anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›2022 के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में तेजी, Sensex 758 और Nifty 219 प्वाइंट्स चढ़ा

2022 के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में तेजी, Sensex 758 और Nifty 219 प्वाइंट्स चढ़ा

By anupamsavera.com
January 3, 2022
55
0
Share:

साल 2022 के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला है। सुबह मार्केट खुलने पर सेंसेक्स (Sensex) 289 प्वाइंट्स ऊपर दर्ज किया गया जबकि निफ्टी (Nifty) में 89 प्वाइंट्स का उछाल देखा गया। 289 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ने के बाद सेंसेक्स 58,543 और 89 प्वाइंट्स की तेजी के साथ निफ्टी 17,443 पर रहा। दिन चढ़ने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी भी ऊपर चढ़े। दोपहर एक बजे के करीब सेंसेक्स 758.72 प्वाइंट्स (1.3 फीसदी) की बढ़त के साथ 59012.54 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 219 प्वाइंट्स (1.26 फीसदी) चढ़कर 17573.05 पर दर्ज किया गया।

विश्लेषकों का मानना है कि मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा की घोषणा, ओमिक्रॉन की स्थिति और वैश्विक रुझान नए साल 2022 के पहले सप्ताह में इक्विटी बाजार के लिए मेजर ड्राइविंग फैक्टर होंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, “यह सप्ताह एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक है और प्रतिभागी मासिक ऑटो बिक्री, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और इंडिया सर्विसेज पीएमआई जैसे कुछ महत्वपूर्ण उच्च आवृत्ति डेटा पर बारीकी से नजर रख रहे होंगे। इसके अलावा, COVID-19 स्थिति पर अपडेट और वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन भी महत्वपूर्ण होगा।”

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख (खुदरा अनुसंधान) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “हम आशावादी बने हुए हैं और उम्मीद करते हैं कि निफ्टी 2022 में लगभग 12-15 प्रतिशत रिटर्न देगा।” खेमका ने कहा, “हालांकि, ओमिक्रॉन वेरिएंट और नाजुक वैश्विक संकेतों से संभावित जोखिम के कारण बाजार की प्रवृत्ति निकट अवधि में अस्थिर हो सकती है।” वहीं, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (शोध) विनोद नायर ने कहा, “2022 के लिए बाजार पर हमारा सकारात्मक दृष्टिकोण है।”

बता दें कि बीता साल 2021 शेयर मार्केट के लिए एक ऐतिहासिक साल रहा है। इस दौरान भारतीय शेयर सूचकांक काफी ऊपर तक गया। 30-शेयर वाले सेंसेक्स ने 2021 में 10,502.49 अंक (21.99 प्रतिशत) का वार्षिक लाभ कमाया।

Previous Article

दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ...

Next Article

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सोने ने पार किया 47500 रुपए का वायदा भाव, चांदी भी 900 रुपए उछली

    October 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नीट में मोशन के होनहारों ने लहराया जीत का परचम

    June 17, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    अमेरिका में फेड ने ब्याज दरें 0.25% बढ़ाईं, जानिए बड़ी बातें और भारत पर इसका असर

    March 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पीयूष गोयल: कोरोना काल में मिल, थोक व्यापारी या खुदरा विक्रेता ने की जमाखोरी तो खैर नहीं

    May 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Petrol Diesel Price: पेट्रोल में आज फिर आई गिरावट, जानिए कितने कम हो गए हैं दाम

    December 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट: रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली भारतीय कंपनी

    July 24, 2019
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ‘सबका विश्वास योजना’ का लेना चाहते हैं लाभ तो 31 दिसंबर के पहले करा लें पंजीकरण, वरना…

  • देश

    20 जून के बाद होगी एमपी में मानसून की एंट्री

  • खेल

    सहवाग को सलामी बल्लेबाज बनाने में सौरव गांगुली के साथ सचिन तेंदुलकर का भी बड़ा हाथ:अजय रात्रा ने बताया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010