और उछल सकते हैं। इसकी वजह यह है कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन बढ़ाने से इंकार कर दिया है। उनके इस निर्णय से कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। ग्लोबल ऐनलिस्टों का कहना है कि अमरीकी प्रतिबंधों के कारण ईरान से आपूर्ति घटने के बाद कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

उत्पादन नहीं बढ़ाएगा OPEC
मंगलवार को मुम्बई में पैट्रोल की कीमत 90.22 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल बढ़कर 78.69 रुपए प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में पैट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें क्रमश: 82.86 और 74.12 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। सरकार पहले ही खजाने की हालत का हवाला देकर एक्साइज ड्यूटी घटाने से मना कर चुकी है। रूस की अगुवाई में तेल उत्पादक और निर्यातक देशों (ओपेक) और उनके सहयोगियों ने पिछले हफ्ते फैसला किया था कि वे प्रतिबंध से प्रभावित ईरान से आपूर्ति में होने वाली किसी भी कमी को पूरा करने के लिए उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। इसके बाद सोमवार को क्रूड ऑयल प्राइस 2 डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई।

सऊदी अरब ने कहा- तेल की नहीं है समस्या
सऊदी अरब ने दलील दी है कि आपूर्ति को लेकर ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसकी वजह से उत्पादन में अतिरिक्त इजाफा करना पड़े और सभी देशों को अपनी जरूरत के मुताबिक क्रूड ऑयल मिल रहा है। ओपेक के फैसले को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जो तेल की कीमतों पर काबू पाने के तत्काल आपूर्ति बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पैट्रोलियम संबंधित प्रतिबंधों के चलते ईरान से ऑयल एक्सपोर्ट तेजी से घट रहा है, जो 4 नवम्बर से प्रभावी होगा।

क्रिसमस तक क्रूड ऑयल पहुंचेगा 90 डॉलर प्रति बैरल
ब्लूमबर्ग के अनुसार ट्रेफिगुरा के को-हैड (ऑयल ट्रेडिंग) बेन लुकॉक ने एक कांफ्रैंस में कहा है कि क्रिसमस तक क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल और 2019 की शुरूआत में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 83 प्रतिशत क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है। इसकी मुश्किलें डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रुपए की वजह से भी बढ़ रही है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 72.50 के स्तर पर आ गया था।

ट्रंप ने बोला ईरान पर हमला
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में अपना भाषण दिया। इसमें ट्रंप ने गरीबों के लिए सफल प्रयास कर रहे भारत की तारीफ की और ओपेक राष्ट्र पर तेल उत्पादन न बढ़ाने के लिए ताजा हमला भी किया। संयुक्त राष्ट्र के 73वें कार्यक्रम में ईरान पर ताजा हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि वह देश अराजकता, मृत्यु और विनाश को बढ़ा रहा है। हम चाहते हैं कि बाकी सभी देश उसे तबतक अकेला छोड़ दें जबतक वह इस रास्ते से हट नहीं जाता।

Previous Article

NPA में गिरावट, 1.8 लाख करोड़ वसूलेंगे ...

Next Article

प्रॉपर्टी खरीदने में महिलाओं का दबदबा, ऑनलाइन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बहार, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का डीए में बढ़ोतरी,मिलेंगे तीन-तीन तोहफे

    March 12, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    2022 के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में तेजी, Sensex 758 और Nifty 219 प्वाइंट्स चढ़ा

    January 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    Gold Silver : जानें देश में सोना सस्ता हुआ या महंगा, ग्लोबल बाजार में चढ़े सोने के दाम

    January 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत

    March 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    देशभर की सभी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और OBC की ब्राचों ने PNB ब्रांचों के रूप में काम करना किया ...

    April 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    GST Return के डिफॉल्टर से रिटर्न फाइल कराने की कोशिश हुई तेज, जीएसटी संग्रह बढ़ाने की कोशिश

    November 30, 2020
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2022 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन अब हार्दिक पटेल के नाम

  • देश

    तूफान बिपरजॉय कच्छ से 180 किमी दूर, शाम तक पहुंचेगा

  • देश

    भाजपा की बैठक के लिए कल हैदराबाद पहुंचेंगे पीएम मोदी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010