anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›पापा आमिर ख़ान के साथ आउटिंग पर निकलीं उनकी स्टाइलिश बेटी इरा

पापा आमिर ख़ान के साथ आउटिंग पर निकलीं उनकी स्टाइलिश बेटी इरा

By anupamsavera.com
January 7, 2019
125
0
Share:

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान इन दिनों घर-परिवार के साथ ज्यादा वक़्त गुज़ार रहे हैं। रविवार को आमिर मुंबई के एक मार्केट में अपनी बेटी इरा ख़ान के साथ स्पॉट किये गए। इस दौरान दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नज़र आये।

आमिर ख़ान की बेटी इरा आम तौर पर मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं। आज की तारीख में शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान से लेकर अजय देवगन की बेटी नीसा तक तमाम स्टार बेटियां लगातार सुर्ख़ियों में रहती हैं ऐसे में इरा को लेकर ज्यादा ख़बरें नहीं आतीं। गौरतलब है कि आमिर ख़ान की उनकी पहली पत्नी रीना से दो बच्चे हैं, बेटी इरा ख़ान और बेटा जुनैद। रीना-आमिर का डिवोर्स साल 2002 में हुआ था। पत्नी से अलग हो जाने के बाद भी आमिर अपने दोनों बच्चों से काफी जुड़े हुए हैं और वो जुड़ाव आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं। बाप-बेटी की यह तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है!

इरा के बारे में आपको बता दें कि बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की तरफ रहा है, लेकिन उन्होंने कभी इसे एक्सप्लोर करने का नहीं सोचा। ख़बर है कि अब वो अपनी इस चाहत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। बहरहाल, तस्वीर में आप देख सकते हैं इरा बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश हैं!

जोड़ते चले कि आमिर ख़ान से दंगल फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि क्या वो अपने बच्चों को इंडस्ट्री में आने के लिए सपोर्ट करेंगे तब आमिर ने कहा था कि अगर उनमें प्रतिभा हुई तो ज़रूर करेंगे, नहीं तो वो अपने बच्चों से कह देंगे कि वे डिज़र्व नहीं करते। हाल में आमिर की बेटी इरा तब चर्चा में आई थीं जब अपनी फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ फ्लॉप होने के बाद आमिर उनके साथ छुट्टियां मनाने चले गए थे।

आमिर ख़ान की फ़िल्मों की बात करें तो ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ पिछले दिनों चीन में भी रिलीज़ हुई थी लेकिन, वहां भी ये फ़िल्म कोई ख़ास कमाल नहीं कर पायी। जबकि चीन में आमिर की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। बहरहाल, तस्वीरों से साफ़ है कि आमिर ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ की नाकामयाबी को पीछे छोड़ इन दिनों परिवार के साथ रिलैक्स कर रहे हैं।

Previous Article

कमलनाथ का ट्वीट, MP को लेकर भ्रामक ...

Next Article

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    कार नहीं बल्कि हैलीकॉप्टर से काम पर जाता है ये बॉलीवुड एक्टर

    April 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अंकुश शर्मा ने 50 लाख के सवाल पर गेम से किया क्विट, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

    November 27, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रश्मि देसाई ने खरीदी यह शानदार लग्जरी कार पूरा किया अपना सपना

    September 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रणवीर सिंह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा बनेंगे:फिल्म में रणबीर के पिता ‘देव’ का किरदार निभाएंगे, आलिया और दीपिका भी नजर ...

    December 9, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    भाई की बेटी संग घूमने निकले निक-प्रियंका

    August 31, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Malaika Arjun या Ranbir Alia, किसकी शादी में जाना चाहती हैं Katrina kaif

    May 30, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    इमरान खान की रणनीति पर भारत समेत दुनिया के अनेक देशों की रहेगी निगाह

  • मना॓रंजन

    शाहिद कपूर चोटिल, आइफ़ा से बाहर

  • देश

    राम मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य आज PM से करेंगे मुलाकात, महंत बोले, ‘मोदी-योगी राज में बनेगा मंदिर’

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010