anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›फिर बढ़ी बेरोजगारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से , शहरी दर 10 फीसदी के करीब पहुंची

फिर बढ़ी बेरोजगारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से , शहरी दर 10 फीसदी के करीब पहुंची

By anupamsavera.com
April 17, 2021
61
0
Share:

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से आर्थिक सुधार की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है। सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार, 11 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में शहरी बेरोजागरी बढ़कर 9.81 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, 28 मार्च को सप्ताह में यह 7.72 फीसदी और मार्च के पूरे महीने में यह 7.24 फीसदी थी।


राज्यों द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए जा रहे लॉकडाउन से उत्पादन घटा और बेरोजगारी बढ़ी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
वहीं, इस दौरान राष्ट्रीय बेरोजगारी बढ़कर 8.58 फीसदी पर पहुंच गई है जो 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.65 फीसदी थी। इसी तरह ग्रामीण बेरोजगारी इस दौरान 6.18 फीसदी से बढ़कर 8% पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कई राज्यों के शहरों में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे बेरोजगारी दर में वृद्धि हुई है।

इसलिए बढ़ी बेरोजगारी

जानकारों की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव शहरी रोजगार पर मार्च से ही देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के शहरों में आंशिक लॉकडाउन या नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में मॉल, रेस्टोरेंट, बार जैसी सार्वजनिक जगहों पर कोरोना नियमों के अनुपालन में सख्ती से शहरी रोजगार में और कमी देखने को मिली है और आने वाले दिनों में और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई राज्यों में कोरोना की औचक जांच के साथ कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट के साथ प्रवेश के नियम की वजह से पर्यटन क्षेत्र के रोजगार में भी कमी आने की संभावना है। गांवों में भी बढ़ेगी परेशानी विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में ग्रामीण इलाके में रबी की फसल अच्छी होने व मनरेगा में लगातार काम मिलने से शहर के मुकाबले बेरोजगारी का स्तर कम है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में स्थिति बिगड़ने की आशंका है क्योंकि रबी फसल की कटाई के बाद गांव में काम की कमी होगी जो बेरोजगारी बढ़ाने का काम करेगी।

पलायन से स्थिति और बिगड़ेगी

कोरोना संकट के चलते 2020 में ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने घर लौट गए थे। लॉकडाउन में ढील के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर आती दिखाई, लेकिन एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग जॉब छोड़कर लॉकडाउन लगने से पहले ही जल्द अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं। इससे बेरोजगारी और बढ़ने की आशंका है।

उत्पादन घटा, बढ़ी महंगाई

कोरोना के चलते मैन्युफैक्चरिंग और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के चलते औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। खाने के सामन महंगे होने से खुदरा महंगाई की दर मार्च में बढ़कर 5.52 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं, दूसरी ओर बेरोजगारी बढ़ने से लोगों की वित्तीय स्थिति और खराब होगी।

Previous Article

पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण का मतदान ...

Next Article

Gold Price Review: सोने का भाव इस ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    PF से जुड़े ये काम आप निपटा सकते हैं घर से, Corona के बीच EPFO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं

    March 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    कोविड के इलाज में स्वास्थ्य बीमा होने के बाद जेब से करना पर रहा है खर्च, ऐसे कर सकते हैं ...

    May 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    घरेलू बाजार में सोने की कीमत में लगातार गिरावट ,क्या सोना खरीदने का है सही समय

    March 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • देशव्यवसाय

    छह साल के उच्चतम स्तर के नज़दीक पहुंचे सोने-चांदी के दाम, जानिए क्यों?

    October 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Petrol पर महाराष्‍ट्र-आंध्र प्रदेश वसूल रहे सबसे ज्‍यादा VAT

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बॉम्बार्डियर, जीएमआर, राइट्स, भेल सहित 16 कंपनियां हुईं शामिल निजी ट्रेन पर पहली बैठक

    July 22, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ‘भारत से सीमा मुद्दे को राजनीतिक आम सहमति से सुलझाना होगा’, नेपाली विदेश मंत्री बोले- हम इस दिशा में कर रहे काम

  • देश

    कांग्रेस की नीति से देश का विभाजन हुआ-अमित शाह

  • विदेश

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आएंगे।



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010