anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, टाटा स्टील, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर में आई मंदी

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, टाटा स्टील, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर में आई मंदी

By anupamsavera.com
May 22, 2020
53
0
Share:

भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में गिरावट देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 110 अंक की गिरावट के साथ 30,822.78 पर खुला है। यह शुक्रवार सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर 0.45 फीसद या 138.30 अंक की गिरावट के साथ 30,794.60 पर ट्रेंड कर रहा था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी इंफोसिस में 1.70 फीसद की देखने को मिली है, इससे यह 683.40 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा रिलायंस के शेयर में 0.79 फीसद, टेक महिंद्रा में 0.52 फीसद, सनफार्मा में 0.32 फीसद, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.25 फीसद और टाइटन में 0.24 फीसद की बढ़त दिखने को मिली है।

इसके अलावा शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील के शेयर में 2.05 फीसद, बजाज ऑटो के शेयर में 1.81 फीसद, आईटीसी के शेयर में 1.80 फीसद, एचसीएल के शेयर में 1.51 फीसद, एनटीपीसी के शेयर में 1.38 फीसद और ओएनजीसी के शेयर में 1.36 फीसद देखने को मिली है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी शुक्रवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर 0.31 फीसद या 28.15 अंक की गिरावट के साथ 9,078 पर ट्रेंड करता दिखा। इस समय 50 शेयरों वाले निफ्टी के 12 शेयर हरे निशान पर और 38 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखे।

पचास शेयरों वाले निफ्टी में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी शुक्रवार को जी एंटरटेनमेंट में 3.09 फीसद, इंफोसिस में 1.05 फीसद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.32 फीसद, हीरो मोटो कॉर्प में 1.18 फीसद और टेक महिंद्रा में 1.02 फीसद की देखने को मिली। वहीं, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को में 3.63 फीसद, टाटा स्टील में 2.20 फीसद, आईटीसी में 2.17 फीसद, श्री सीमेंट में 2.05 फीसद और इंफ्राटेल में 1.89 फीसद की देखने को मिली है।

वहीं, एशियाई शेयर बाजारों में से अधिकतर में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei 225) 0.82 फीसद या 172.31 अंक की गिरावट के साथ 20,372.50 पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का सूचकांक S&P/ASX 200 शुक्रवार सुबह 0.73 फीसद या 41.60 अंक की गिरावट के साथ 5,508.80 पर ट्रेंड कर रहा था।

इसके अलावा हॉन्ग कॉन्ग का सूचकांक हेंगसेंग (Hang Seng) शुक्रवार सुबह 4.23 फीसद या 1030.03 अंक की गिरावट के साथ 23,256 पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चीन के सूचकांक संघाई कंपोजिट सूचकांक (SCI) में शुक्रवार सुबह 1.31 फीसद या 37.47 अंक की गिरावट देखने को मिली, जिससे यह 2,830.45 पर ट्रेंड कर रहा था। इंडोनेशिया के IDX Composite की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 0.06 फीसद या 2.70 अंक की गिरावट के साथ 4,545.95 पर बना हुआ था।

Previous Article

रैना और पठान के बाद इस भारतीय ...

Next Article

आज से मिलेंगे भोपाल-हबीबगंज स्टेशन से रेल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    HDFC Bank ने ब्याज दर में की 0.20% की कटौती, शुरू की मोबाइल ATM सेवा, घर तक पहुंचाएगी पैसा

    April 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹10 का राहत और व्यवसायिक पर ₹109 बढ़े !

    April 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अमरीकी डालर के मुकाबले रुपया लुड़कर पहुंचा रिकॉर्ड निचले स्तर

    June 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी, हुई 15,000 करोड़ रुपये की बढ़त

    November 25, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    2000 रुपये के नोट की छपाई पर सरकार का बड़ा बयान

    January 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    टमाटर सस्ता करने के लिए केंद्र की कोशिश:आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से खरीदेंगे; दूसरे राज्यों में कम कीमत पर ...

    July 13, 2023
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कमलनाथ कोई एक विकास का काम बताएं जो मुख्यमंत्री रहते हुए किया हो : चौहान

  • विदेश

    PAK का बचाव करने पर अमेरिका ने चीन को लताड़ा, मसूद अजहर मामले पर जताया विरोध

  • मना॓रंजन

    सोमवार को वीरे दी वेडिंग की कमाई में इतनी कमी, पर…

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010