anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›कृषि जिंसों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के खिलाफ है मुख्यमंत्रियों की उप-समिति

कृषि जिंसों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के खिलाफ है मुख्यमंत्रियों की उप-समिति

By anupamsavera.com
July 19, 2019
71
0
Share:

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर गठित मुख्यमंत्रियों की उप-समिति ने गुरुवार को अपनी पहली बैठक में कृषि जिंसों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसीए) को गैरवाजिब करार दिया है। उप-समिति के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि इसे तत्काल हटाने की जरूरत है। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्रियों की राय में गैर-कृषि उत्पादों पर भले ही यह कानून लागू हो, लेकिन कृषि जिंसों पर इसकी जरूरत नहीं है। फड़नवीस ने यह भी कहा कि कृषि उपज मंडियों पर सीमित लोगों का वर्चस्व चिंता का विषय है। उप-समिति की अगली बैठक सात अगस्त को मुंबई में होगी, जिनमें पहली बैठक में चिन्हित मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

उप-समिति का मानना था कि जिंस बाजार अब वैश्विक हो चुका है, जिसके मद्देनजर नीतियां बनानी होंगी। इनमें कृषि व वाणिज्य मंत्रालयों को मिलकर काम करना होगा। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मौजूद थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा सत्र चलने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो सके।

पहली बैठक में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों की राय थी कि कृषि क्षेत्र में सुधार की सख्त जरूरत है, जिसमें राज्यों का दायित्व ज्यादा है। कृषि को घाटे से उबारने और नई दिशा देने के लिए तत्काल एक नई नीति चाहिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के बारे में फड़नवीस ने चर्चा करते हुए कहा कि इस पर गंभीरता की जरूरत है। बैठक में कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ विकास के लिए निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पर खासतौर पर बल दिया गया।

फड़नवीस ने कहा कि 1991 के बाद गैर-कृषि क्षेत्र में आर्थिक सुधार तो हुआ, लेकिन कृषि क्षेत्र लगातार पिछड़ता गया। खेतिहर मजदूरों और औद्योगिक मजदूरों की मजदूरी में फर्क बढ़ता गया। सब्सिडी अनाज की खेती पर ज्यादा दी गई, लेकिन विकास दर बढ़ाने में मत्स्य क्षेत्र की भागीदारी ज्यादा है।

मंडी कानून पर फोड़ा ठीकरा

फड़नवीस ने कहा कि कृषि उपज मंडियों की हालत राज्यों के बनाए मंडी कानून से ही खराब हो गई है। मंडियों पर सीमित लोगों का एकाधिकार हो गया। उपज के भाव मुट्ठीभर लोग मिलकर तय करने लगे। ऐसे में किसानों को लाभ मिलना मुश्किल ही था। ई-नाम की शुरुआत हुई, मगर इसका विस्तार नहीं हो पाया, जिससे इसका पूरा उपयोग नहीं हो सका। उप-समिति इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेगी।

निवेश तत्काल बढ़ाने की जरूरत

उप-समिति का मानना था कि कृषि क्षेत्र में निवेश नहीं बढ़ने से हालात नाजुक हो रहे हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। गैर-कृषि क्षेत्र में निवेश की रफ्तार 36 फीसद है, जबकि कृषि क्षेत्र में वास्तविक निवेश की दर महज तीन फीसद है। इसमें निजी क्षेत्र को शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए कृषि क्षेत्र के कानून में सुधार किए जाएंगे। फड़नवीस ने कहा कि जिन राज्यों में ठेके पर खेती का प्रावधान है, वहां निवेश आ रहा है।

Previous Article

ICC के फैसले से दुखी क्रिकेटर बोला- ...

Next Article

कॉमेडियन Kapil Sharma के फ्लैट पर लगी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, 16,350 के करीब निफ्टी; IT शेयरों में भारी गिरावट

    May 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने की कीमत 27 महीनों में सबसे ऊंची:पिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर ...

    December 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Jio GigaFiber लांचिंग से पहले वोडाफोन ने दिया 4 महीने फ्री इंटरनेट

    September 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Vedanta कर रही बड़े इन्‍वेस्‍टमेंट की तैयारी, इन सेक्‍टरों में आजमाएगी ताकत

    March 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    आज से पेटीएम वॉलेट में डिपॉजिट बंद:वॉलेट में रखे पैसे अब भी सुरक्षित, बैलेंस नहीं होने पर FASTag नहीं करेगा ...

    March 16, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने का रेट आज हुआ कम, चांदी की कीमत में फिर तेजी, जानिए ताजा भाव

    March 3, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2021 में रिकार्ड बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी की बहन का है ये सपना, कहा- भाई करेगा पूरा

  • मध्यप्रदेश

    मां ने रखा लंबी आयु के लिए उपवास, लेकिन बेटे ने एक छात्रा के साथ…

  • व्यवसाय

    दूसरी तिमाही में देश की स्वर्ण मांग में 8% की गिरावटः WGC

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010