anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›डीजीसीए ने स्पाइसजेट के पूरे बेड़े का निरीक्षण शुरू किया

डीजीसीए ने स्पाइसजेट के पूरे बेड़े का निरीक्षण शुरू किया

By anupamsavera.com
May 3, 2022
97
0
Share:

नई दिल्ली। भारत के विमानन नियामक ‘नागर विमानन महानिदेशालय’ (डीजीसीए) ने घोषणा की है कि वह स्पाइसजेट के मुंबई-दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाले विमान के उतरते समय टब्र्युलेंस की चपेट में आने से 17 लोगों के घायल होने की घटना के बाद विमानन कंपनी के पूरे बेड़े का निरीक्षण कर रहा है। रविवार को हुई इस घटना के समय विमान में दो पायलट और चार क्रू मेंबर समेत 195 लोग सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को बहुत गंभीरता और तत्परता से लिया गया है। डीजीसीए ने जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति बना दी है। जांच पूरी होने पर घटना के कारणों व निष्कर्षो को संबंधित लोगों से साझा किया जाएगा।

डीजीसीए ने बताया कि जांच लंबित रहने तक विमान के चालक दल, विमान रखरखाव इंजीनियर (एएमई) और स्पाइसजेट रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी को रोस्टर से हटा लिया है। डीजीसीए ने कहा कि रविवार को जिस विमान के साथ घटना घटी थी, उसे कोलकाता में खड़ा किया गया है। स्पाइसजेट के बाकी विमान परिचालन में हैं। स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार इसके बेड़े में 91 विमान हैं।

डीजीसीए के अनुसार मुंबई से दुर्गापुर के लिए रविवार को उड़ान भरने वाला विमान उतरने के दौरान टब्र्युलेंस (गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ) की चपेट में आ गया था। इसके चलते 14 यात्री और तीन विमानकर्मी घायल हो गए थे। बयान में कहा गया है कि दो यात्री इस समय आइसीयू में हैं जिनमें से एक के सिर में चोट लगी है और दूसरे को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।

‘घटना के समय आटो पायलट मोड में था विमान’

एएनआइ के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना के समय बोइंग बी737 विमान आटो पायलट मोड में था। डीजीसीए की रिपोर्ट में कहा गया कि टब्र्युलेंस के दौरान, आटो पायलट मोड दो मिनट के लिए बंद हो गया तब चालक दल ने मैन्युअल रूप से विमान को उड़ाया।

विमान यात्रियों से कहा गया था सीट पर बैठे रहें : स्पाइसजेट

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा कि मुंबई-दुर्गापुर उड़ान में रविवार को हादसे के समय सीट बेल्ट साइन चालू था और चालक दल के सदस्यों की ओर से यात्रियों को सीट पर बैठे रहने कई घोषणाएं की गईं थीं। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एक मई को मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-945 पर यात्रा करने वाले 11 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें उतरने के दौरान टब्र्युलेंस का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप कुछ यात्रियों को चोटें आईं। स्पाइसजेट प्रवक्ता के मुताबिक अस्पताल में भर्ती आठ लोगों को छुट्टी दे दी गई है। कंपनी घायल लोगों की हर संभव मदद कर रही है। प्रवक्ता ने बताया कि विमान के दुर्गापुर में उतरने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और वह घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है।

क्या होता है टब्र्युलेंस?

तेजी से चलती हवा किसी पहाड़ी या चोटी से टकराकर लहर जैसा रूप ले लेती है। इसे ही टब्र्युलेंस कहते हैं। कम ऊंचाई पर चलने वाली आंधी के कारण अक्सर टब्र्युलेंस बनता है। सूरज की गर्मी भी कभी-कभी इसका कारण बन जाती है। किसी विमान के पास से अचानक दूसरा विमान गुजरना भी इसका कारण बन सकता है, इसी कारण तय नियमों के तहत हवा में विमानों के बीच दूरी बनाकर रखी जाती है। टब्र्युलेंस में किसी विमान को अपनी तरफ खींचने या आगे धकेलने की ताकत होती है। स्पाइसजेट के विमान को गंगा के मैदानी इलाकों में आने वाले तूफान काल बैसाखी के कारण बने टब्र्युलेंस का सामना करना पड़ा था। इस तूफान को नोर वेस्टर्स भी कहा जाता है। छोटा नागपुर पठार से शुरू होकर यह तूफान बिहार और झारखंड को अपने घेरे में लेता है। वहां से पूर्व की ओर बढ़ते हुए यह बंगाल और ओडिशा से टकराकर वहां तेज बारिश और आंधी का कारण बनता है। फिर धीरे-धीरे हल्का पड़ जाता है।

Previous Article

दिल्ली के जबरा फैन ने बैट से ...

Next Article

जर्मनी का बड़ा एलान, ग्रीन प्रोजेक्ट्स के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे ये ऑफर्स, Jio भी नहीं दे पाएगा

    July 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सुप्रीम कोर्ट ने Fortis Healthcare की बिक्री पर लगाई रोक, निवेशकों के डूबे 800 करोड़

    December 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    ई-बिल योजना, 500 करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर से होगा शुरू

    July 23, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    और भी कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

    October 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सरकारी योजनाओं को लेकर बन गया नया प्लान, वित्त मंत्रालय ने की बैंकों के साथ बैठक

    January 24, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    विरोध मार्च के दौरान ‘गृहयुद्ध’ जैसा माहौल, इमरान खान सहित कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

    May 27, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता का फेक अकाउंट बनाकर खिलाड़ियों से मांगे नंबर, केस दर्ज

  • विदेश

    COVID-19: 9/11 हमले से अधिक खतरनाक हुआ मामला, मृतकों का आंकड़ा 4,000 के पार

  • खेल

    इंग्लैंड नहीं, बल्कि इस 20 साल के लड़के के आगे विराट ब्रिगेड ने टेके घुटने



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010