anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›‘द ओटावा इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स’ में चुनी गई पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘बिरहा – द जर्नी बैक होम’

‘द ओटावा इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स’ में चुनी गई पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘बिरहा – द जर्नी बैक होम’

By Anupam Savera
June 12, 2023
54
0
Share:

किसी भी फिल्म का अवार्ड्स जीतना और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही फिल्म की सफलता बताता है। भारत में आज कई फिल्म ऐसी हैं, जिनका नाम बहुत कम लोग जानते हैं। जबकि, वो कई अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। इन्हीं में एक पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘बिरहा – द जर्नी बैक होम’ (‘Birha – The Journey Back Home’) भी है। जी हां, हाल ही में “न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल” और “लॉस एंजिल्स फिल्म अवार्ड्स” अपने नाम करने के बाद अब यह फिल्म ‘द ओटावा इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स’ के लिए चुनी गई है।

24 फिल्म समारोहों का हिस्सा बनी फिल्म :

दरअसल, फिल्म ‘बिरहा – द जर्नी बैक होम’ हाल ही में कई अवार्ड्स के लिए चुनी जाने के बाद अब 24 फिल्म समारोहों का हिस्सा बन गई है। ‘बिरहा-द जर्नी बैक होम’ सभी बोलचाल और भौगोलिक सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय के साथ-साथ घरेलू सर्किट में अपार प्रशंसा बटोर चुकी है। फिल्म हाल ही में न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा रही है। यह फिल्म ग़ालिब दत्ता और नवनीत सिंह गुजराल द्वारा निर्मित है। वहीं, इस फिल्म में रजित कपूर, मानव विज, साहिल मेहता और सीमा कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म ने जीते यह पुरस्कार :

पुनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित, ‘बिरहा-द जर्नी बैक होम’ ने एम्स्टर्डम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, हॉलीवुड शॉर्ट्स फेस्ट, लॉस एंगल्स फिल्म अवार्ड्स (LAFA), न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल, कलकत्ता इंटरनेशनल कल्ट फिल्म फेस्टिवल और गंगटोक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार’ जीता है। ओटावा इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 13 जून से शुरू होकर 17 जून, 2023 तक जारी रहेंगे।

फिल्म की कहानी :

‘बिरहा-द जर्नी बैक होम’ एक पंजाबी शॉर्ट फिल्म है, जिसमें एक परिवार की दिल दहला देने वाली कहानी का वर्णन किया गया है, जो एक छोटे बच्चे की अनुचित महत्वाकांक्षाओं के कारण टूट जाता है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की दुर्दशा को उजागर करती है, जो पश्चिम के लालच में नष्ट हो जाता है, जो राज्य में एक आम समस्या है।

फिल्म का निर्देशन :

फिल्म का निर्देशन पुनीत प्रकाश ने किया है और इसे ग़ालिब दत्ता और नवनीत सिंह गुजराल ने प्रोड्यूस किया है। हेमंत सिंह फिल्म के लेखक हैं जबकि प्रतीक देवड़ा डीओपी हैं और संगीत आनंद बाजपेई ने दिया है; मुकेश ठाकुर संपादक हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अब इस सोमवार को मुंबई में एक निजी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है।

फिल्म के निर्देशक का कहना :

फिल्म के निर्देशक पुनीत प्रकाश ने कहा, “बिरहा-द जर्नी बैक होम’ को हमने बहुत ही दिल से बनाया गया है। बच्चे धीरे-धीरे पारिवारिक मूल्यों और उन बलिदानों को भूल रहे हैं जो माता-पिता अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए करते हैं। “बिरहा- द जर्नी बैक होम” ऐसे परिवारों के लिए एक श्रद्धांजलि है जो टूट गए हैं। हमें वास्तव में इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारी फिल्म को इतनी सराहना मिल रही है।”

Previous Article

फुटकर महंगाई दर 2 साल के सबसे ...

Next Article

आधी रात के बाद बोले अफसर अब ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार और किकू शारदा ने विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी का उड़ाया मजाक

    December 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘ठाकरे’, वजह भी जानें और अनुमानित कलेक्शन भी

    January 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Rambo की मौत की अफवाह से मची सनसनी, भाई ने कहा- ये काम पागलों का…

    February 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘मिर्जापुर 2’: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी मिर्जापुर 2

    August 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    धनुष की फिल्म “रायण” की रिलीज टली, अब जुलाई में इतने तारीख को होगी रिलीज

    June 12, 2024
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    खेसारी लाल पर काजल राघवानी ने लगाया धोखा देने का आरोप, भोजपुरी एक्टर बोले-आत्महत्या कराना चाहते हो?

    February 18, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    SFIO की जांच से ICICI बैंक को नुकसान, शेयर 3 फीसद तक लुढ़के

  • खेल

    IPL 2021: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की यह गुजारिश

  • देश

    प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010