anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›2017 ने शेयर निवेशकों को किया मालामाल, मिला इतना रिटर्न

2017 ने शेयर निवेशकों को किया मालामाल, मिला इतना रिटर्न

By anupamsavera.com
December 30, 2017
169
0
Share:

आखिरी कारोबारी सत्र में भी जबर्दस्त छलांग के साथ दलाल स्ट्रीट ने साल 2017 को अलविदा कह दिया। इस साल जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने निवेशकों को 45 लाख करोड़ रुपये की कमाई करवाकर मालामाल कर दिया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 208.80 अंक उछलकर 34056.83 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस साल सेंसेक्स में कुल 7430.37 अंक यानी 27.91 फीसद की बढ़त दर्ज की गई। पिछले साल इसमें महज 508.92 अंक की तेजी आई थी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 52.80 अंक की बढ़त के साथ 10530.70 पर बंद हुआ। निफ्टी अपने सार्वकालिक उच्च स्तर से महज 0.80 अंक से पीछे रह गया। 2017 में निफ्टी 28.65 फीसद यानी 2344.90 अंक की बढ़त लेने में सफल रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘तीसरी तिमाही में अच्छे कंपनी नतीजों की उम्मीद और मजबूत रुपये से बाजार को बल मिला।’ शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। 21 पैसे की बढ़त के साथ रुपया प्रति डॉलर 63.87 के स्तर पर बंद हुआ। यह आठ सितंबर के बाद से रुपये का सर्वोच्च स्तर है। इसका असर निवेशकों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शुक्रवार को 3.06 फीसद की तेजी के साथ टाटा मोटर्स सेंसेक्स की टॉप गेनर रही। एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयरों में भी ढाई फीसद से ज्यादा की तेजी आई।

खूब बढ़ी कमाई: कमाई के लिहाज से यह साल निवेशकों को मालामाल करने वाला रहा। 2017 में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 45,50,867 करोड़ रुपये बढ़कर 1,51,73,867 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की कमाई बढ़ाने में कई कंपनियों के सफल आइपीओ का बड़ा योगदान रहा। इस साल कुल 36 कंपनियों ने पब्लिक इश्यू के जरिये बाजार में कदम रखा। इनमें से ज्यादातर को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला। लिस्टिंग ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

क्या रही वजह: विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों ने निवेशकों के भरोसे को बढ़ाया। देश में अप्रत्यक्ष करों के सबसे बड़े सुधार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का बाजार ने स्वागत किया। मार्च में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने और हाल में गुजरात व हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत से आर्थिक सुधारों को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके अलावा मूडीज की ओर से करीब 13 साल बाद भारत की रेटिंग में सुधार और वल्र्ड बैंक की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में भारत की स्थिति सुधरने से भी बाजार में तेजी रही।

Previous Article

भारत माला में शामिल होंगी भोपाल-सागर सहित ...

Next Article

अरुण जेटली ने माना:धीमी हुई है अर्थव्यवस्था ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    देश का वस्तु निर्यात 2018-19 में 330 अरब डालर का रहेगा

    March 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Credit Card 7 दिन में नहीं बंद किया तो बैंक आपको देगा 500 रुपये रोजाना

    April 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Petrol, Diesel : पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर वृद्धि

    February 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    मार्च आधा बीता लेकिन महंगाई भत्‍ते में नहीं हुई बढ़ोतरी

    March 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    International Women’s Day के मौके पर Moody’s ने जारी की रिपोर्ट, जानिए कंपनियों के बोर्ड में कितनी है महिलाओं की ...

    March 6, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंसेक्स 128.72 अंकों और निफ्टी 42.95 अंकों की बढ़त के साथ खुला

    February 16, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    दलालों से पंगा लेना महंगा पड़ा… भोपाल आरटीओ में अफसरों की दलाली पर जांच, RTO-ARTO अटैच….

  • देश

    इसरो की दूसरी बार चांद पर जाने की तैयारी, पांच प्रक्षेपणों की योजना : के सिवन

  • खेल

    प्लेइंग इलेवन की पहेली को इस तरह सुलझाएंगे विराट कोहली, मुंबई टेस्ट से पहले दिया बयान

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010