anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›जल्द करा लें पैन को आधार से लिंक:31 मार्च 2023 के बाद आधार से लिंक नहीं किए गए पैन कार्ड होंगे इनऑपरेटिव, यहां जानें पूरी प्रोसेस

जल्द करा लें पैन को आधार से लिंक:31 मार्च 2023 के बाद आधार से लिंक नहीं किए गए पैन कार्ड होंगे इनऑपरेटिव, यहां जानें पूरी प्रोसेस

By anupamsavera.com
December 25, 2022
97
0
Share:

अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया हो तो जल्द करा लें। 31 मार्च 2023 के बाद ऐसा नहीं करने पर आपका पैन इनएक्टिव हो जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) 30 जून 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 1000 रुपए की लेट फीस वसूल रहा है। इसे लिंक करने की डेडलाइन कई मौकों पर बीत चुकी है।

विभाग लगातार पैन कार्ड धारकों को इस कारण से अपने पैन को अपने आधार से जोड़ने के लिए कहता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक बार फिर ट्वीट कर कहा, आयकर अधिनियम,1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों के लिए जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31.03.2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। जो पैन आधार से नहीं लिंक किए गए हैं,वे पैन 01.04.2023 से निष्क्रिय हो जाएंगे। देर न करें, आज ही लिंक करें!

इन पैन कार्ड धारकों को दी गई राहत
आयकर अधिनियम 1961 के तहत कुछ लोगों को पैन को आधार से लिंक कराने में छूट दी गई है। इस कैटेगरी में असम, जम्मू एवं कश्मीर और मेघालय के लोग, नॉन रेजिडेंट, 80 साल या उससे अधिक उम्र के लोग और विदेशी नागरिक शामिल हैं।

10,000 रुपए तक की पेनाल्टी
पैन कार्ड इनएक्टिव होने पर ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप पर 10,000 रुपए तक की पेनाल्टी लगाई जा सकती है।

पैन कार्ड इनएक्टिव होने से ये होगी परेशानी

5 लाख रुपए से ज्यादा का सोना नहीं खरीदा जा सकता।
बैंकों में 50 हजार से ज्यादा डिपॉजिट और विड्रॉल नहीं होगा।
पैन कार्ड इनएक्टिव हुआ तो टैक्स रिटर्न फाइल नहीं होगा।
किसी भी तरह के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में दिक्कत आएगी।
म्यूचुअल फंड या वित्तीय योजनाओं में निवेश नहीं कर पाएंगे।
शासकीय योजनाओं का फायदा लेने में भी दिक्कतें आएंगी।
आधार-पैन लिंकिंग प्रोसेसपहले 1000 रुपए का पेमेंट करना होगा

सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।
यहां क्विक लिंक में आधार लिंक पर क्लिक करें।
पैन और आधार नंबर डालकर वैलिडेट पर क्लिक करें।
पेमेंट के लिए NSDL की वेबसाइट पर जाने का लिंक दिखेगा।
CHALLAN NO./ITNS 280 में प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
टैक्स एप्लीकेबल (0021) Income Tax (Other than Companies) चुने।
टाइप ऑफ पेमेंट में (500) Other Receipts को चुनना होगा।
मोड ऑफ पेमेंट में दो ऑप्शन मिलेंगे नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड।
अपनी सुविधा अनुसार दोनों में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
परमानेंट अकाउंट नंबर में अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करें।
असेसमेंट इयर में 2023-2024 का चयन करें।
ऐड्रेस वाली जगह पर अपना कोई भी ऐड्रेस डाले।
अब कैप्चा कोड डालकर प्रोसीड पर क्लिक करें।
प्रोसीड पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर आपकी दर्ज जानकारी दिखेगी।
जानकारी चेक करने के बाद आई एग्री पर टिक करें सब्मिट टू द बैंक पर क्लिक करें।
अगर आपकी ओर से दर्ज डिटेल्स में कोई गड़बड़ी है तो एडिट पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड ऑप्शन चुनकर अदर्स (Others) में 1000 रुपए भरें।
ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद आपको एक PDF मिलेगी। इस डाउनलोड पर अपने पास रख लें।
इस पेमेंट को अपडेट होने में 4-5 दिन का समय लगेगा।
पेमेंट करने के बाद की प्रोसेस

4-5 दिन बाद दोबारा से इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।
पैन नंबर और आधार नंबर भरकर वैलिडेट पर क्लिक करना होगा।
अगर आपका पेमेंट अपडेट हो गया होगा तो स्क्रीन पर कंटीन्यू का ऑप्शन आएगा।
कंटीन्यू पर क्लिक कर आधार कार्ड के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
आई एग्री पर टिक कर आगे प्रोसीड करें। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।
ओटीपी दर्ज कर वैलिडेट पर क्लिक करें। अब एक पॉप अप विंडो ओपन होगी।
पॉप अप में लिखा होगा आधार पैन लिंकिंग की आपकी रिक्वेस्ट वैलिडेशन के लिए UIDAI के पास भेज दी गई है।
वैलिडेशन के बाद आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा। इसका स्टेटस आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Previous Article

66 साल के अनिल कपूर का फिटनेस ...

Next Article

बंदूक रखी, साथ फुटबॉल खेला और गाना ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    टेस्ला इंक की अगले साल भारत में एंट्री होगी:जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इसकी घोषणा संभव, मस्क भी ...

    November 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर वैकेंसी

    December 21, 2017
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बजट 2018: इनकम टैक्स में नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी राहत, स्डैंडर्ड डिडक्शन फिर से शुरू

    February 1, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    वित्त मंत्री ने फिनटेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

    February 27, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Macleods Pharma, TBO Tek और Suraj Estate डेवलपर्स को मिली IPO लाने की मंजूरी

    May 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    चीनी कंपनियों के साथ डाटा शेयर करने के आरोप पर आया पेटीएम का बयान

    March 14, 2022
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    सऊदी अरब में पुरुषों की इजाजत के बिना कारोबार शुरू कर सकेंगी महिलाएं

  • विदेश

    कोरोना पर प्रस्ताव के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की मंजूरी लेने में जुटा रूस, प्रतिबंधों को हटाने की मांग छोड़ी

  • विदेश

    उत्तर कोरिया ने हटाया देशव्यापी लाकडाउन, कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने के बाद लिया फैसला



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010