anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›राम मंदिर के लिए दान पर टैक्स छूट:इनकम टैक्स के सेक्शन 80G के तहत मिलेगा फायदा, ट्रस्ट की ऑनलाइन वेबसाइट पर ऐसे करें दान

राम मंदिर के लिए दान पर टैक्स छूट:इनकम टैक्स के सेक्शन 80G के तहत मिलेगा फायदा, ट्रस्ट की ऑनलाइन वेबसाइट पर ऐसे करें दान

By anupamsavera.com
January 22, 2024
36
0
Share:

अगर आप भी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में राम मंदिर निर्माण के लिए दान करना चाहते हैं तो आप इस पर इनकम टैक्स छूट का फायदा भी ले सकते हैं। सरकार के इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80G से राम मंदिर रेनोवेशन या मरम्मत के लिए किए गए दान की गई 50% रकम पर इनकम टैक्स छूट ले सकते हैं।

क्या कहते हैं नियम
CA आनंद जैन (इंदौर) बताते हैं कि 
इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80G के तहत सभी टैक्सपेयर जैसे इंडीविजुअल टैक्सपेयर, कंपनियां और फर्म धार्मिक संस्थानों को धन दान करके टैक्स बचा सकते हैं। हालांकि, आप हर जगह डोनेशन देकर टैक्स डिडक्शन क्लेम नहीं कर सकते। इसके लिए आपको उन्हीं संस्थानों या चैरिटेबल ट्रस्ट में डोनेट करना होगा जिनके बारे में आयकर विभाग की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।

केंद्र सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को वित्त वर्ष 2020-21 से सेक्शन 80G(B)(2) के ऐतिहासिक महत्व और प्रसिद्ध सार्वजनिक पूजा स्थल के तौर पर लिस्ट किया है। इसलिए, मंदिर के रिनोवेशन या मरम्मत के लिए किए गए दान में 50% की कटौती दी जा सकती है।

इसे उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए आपने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 1 लाख रुपए दान किए हैं। तो इसमें से आप 50 हजार रुपए पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। यानी ये रकम आपकी कुल टैक्सेबल इनकम में से माइनस कर दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए आपको इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय दान की रिसिप्ट सबमिट करनी होगी।

कौन-से टैक्सपेयर हैं एलिजिबल
इस डोनेशन में टैक्स पर छूट के लिए सिर्फ ओल्ड टैक्स रिजीम चुनने वाले टैक्सपेयर ही एलिजिबल हैं। सिर्फ मंदिर की मरम्मत और रिनोवेशन के लिए किए गए दान पर 50% की छूट मिलेगी। दान की गई रकम आपकी टोटल ग्रॉस इनकम के 10% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 10% से ऊपर की रकम टैक्स डिडक्शन के लिए एलिजिबल नहीं होगी। टैक्स में छूट के लिए दान की रसीद होना जरूरी है।
इसके अलावा 2000 रुपए से ज्यादा का नकद दान भी टैक्स में छूट के लिए एलिजिबल नहीं होगा। इसके साथ ही वस्तु या किसी और तरह का दान इस टैक्स छूट के लिए एलिजिबल नहीं होगा।

Previous Article

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा ...

Next Article

रामलला की पहली मंगला आरती:सत्येंद्र दास बोले- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    Virat Kohli के निवेश वाली डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ला सकती है IPO, 4000 करोड़ का फंड जुटाने की योजना

    May 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    कोरोना का असर: रोजगार औैर उद्यम निवेश पर भी संकट, नई नौकरियों में घटने लगी महिलाओं की हिस्सेदारी,

    October 31, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    न्यू एनर्जी पर मुकेश अंबानी का फोकस! बताया अगले दो दशक में भारत कैसे बनेगा सुपरपावर

    February 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    चौथी औद्योगिक क्रांति की तैयारी को बजट 2022 ने दिया बल, डिजिटल भारत पर फोकस

    February 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    8 मार्च : शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत

    March 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Finance Minister: अरे! देश में कई बदलाव , अब निर्मला सीतारमण का एक फैसला डालेगा पूरे भारतीयों पर असर, ऐसा ...

    April 1, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    समुद्री क्षेत्र की हो अपनी सुरक्षा इकाई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

  • देश

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘माई सीएम-माई प्राइड’ पहल का किया शुभांरभ

  • व्यवसाय

    PM Kisan Yojana की 16वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और शर्तें



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010