anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Ajay Devgn के साथ टोटल धमाल करेंगे इंद्र कुमार

Ajay Devgn के साथ टोटल धमाल करेंगे इंद्र कुमार

By anupamsavera.com
April 11, 2019
65
0
Share:

Hera Pheri फ्रेंचाइजी Akshay Kumar के करियर की सबसे यादगार फ़िल्मों में शामिल है। अब इसके तीसरे भाग का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है, मगर ऐसा लगता है कि हेरा फेरी के फ़ैंस को अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा, क्योंकि यह सीक्वल एक बार फिर पोस्टपोन हो गया है, जिसे इंद्र कुमार डायरेक्ट करने वाले थे।

हेरा फेरी 3 की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने वाली थी, मगर सभी मुख्य कलाकारों के डेट्स ना मिल पाने की वजह से अब यह वक़्त पर शुरू नहीं हो पाएगा। टोटल धमाल की सफलता के बाद इंद्र कुमार फ़िलहाल इंतज़ार करने के मूड में नहीं हैं और वो जल्द अपनी अगली फ़िल्म शुरू करना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो इंद्र ने हेरा फेरी 3 को होल्ड करके अजय देवगन के साथ ही अगली फ़िल्म प्लान करना शुरू कर दिया है, जो एक कॉमेडी फ़िल्म होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में करने की योजना है। तब तक अजय अपनी हिज़्टोरिकल फ़िल्म ताना जी पूरी कर चुके होंगे, जो अगले साल जनवरी में रिलीज़ के लिए स्लेटेड है।

बता दें कि फरवरी में इंद्र कुमार ने हेरा फेरी 3 से एसोशिएट होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की थी। एक इंटरव्यू में इंद्र कुमार ने कहा था- मैं ख़ुश हूं कि मेरे फेवरिट तीनों कलाकारों की वापसी हो रही है। हम इस साल के अंत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फ़िलहाल फ़िल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। इंद्र ने उस वक़्त यह भी कहा था कि टोटल धमाल में बिज़ी रहने की वजह से पिछले तीन महीनों से इस प्रोजेक्ट से कटे हुए हैं।

कुछ साल पहले हेरा फेरी 3 को अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ एनाउंस किया गया था, मगर फ़िल्म एलान से आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में अभिषेक और जॉन बारी-बारी से फ़िल्म से बाहर हो गये और फ़िल्म लटक गयी। इसके कुछ समय बाद ख़बर आयी थी कि हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ही बनायी जाएगी। जहां तक अक्षय कुमार की बात है को वो हाउसफुल 4, गुड न्यूज़, मिशन मंगल और सूर्यवंशी में बिज़ी हैं।

2000 में आयी हेरा फेरी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 2006 में इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी रिलीज़ हुई था, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। ये दोनों फ़िल्में कामयाब रही थीं।

Previous Article

भारतीय टीम ने मलेशिया को 1-0 से ...

Next Article

दिशा पाटनी के बाद Wink Girl प्रिया ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    सेंसर बोर्ड की बेरुखी से आहत हुए ‘द कनवर्जन’ फ़िल्म के मेकर्स

    October 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिर खिलेगी मुस्कान, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आ रहा है नए एपिसोड्स के साथ

    July 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड:पिता को अवॉर्ड समर्पित कर बोले- ‘बाबूजी होते तो बहुत खुश ...

    October 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बिदाई के समय पापा को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं नेहा धूपिया

    May 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सेंसर बोर्ड को भा गई विजय और अनन्या की लव स्टोरी

    August 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अरब में ए आर रहमान के बिखेरा संगीत का जादू:रेड सी फिल्म फेस्टिवल में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, आधी रात तक ...

    December 8, 2022
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- रूसी सेना ने डोनबास पर बड़े पैमाने पर शुरू किया आक्रमण

  • देश

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

  • देश

    नई दिल्ली देश में 24 घंटो में 37000 नए कोरोना मामले सामने आए ।

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010