anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›क्रूड की रिकार्ड महंगाई से पेट्रोल डीजल होगा महंगा, बिगड़ने वाला है घर का बजट

क्रूड की रिकार्ड महंगाई से पेट्रोल डीजल होगा महंगा, बिगड़ने वाला है घर का बजट

By anupamsavera.com
March 2, 2022
47
0
Share:

नई दिल्ली। कोरोना से उबर रही भारतीय इकोनमी को कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों के धक्के अब बर्दाश्त करने होंगे। यूक्रेन पर रूस के हमले से बने वैश्विक हालात को देखते हुए क्रूड की कीमत पिछले नौ वर्षों के उच्चतम स्तर को पार करते हुए 110 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इससे आम जनता को महंगे पेट्रोलियम उत्पादों का बोझ तो उठाना ही पड़ेगा। साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए महंगाई और घाटे को लेकर सरकार ने जो आकलन किया है वह भी बिगड़ सकता है। महंगा क्रूड आरबीआइ के लिए भी एक बड़ा ¨चता का कारण बनता दिख रहा है। क्रूड के तेवर यूं ही रहे तो केंद्रीय बैंक को ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला जल्द करना पड़ सकता है। उधर, सरकारी तेल कपंनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की आपूर्ति के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए नए सौदे करने तेज कर दिए हैं। तेल कंपनियों के सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में वैश्विक स्तर पर आपूर्ति की स्थिति क्या रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में कीमत तेज होने के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम ने अप्रैल माह के लिए मध्य पूर्व देशों से ज्यादा क्रूड खरीदने का सौदा करने के संकेत दिए हैं।

एक दिन में 10 डालर तक बढ़ीं कीमतें

असलियत में क्रूड के बड़े खरीददार देश चीन, जापान की कंपनियां भी तेजी से नए सौदे कर रही हैं जिसकी वजह से क्रूड की कीमत एक दिन में तकरीबन 10 डालर प्रति बैरल तक बढ़ गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंट क्रूड की कीमत 113 डालर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। यह बढ़ोतरी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आइईए) की तरफ से इमरजेंसी रिजर्व से छह करोड़ बैरल क्रूड बाजार में जारी करने की घोषणा के बावजूद हुई है। यूक्रेन-रूस तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की संभावित कमी को दूर करने के लिए आइईए ने यह कदम उठाया है। गुरुवार को तेल उत्पादक देशों (ओपेक) की भी बैठक है जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया जा सकता है।

..तो जनता रहे महंगे पेट्रोल-डीजल को तैयार

अगर घरेलू स्तर पर इस असर की बात करें तो आम जनता को महंगे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लिए तैयार रहना चाहिए। कर्मशियल सिलेंडर की कीमत एक दिन पहले ही 105 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाकर तेल कंपनियों ने अपने इरादे दिखा दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने दो नवंबर, 2021 के बाद से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। तब क्रूड की कीमत 81-82 डालर प्रति बैरल थी। पांच राज्यों के चुनाव सात मार्च, 2022 को समाप्त हो रहे हैं और उसके तुरंत बाद ही तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ना तय है। सिर्फ तेल कंपनियों को यह तय करना है कि सारा बोझ एक साथ जनता पर डाला जाए या प्रतिदिन कुछ-कुछ कीमतें बढ़ाई जाएं।

Previous Article

मो. शमी को नेट पर कोहली या ...

Next Article

नगरीय प्रशासन मंत्री ने बाबा बागेश्वर नाथ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    मात्र 66 रुपए में करें ऑनलाइन बिजनेस, इस कंपनी ने दिया खास ऑफर

    May 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    दो महीने बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

    December 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    केंद्र सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना के लिए 16,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

    February 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बैंकों में लावारिस पड़े हैं 14,578 करोड़ रुपये, कोई नहीं है दावेदार

    July 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    PMC बैंक घोटाले से सबक, अब सहकारी बैंकों पर होगी RBI की सीधी निगरानी

    November 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    8 मार्च : शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत

    March 8, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    हम जल्द ही बच्चों को भी देंगे कोरोना का टीका – केंद्र सरकार

  • विदेश

    सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग करने पर नवाज को नोटिस

  • व्यवसाय

    बाजार में बढ़त, निफ्टी 10128, सेंसेक्स 32870 पर बंद



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010