anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›पेट्रोल और डीजल को सरकार क्यों GST के दायरे में नहीं लाती? क्या है मजबूरी? जानें

पेट्रोल और डीजल को सरकार क्यों GST के दायरे में नहीं लाती? क्या है मजबूरी? जानें

By anupamsavera.com
April 5, 2022
48
0
Share:

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल यह हो सकता है कि पेट्रोल और डीजल को सरकार जीएसटी के दायरे में क्यों नहीं लाती है। यह भी सवाल हो सकता है कि आखिर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंडर ना लाने के पीछे सरकार की क्या मजबूरी है। इसका मोटा-मोटा जवाब है कि अगर सरकार इन्हें GST के दायरे में ले आती है, तो सरकारी राजस्व कम हो जाएगा।

दरअसल, ईंधन पर टैक्स लगाना केंद्र और राज्य सरकारों के लिए राजस्व का एक प्रमुख स्रोत रहा है, यही एक प्रमुख कारण है कि वह इसे जीएसटी के तहत नहीं लाना चाहते हैं। लेकिन, अगर यह GST के दायरे में आ जाएगा तो सरकारों का राजस्व कम हो जाएगा क्योंकि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के सबसे ऊंचे स्लैब में भी रखते हैं, तब भी इनपर लगने वाला टैक्स, मौजूदा टैक्स से कम रहेगा। GST का उच्चतम स्लैब 28 फीसदी है यानी जो भी वस्तुएं GST के दायरे में आती हैं, उनपर लगने वाला सबसे ज्यादा टैक्स 28 फीसदी है।

ऐसे में अगर सरकार पेट्रोल और डीजल को 28 फीसदी जीएसटी वाले दायरे में रखती है, तब भी उसका राजस्व अभी के मुकाबले काफी ज्यादा घट जाएगा। चलिए, इसे दिल्ली को आधार बनाकर उदाहरण से समझते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर एक अप्रैल 2022 की पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ब्रेकअप दिया गया है, जिसके अनुसार यहां पेट्रोल की बेस कीमत- 53.34 रुपये, माल ढुलाई आदि खर्च- 0.20 रुपये, डीलर के लिए पेट्रोल की कुल कीमत 53.54 रुपये, एक्साइज ड्यूटी- 27.90 रुपये, डीलर कमीशन (एवरेज)- 3.83 रुपये और VAT- 16.54 रुपये है। इस तरह से यह ग्राहकों के कुल 101.81 रुपये का हो जाता है।

ऐसे में जो पेट्रोल डीलर को 53.54 रुपये का पड़ रहा है, वह पेट्रोल ग्राहकों के लिए 101.81 रुपये का हो जाता है। इसमें 27.90 रुपये एक्साइज ड्यूटी और 16.54 रुपये का वैट, सरकारों को जाता है। इस तरह से सरकारों को कुल 44.44 रुपये प्रति लीटर की कमाई होती है। वहीं, अगर इसे जीएसटी में लाया जाता है तो डीलर को पड़ने वाली पेट्रोल की कॉस्ट, जो 53.54 रुपये है, उसपर ज्यादा से ज्यादा 28 फीसदी जीएसटी लगेगी, जिससे सरकारों को कुल 14.9912 रुपये प्रति लीटर का ही राजस्व मिलेगा। यह मौजूदा राजस्व (प्रति लीटर) का करीब एक तिहाई है।

वहीं, एक अप्रैल 2022 के ब्रेकअप के अनुसार, दिल्ली में डीलरों को डीजल 55.09 रुपये प्रति लीटर का पड़ता है। इसे बचने पर डीलर को एवरेज 2.58 रुपये का कमीशन मिलता है। डीजल पर 21.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी और 13.60 रुपये वैट लगता है। ऐसे डीजल से सरकारों को कुल 35.4 रुपये प्रति लीटर की कमाई होती है। पेट्रोल के लिए की गई कैलकुलेशन को यहां भी अप्लाई करें तो इसे जीएसटी के दायरे में लाने पर सरकार का प्रति लीटर राजस्व घटकर करीब 15.4252 रुपये पर आ जाएगा।

Previous Article

पोलार्ड के अनुभव से अपना खेल सुधारने ...

Next Article

देश में बीते 24 घंटे में 795 ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    क्या आपके शहर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, टंकी फुल करने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

    January 2, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    रिकॉर्ड बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 41185 तक पहुंचा सेंसेक्स

    December 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    फ्लिपकार्ट ने लगाई सरकार से राहत की गुहार, कहा- बड़ी संख्या में टूट जाएंगे ग्राहक

    January 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    उज्ज्वला गैस कनेक्शन का तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, एक करोड़ मुफ्त LPG कनेक्शन के लिए रहें तैयार

    May 29, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    88 दिवाला मामलों से बैंकों ने की कुल 50 फीसद की वसूली

    April 15, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बहुत तेजी से पटरी पर लौट रही है अर्थव्यवस्था, मिल रहे कई सकारात्मक संकेत

    November 4, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    शिवराज कैबिनेट ने दी रामचंद्र न्यास को मंजूरी

  • खेल

    IPL 2020: किसकी वजह से पंजाब के खिलाफ हारे मैच, विराट कोहली ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

  • देश

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अधिसूचना – 25271 कांस्टेबल पद



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010