anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›ब्‍याज दरों को लेकर रिजर्व बैंक अगले हफ्ते ले सकता है बड़ा फैसला

ब्‍याज दरों को लेकर रिजर्व बैंक अगले हफ्ते ले सकता है बड़ा फैसला

By anupamsavera.com
February 4, 2022
52
0
Share:

नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक होने वाली है। इससे पहले ब्रिटेन की एक ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अतिरिक्त नकदी को सोखने के लिए रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि रेपो दर, जिस पर केंद्रीय बैंक उधार देता है, में यथास्थिति बनी रह सकती है।

बार्कलेज के विश्लेषकों ने अगले सप्ताह होने वाली एमपीसी की बैठक से पहले कहा कि ओमिक्रोन स्वरूप के प्रकोप और अपेक्षाकृत अनुकूल मुद्रास्फीति के बीच रिजर्व बैंक के पास वृद्धि समर्थक मौद्रिक नीति को बनाए रखने के लिए गुंजाइश है। बार्कलेज ने रिपोर्ट में कहा कि केंद्रीय बैंक अपने नकदी प्रबंधन उपायों के मद्देनजर रिवर्स रेपो दर में 0.20-0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है।

इसके अलावा भी कई विश्लेषकों ने रिवर्स रेपो रेट में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उनका कहना है कि सरकारी उधारी में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी के कारण रिजर्व बैंक नीति सामान्यीकरण की ओर बढ़ सकता है। बता दें कि रिजर्व बैंक ने दिसंबर में हुई समीक्षा बैठक में लगातार नौवीं बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।

यही नहीं RBI ने रिवर्स रेपो को भी 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा था। सीमांत स्थायी सुविधा दर 4.25 प्रतिशत पर बरकरार। इसके अलावा जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को 2021-22 में 9.5 प्रतिशत पर कायम रखा। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.0 प्रतिशत रहने की संभावना। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 17.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।

आरबीआई ने कहा था कि खुदरा मुद्रास्फीति 2021-22 में 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल पर करों में कटौती से मुद्रास्फीति में टिकाऊ आधार पर कमी आएगी। बैंकों के लिये विदेशों में स्थित शाखाओं में पूंजी लगाने, लाभ भेजने के नियम को सुगम बनाया गया है।

Previous Article

रोहित शर्मा को मयंक अग्रवाल नहीं इस ...

Next Article

योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    टमाटर सस्ता करने के लिए केंद्र की कोशिश:आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से खरीदेंगे; दूसरे राज्यों में कम कीमत पर ...

    July 13, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    उम्मीद से काफी बेहतर रही दूसरी तिमाही में जीडीपी की स्थिति, आया केवल 7.5 फीसद का संकुचन

    November 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जारी हुई रैंकिंग, जानिए किस नंबर पर हैं विराट व जो रूट

    July 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    भारतीय स्टेट बैंक ने 5 साल में 1.63 लाख करोड़ रुपये के लोन को राइट-ऑफ किया

    November 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बेंगलुरु एयरपोर्ट में सिक्योरिटी चेक आसान होगा:लैपटॉप जैसे डिवाइसेज बैग से नहीं निकालने होंगे, ऐसा करने वाला भारत का पहला ...

    November 27, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    स्पाइसजेट ने 1,497 रुपये में दिया फ्लाइट टिकट का ऑफर, शुरू की 12 नई उड़ानें

    January 7, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    कोविड-19 स्वास्थ्य असमानता को बढ़ा रहा है : टेड्रोस

  • विदेश

    2017 के बाद ब्रिटेन ने घटाए वीज़ा, सबसे ज्यादा भारतीय प्रोफेशनल प्रभावित

  • देश

    भारत सौर ऊर्जा उत्पादन को महत्व देता है, —– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010