anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›मार्च महीने में महंगाई ने तोड़ दी आम आदमी की कमर, पेट्रोल और दूध सहित इन चीजों के बढ़े दाम

मार्च महीने में महंगाई ने तोड़ दी आम आदमी की कमर, पेट्रोल और दूध सहित इन चीजों के बढ़े दाम

By anupamsavera.com
March 31, 2022
51
0
Share:

नई दिल्ली। मार्च का यह महीना आम लोगों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस महीने आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। देश में पेट्रोल-डीजल और दूध से लेकर तमाम चीजों की कीमतें बढ़ी हैं, जिन्होंने आम आदमी के बजट पर सीधा असर डाला है। ऐसे में आज हम कुछ उन चीजों के बारे में आपको बताएंगे, जो मार्च के महीने में महंगी हुईं है और जिनका आम लोगों की जेब से सीधा वास्ता है। शुरुआत पेट्रोल और डीजल के दाम से करते हैं।

पेट्रोल और डीजल 6.40 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए

मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल 6.40 रुपये प्रति लीटर महंगे हुए हैं। गुरुवार को भी इनकी कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। 22 मार्च से एक दिन को छोड़कर बाकी हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। यहां क्लिक करके अधिक जानकारी लें।

CNG और PNG महंगी हुई

मार्च में CNG और PNG भी महंगी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 59.01 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी और पीएनजी की कीमत 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाकर 36.61 रुपये प्रति यूनिट की गई है। नई कीमतें 24 मार्च से लागू हुईं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

LPG सिलेंडर हुआ महंगा

LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ें हैं। मार्च की शुरुआत में सरकार ने दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद फिर, सरकार ने 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई।

इसके साथ ही, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 949.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में 14.2 किलोग्राम के LGP सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में LGP सिलेंडर 976 रुपये का हो गया है। चेन्नई में 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये का हो गया है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

दूध महंगा हुआ

अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, बढ़ी हुई कीमत 1 मार्च, 2022 से लागू हुई। वेरका ने भी दो रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए। इनके अलावा डेयरी कंपनी पराग मिल्क फूड्स ने भी अपने दाम बढ़ाए। उसने एक मार्च से गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में दूग्ध विपणन कंपनी मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की।

Previous Article

न्नई के खिलाफ इन पर होगी लखनऊ ...

Next Article

सलमान खान को पड़ोसी का ‘मुंह बंद’ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    शुरुआती घंटों में 1.57 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन,मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी IPO की शानदार शुरुआत

    December 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    चांदी की हुई ‘चांदी’, सोने में भी हल्की चमक लौटी

    January 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एश‍िया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जैक मा को छोड़ा पीछे

    July 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    500 रुपये से खुलवा सकते हैं इस स्कीम के तहत बचत खाता

    October 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में उछाल, 33,000 के पार

    March 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Airtel-Vi के ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, कंपनियों को सरकार ने जारी की बैंक गारंटी

    December 4, 2021
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अमेरिका का भारत को लेकर किया गया एक फैसला निश्चित ही उड़ा देगा चीन की नींद

  • देश

    भारत ने इंग्लैंड को स्पष्ट कर दिया है कि वह वित्तीय अपराधियों का प्रत्यर्पण करना चाहता है

  • राजनीति

    MP में कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी:6 विधायकों के टिकट कटे, पहली लिस्ट के 3 प्रत्याशी बदले; सिर्फ आमला होल्ड



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010