anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर कमाएं 50,000 रुपये तक प्रति माह, जानिए क्‍या है पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर कमाएं 50,000 रुपये तक प्रति माह, जानिए क्‍या है पूरा प्रोसेस

By anupamsavera.com
May 27, 2019
63
0
Share:

नई दिल्‍ली । करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस के साथ विश्व के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क में अब आप भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। कोई भी 18 साल की आयु से अधिक और 8 वीं कक्षा पास व्यक्ति एक बेहद आसान प्रक्रिया को पूरा करके पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी लेने में आपका खर्चा भी सिर्फ 5 हजार रुपये आएगा और आप इससे लगभग 50 हजार रुपये प्रति महीने तक आसानी से कमा सकते हैं।

दो तरह की होगी फ्रेंचाइजी

डाक विभाग द्वारा दो प्रकार की फ्रेंचाइजी की पेशकश की गई है। (1) उन क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी आउटलेट्स के जरिए काउंटर सर्विस मुहैया करना जहां डाक सेवाओं की मांग है लेकिन वहां पोस्ट ऑफिस नहीं खोला जा सकता। (2) शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टल एजेंट्स के माध्यम से पोस्टल स्टांप्स और स्टेशनरी की बिक्री।

क्या है प्रक्रिया-

आपको सबसे पहले अपने पोस्टल डिविजनल ऑफिस से फ्रेंचाइजी आउटलेट एग्रीमेंट फॉर्म लेना होगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ उसको भरके जमा करना होगा। आवेदन से संबंधित आपको कोई समस्या हो तो आप पोस्ट ऑफिस अधीक्षक से भी बात कर सकते हैं। आपकी एप्लीकेशन मिलने के 14 दिनों के अंदर ASP/SDI की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डिविजनल हेड आपके आवेदन पर विचार करेंगे और योग्य पाए जाने पर आपका फ्रेंचाइजी के लिए सलेक्शन करेंगे। चयनित हो जाने के बाद डिपार्टमेंट के साथ आपको एक MOU साइन करना होगा। विभाग के अनुसार पोस्टल पेंशनरों और कंप्यूटर सुविधाएं उपल्बध कराने वाले लोगों को फ्रेंचाइजी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। फ्रेंचाइजी मिलने पर विभाग द्वारा आवश्यक ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

सिक्योरिटी डिपॉजिट-

सिक्योरिटी डिपॉजिट फ्रेंचाइजी द्वारा एक दिन में किये जाने वाले फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर आधारित होता है। कम से कम सिक्योरिटी डिपॉजिट 5000 रुपये रखा गया है। फ्रेंचाइजी खुलने के बाद प्रतिदिन की औसत रेवेन्यू के आधार पर यह बढ़ भी सकता है। सिक्योरिटी डिपॉजिट NSC की फॉर्म में होगा।

किसे नहीं मिलेगी फ्रेंचाइजी-

ऐसी ग्राम पंचायतें जहां संचार सेवा योजना के तहत पंचायत संचार सेवा केंद्र हैं, वहां फ्रेंचाइजी नहीं खोली जा सकेगी। वहीं पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के परिवार के सदस्य उसी डिवीजन में फ्रेंचाइजी नहीं ले सकेंगे, जहां कर्मचारी काम कर रहा है।

फ्रेंचाइजी में मिलेगी ये सुविधाएं-

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्टांप्स और स्टेशनरी की बिक्री कर सकेगी। इसके साथ ही डाक, रेवेन्यू टिकट, स्पीड पोस्ट की बुकिंग, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर (100 रुपये से अधिक), पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, डिपार्टमेंट की तरफ से बिल, टैक्स आदि सेवाएं भी फ्रेंचाइजी में मिल सकेगी।

इस तरह होगी कमाई-

फ्रेंचाइजी को हर सर्विस पर विभाग की ओर से कमीशन मिलेगा। यह कमीशन MOU में तय होगा। रजिस्टर्ड आर्टिक्ल्स की बुकिंग पर 3 रुपए, स्पीड पोस्ट आर्टिक्ल्स की बुकिंग पर 5 रुपए, 100 से 200 रुपए के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपए, 200 रुपए से अधिक के मनी ऑर्डर पर 5 रुपए और हर महीने रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा आर्टिकल्स की बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन भी मिलेगा। कई आर्टिकल्स पर ज्यादा बिक्री या बुकिंग करने पर अतिरिक्त कमीशन का भी प्रावधान किया गया है। विभाग का कहना है कि, इस तरह एक फ्रेंचाइजी से कम से कम हर महीने 50 हजार रुपये तक कमाए जा सकते हैं।

Previous Article

World Cup में सचिन तेंदुलकर के इस ...

Next Article

Madhya Pradesh : मंत्री पटवारी बोले- प्रदेश ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सही कीमत नहीं मिली, तो शायद एयर इंडिया को नहीं बेचेगी सरकार : नागर विमानन सचिव

    May 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंसेक्स में 760 अंकों की तेजी, ये रहे आज के टॉप स्टॉक्स

    July 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    फिर बढ़ी बेरोजगारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से , शहरी दर 10 फीसदी के करीब पहुंची

    April 17, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    फ्लिपकार्ट से फोन, स्मार्ट TV ख़रीदने पर यह सर्विस फ्री, खास ऑफर

    May 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO चंदा कोचर अरेस्ट:लोन फ्रॉड केस में CBI की कार्रवाई, चंदा के पति दीपक ...

    December 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    मार्च महीने में महंगाई ने तोड़ दी आम आदमी की कमर, पेट्रोल और दूध सहित इन चीजों के बढ़े दाम

    March 31, 2022
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    डोनाल्‍ड ट्रंप अगर राष्‍ट्रपति चुनाव हार गए तो शांतिपूर्ण तरीके से सत्‍ता ट्रांसफर करने को राजी नहीं

  • देश

    भारत ने इंग्लैंड को स्पष्ट कर दिया है कि वह वित्तीय अपराधियों का प्रत्यर्पण करना चाहता है

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और जन प्रतिनिधियों से अमृत महोत्सव में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010