anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›आपकी EMI नहीं बढ़ेगी, रेपो रेट 6.5% पर बरकरार:लगातार चौथी बार ब्याज दरें स्थिर, RBI का अनुमान- इस साल महंगाई 5.4% रहेगी

आपकी EMI नहीं बढ़ेगी, रेपो रेट 6.5% पर बरकरार:लगातार चौथी बार ब्याज दरें स्थिर, RBI का अनुमान- इस साल महंगाई 5.4% रहेगी

By anupamsavera.com
October 6, 2023
62
0
Share:

RBI ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी आपकी EMI नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज शुक्रवार, 6 अक्टूबर को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5% की थी। तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष में रेपो रेट 6 बार में 2.50% बढ़ाई गई थी।

सभी सदस्‍य दरों को स्थिर बनाए रखने के पक्ष में थे
RBI गवर्नर ने बताया कि एमपीसी के सभी सदस्‍य पॉलिसी दरों को स्थिर बनाए रखने के पक्ष में थे। वहीं गवर्नर ने इस बात पर भी जोर दिया कि महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और RBI ने महंगाई को 2-6% के बीच नहीं बल्कि 4% पर रखने का लक्ष्य रखा है।

महंगाई से लड़ने का शक्तिशाली टूल है रेपो रेट
RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलेने वाला कर्ज महंगा होगा।

बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में RBI रेपो रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को RBI से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

इसे उदाहरण से समझते हैं। कोरोना काल में जब इकोनॉमिक एक्टिविटी ठप हो गई थीं तो डिमांड में कमी आई थी। ऐसे में RBI ने ब्याज दरों को कम करके इकोनॉमी में मनी फ्लो को बढ़ाया था।

RBI ने महंगाई और GDP अनुमान भी जारी किया

RBI गवर्नर ने महंगाई अनुमान और GDP अनुमान भी जारी किया। FY24 के लिए महंगाई अनुमान को 5.4% पर बरकरार रखा है। पिछली मीटिंग में इसे 5.1% से बढ़ाकर 5.4% किया था। RBI गवर्नर ने कहा कि सितंबर में महंगाई में कमी आने की उम्‍मीद है।
FY24 में रियल GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। वहीं FY25 की पहली तिमाही के लिए भी रियल GDP अनुमान 6.6% पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर ने कहा कि जियोपॉलिटिकल संकट के चलते ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती है।

1. अगस्त में रिटेल महंगाई 6.83%
अगस्त महीने में रिटेल महंगाई में गिरावट देखने को मिली थी। ये घटकर 6.83% पर आ गई थी। इससे पहले जुलाई में ये 7.44% रही थी। महंगाई में ये गिरावट सब्जियों के दाम कम होने से आई थी। हालांकि, महंगाई दर अभी भी RBI के 6% की ऊपरी टॉलरेंस लिमिट के पार ही है।

2. थोक महंगाई दर -0.52% रही थी
अगस्त में थोक महंगाई बढ़कर -0.52% पर पहुंच गई। जुलाई में ये -1.36% रही थी। ये लगातार पांचवां महीना था जब थोक महंगाई निगेटिव रही थी। यानी शून्य से नीचे रही। वहीं अगस्त में खाने पीने की चीजें सस्ती हुई हैं, खाद्य महंगाई 7.75% से घटकर 5.62% हो गई है।

महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए, यदि महंगाई दर 7% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 93 रुपए होगा। इसलिए, महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।

Previous Article

उज्ज्वला सिलेंडर पर अब ₹300 सब्सिडी मिलेगी:भारत ...

Next Article

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    RBI के गवर्नर ने Cryptocurrency को बताया मैक्रो-इकोनॉमी के लिए बड़ा खतरा

    February 10, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

    August 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बजट से पहले महासेल की होड़: बिग बाजार, फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन पर 80% तक डिस्काउंट

    January 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेवा क्षेत्र का PMI मार्च में वृद्धि के रास्ते पर, रोजगार सृजन 7 वर्ष के उच्च स्तर पर

    April 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सीतारमण सोमवार को करेंगी वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंक गवर्नरों की जी20 बैठक की अध्यक्षता

    July 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    ट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

    August 10, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    दावा: दसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए करोड़ों रुपये, राफेल सौदे में हुआ भ्रष्टाचार

  • विदेश

    हम अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता नहीं देते – चीन

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    भाजपा का संकल्प पत्र जारी, गरीब लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा, आदिवासी बहुल जिलों में मेडिकल कालेज खोलने का वादा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010