anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›Virat Kohli के निवेश वाली डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ला सकती है IPO, 4000 करोड़ का फंड जुटाने की योजना

Virat Kohli के निवेश वाली डिजिट इंश्योरेंस कंपनी ला सकती है IPO, 4000 करोड़ का फंड जुटाने की योजना

By anupamsavera.com
May 25, 2022
57
0
Share:

नई दिल्ली। डिजिट इंश्योरेंस कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश के जरिए लगभग 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4000 करोड़ रुपये) जुटाने पर विचार कर रही है। इस मामले से अवगत तीन लोगों ने समाचार एजेंसी रॉयटर को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि डिजिट के संस्थापक कामेश गोयल हैं, जो बीमा उद्योग के अनुभवी और जाने-पहचाने शख्स हैं। वह जर्मनी के आलियांज के साथ काम कर चुके हैं और उसके भारतीय संयुक्त उद्यम का नेतृत्व कर चुके हैं। डिजिट इंश्योरेंस में कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स के फेयरफैक्स ग्रुप और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी निवेश कर रखा है। विराट कोहली इसके ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

डिजिट की स्थापना 2017 में की गई थी और अब यह आसान दावा निपटान जैसे बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए उपयोगकर्ताओं की आवश्यकता के साथ-साथ भारत के जनरल इंश्योरेंस बाजार को भुनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, देश में आईपीओ ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हाल ही में आए LIC के आईपीओ का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। शेयर बाजार में एलआईसी की लिस्टिंग उसके आईपीओ प्राइस से नीचे के स्तर पर हुई है और अभी भी इसके शेयर आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

रॉयटर्स के अनुसार, मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण नाम न छापने की शर्त पर मामले के जानकारों ने बताया कि डिजिट ने सौदे के लिए मॉर्गन स्टेनली और भारतीय निवेश बैंक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को बुकरनर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सितंबर तक बाजार नियामक को मसौदा दस्तावेज दाखिल करने और जनवरी में लिस्ट होने की योजना बना रही है।

हालांकि, रॉयटर्स के अनुसार डिजिट के प्रवक्ता ने “अटकलों” पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आईसीआईसीआई ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है जबकि मॉर्गन ने ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

Previous Article

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है ...

Next Article

आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ एक्ट्रेस ने छोटी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    शेयर बाजार की शुरुआत लाल रंग में, सेंसेक्स 420 अंक फिसला

    April 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पेट्रोल और डीजल दोनों हुए सस्ते, जानिए अब कितना कम देना होगा दाम

    August 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    कमजोर शुरुआत के बाद गिरावट

    February 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सुनहरा मौका! सरकार बेच रही है सस्ता सोना, ऐसे खरीद सकेंगे आप

    June 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    त्योहारी सीजन में SBI का ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किया EMI डेबिट कार्ड

    October 7, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    कैंपस एक्टिववियर ने तय किया अपने आईपीओ का प्राइस बैंड, 26 अप्रैल से खुलेगा पब्लिक सब्सक्रिप्शन

    April 21, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    PMCH के पूर्व प्राचार्य और स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमरकांत झा नहीं रहे !

  • देश

    सोनिया गांधी की आखिरी इमोशनल स्पीच, राहुल गांधी की तारीफ तो मोदी सरकार पर जमकर हमला

  • खेल

    एम एस धौनी ने बतौर कप्तान T20 में पूरे किए 6000 रन, लेकिन विराट कोहली अब भी नंबर वन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010