anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›क्रिप्टोकरेंसी से आ सकता है अगला वित्तीय संकट:RBI गवर्नर दास बोले ‘इसकी कोई ठोस वैल्यू नहीं, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए’

क्रिप्टोकरेंसी से आ सकता है अगला वित्तीय संकट:RBI गवर्नर दास बोले ‘इसकी कोई ठोस वैल्यू नहीं, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए’

By anupamsavera.com
December 22, 2022
65
0
Share:

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित बीएफएसआई इनसाइट समिट में बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि अगला वित्तीय संकट इन्हीं के चलते आ सकता है।

क्रिप्टोकरेंसीज पर लगे बैन
RBI गवर्नर का कहना है कि इसकी कोई अंडरलाइंग (आधारभूत) वैल्यू नहीं है। इसके अलावा प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसीज वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं। प्राइवेट क्रिप्टो का मतलब है कि इन पर किसी केंद्रीय नियामक का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हें बैन (प्रतिबंधित) किया जाना चाहिए।

इस साल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 40 अरब डॉलर घटी
शक्तिकांत दास ने डेटा बताते हुए कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य अब 140 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। इस साल इसके वैल्यूएशन में लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है।

ई-रुपया भविष्य की मुद्रा
दास ने ई-रुपी (CBDC) पर बात करते हुए कहां कि ये भविष्य की मुद्रा है। यह भारत को इस सदी में डिजिटल मुद्रा के मामले में सबसे आगे ले जाएगा। RBI द्वारा 1 दिसंबर को रिटेल डिजिटल रुपी (e-rupee) के पायलट प्रोजेक्ट को लॉन्च लिया था। पायलट प्रोजेक्ट में डिजिटल रुपी क्रिएशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल यूज की पूरी प्रोसेस को बारीकी से परखा जाएगा।

महंगाई काबू में करने के प्रयास जारी
महंगाई पर दास ने कहा महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच ‘बेहद समन्वित प्रयास’ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई और विकास को लेकर हमारे पिछले कुछ अनुमान लगभग सटीक रहे हैं।

आपको बता दें कि नवंबर महीने में रिटेल महंगाई (CPI) घटकर 5.88% पर आ गई है। ये 11 महीनों का निचला स्तर है। दिसंबर 2021 में महंगाई 5.59% पर थी। इसके बाद से ये लगातार 6% के ऊपर बनी हुई थी।

Previous Article

प्रदेश के सभी 31 हजार 425 आँगनवाड़ी ...

Next Article

3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आने वाली ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सजा कम या ज्यादा नहीं, वाजिब हो: सुप्रीम कोर्ट

    October 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    5 फरवरी से ओपन होगा एपीजे सुरेंद्र होटल्स का IPO:12 फरवरी को होगी शेयर की लिस्टिंग, मिनिमम ₹14,880 करने होंगे ...

    February 3, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    शेयर बाजार में तेजी का माहौल, जानिए आज मार्केट में क्‍या हो सकता है बदलाव

    October 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एयरटेल कर सकेगा आधार सत्यापन

    March 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    आज बढ़े या घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

    July 9, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    इस साल 7.6 प्रतिशत रह सकती है भारत की वृद्घि दर: मूडीज

    February 28, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    कौन हैं नीलम गोरे जो उद्धव के साथ होंगी शिवसेना की एमएलसी कैंडिडेट

  • विदेश

    ईरान से तेल आयात पर बोले माइक पॉम्पियो, ‘बातचीत होगी, लेकिन नहीं होगा समाधान’

  • खेल

    डिविलियर्स ने कहा- मुझे लगा था दिनेश कार्तिक का करियर अब खत्म हो रहा है, पिछली बार कमेंट्री करते देखा था



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010