anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›इस हफ्ते बाजार में रिकवरी के आसार:टाइटन-SBI समेत इन 5 शेयरों में करें निवेश, मिल सकता है अच्छा रिटर्न

इस हफ्ते बाजार में रिकवरी के आसार:टाइटन-SBI समेत इन 5 शेयरों में करें निवेश, मिल सकता है अच्छा रिटर्न

By anupamsavera.com
December 26, 2022
77
0
Share:

कोरोना के डर और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। अब मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेयर बाजार में इस हफ्ते रिकवरी देखने को मिल सकती है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने इस हफ्ते टाइटन और सिप्ला समेत 5 शेयरों में इन्वेस्ट करने की सलाह दी है। अनुज के मुताबिक, इन शेयरों में इन्वेस्ट कर काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन 5 शेयरों के बारे में …

अगले हफ्ते बाजार में रिकवरी की उम्मीद
मार्केट को लेकर अनुज गुप्ता ने कहा, ‘आम तौर पर हर साल हमने नए साल से पहले फंड हाउसों को मुनाफावसूली करते हुए देखा है। हमारे विचार में शेयर बाजार में गिरावट महज एक मुनाफावसूली है, क्योंकि इंडेक्स ओवरबॉट जोन में ट्रेड कर रहे थे। RSI टेक्निकल इंडेक्सों पर रीडिंग के मुताबिक, दोनों इंडेक्स अब ओवरसोल्ड जोन में हैं। दूसरी ओर क्रूड ऑयल की कीमतें और अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गए हैं, जो भारत और अन्य उभरते बाजारों के लिए भी एक अच्छा संकेत है। इस साल FII शुद्ध रूप से बिकवाल रहे हैं और DII खरीदार रहे हैं।’

अनुज गुप्ता ने कहा, ‘उम्मीद है कि अगले हफ्ते या नए साल में इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिल सकती है। निफ्टी को 17,700 और फिर 17,500 के स्तर पर सपोर्ट है। रेजिस्टेंस 18,200 पर और फिर 18,500 स्तर दिख रहा है। बैंक निफ्टी को 41,000 और फिर 40,400 के स्तर पर सपोर्ट, वहीं 42,200 पर और फिर 43000 के स्तर पर रेजिस्टेंस है। अगले सप्ताह से सूचकांकों में समर्थन स्तर से रिकवरी की उम्मीद है।’

पिछले हफ्ते कैसा रहा था शेयर बाजार?
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी दिन में 1,636.91 अंक यानी 2.66% गिरा। वहीं निफ्टी में 472.65 अंक यानी 2.59% की गिरावट रही थी।

वहीं बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (23 दिसंबर) को भी गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई थी। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया था।

19 लाख करोड़ रुपए घटा मार्केट कैप
BSE का मार्केट कैप 7 ट्रेडिंग सेशन में करीब 19 लाख करोड़ रुपए घटकर 272.12 लाख करोड़ पर आ गया। 14 दिसंबर को ये 291.25 लाख करोड़ था। अकेले शुक्रवार को, निवेशकों की वेल्थ में 8.43 लाख करोड़ की कमी आई है। पिछले सत्र में मार्केट कैप 280.55 करोड़ था।

Previous Article

बंदूक रखी, साथ फुटबॉल खेला और गाना ...

Next Article

पाकिस्तान में आतंकी हमले की आशंका:अमेरिका ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    कोरोना संकट: नई संभावनाओं को लगा जोरदार झटका, जाॅब मार्केट पर दिखा बुरा असर

    May 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    GST रिफंड में अब होगी आसानी, सीजीएसटी पर आया सुप्रीम फैसला

    September 14, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोना अभी खरीदेंगे तो होगा फायदा ही फायदा, जानें कितनी कम हुई कीमत

    June 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    करना चाहते हैं कम टैक्स का भुगतान, तो बस कीजिए ये 5 काम

    June 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Indigo: सस्ती एयरलाइंस इंडिगो ने 3 साल बाद कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

    April 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    कांग्रेस शासित राज्‍यों में ज्‍यादा महंगा मिल रहा तेल, जानिए आज की ताजा कीमत

    November 25, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    वित्त मंत्री ने फिनटेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

  • देश

    आंध्र केसरी तंगुतुरी प्रकाशम पंथुलु तेलुगु के साहस का एक वसीयतनामा है : सीएम जगन मोहन रेड्डी

  • देश

    केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफा देने का कोई जिक्र नहीं है, – भाजपा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010