anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›ओपनिंग वीकेंड में तो ख़ूब चला ‘सुई-धागा’, कल से ‘इनफिनिटी वॉर’ शुरू

ओपनिंग वीकेंड में तो ख़ूब चला ‘सुई-धागा’, कल से ‘इनफिनिटी वॉर’ शुरू

By anupamsavera.com
October 1, 2018
137
0
Share:

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म सुई धागा ने ओपनिंग वीकेंड में शादनदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 35 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया है। मगर, 2 अक्टूबर से फ़िल्म के सामने एक ऐसी चुनौती आ रही है, जो पहले भी बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा चुकी है।

यह चुनौती है हॉलीवुड फ़िल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, जो इसी साल रिलीज़ हुई थी और भारत समेत पूरी दुनिया में ज़ोरदार कमाई की थी। ख़ास बात यह है कि हिंदी दर्शकों के बीच मिली अभूतपूर्व लोकप्रियता के चलते इस बार फ़िल्म सिर्फ़ हिंदी भाषा में रिलीज़ की जा रही है। 28 सितम्बर को वरुण धवन-अनुष्का शर्मा की ‘सुई धागा’ के अलावा विशाल भारद्वाज की ‘पटाख़ा’ भी रिलीज़ हुई है, जिसकी हालत पहले ही खस्ता है। अगर इनफिनिटी वॉर इस बार भी पहले जैसा दम दिखाती है तो इन दोनों फ़िल्मों के साथ 5 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्में भी प्रभावित हो सकती हैं। इनमें आयुष्मान खुराना-तब्बू की ‘अंधाधुन’ और आयुष शर्मा-वरीना हुसैन की ‘लवयात्री’ शामिल हैं। एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर के सिर्फ़ हिंदी में होने की वजह से इन बॉलीवुड फिल्मों को चुनौती मिलने की संभावना है।

13 दिनों में जमा कर लिये थे 200 करोड़ से अधिक

पहले फ़िल्म 27 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी और 222.69 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। देश में इतनी कमाई करने वाली ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ पहली हॉलीवुड फ़िल्म है। इस सुपरहीरो फ़िल्म ने पहले दिन से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे। ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ को 31.30 करोड़ की शानदार ओपनिंग मिली थी और ओपनिंग वीकेंड में 94.30 करोड़ का बिज़नेस किया था। रिलीज़ के 13 दिनों में ही इनफिनिटी वॉर ने 200.39 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया था। इससे पहले भारत में सबसे अधिक कमाने वाली फ़िल्म का रिकॉर्ड ‘द जंगल बुक’ के नाम था, जिसने 188 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।

‘इनफिनिटी वॉर’ देश में 2000 से ज़्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी, जिसमें से 50 फीसदी स्क्रींस हिंदी, तेलुगु और तमिल में डब फ़िल्मों को दी गयी थीं। फ़िल्म को लेकर पूरे देश में समान रूप से ज़बर्दस्त उत्साह देखा गया था। ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ के लिए दीवानगी को देखते हुए रिलीज़ से पांच दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गयी थी। फ़िल्म ने दुनियाभर में अपनी कमाई से आफ़त मचा दी थी। एक बिलियन डॉलर जमा करने वाली सबसे तेज़ फ़िल्म का ख़िताब इसके नाम है। फ़िल्म ने 2.04 बिलियन डॉलर का कलेक्शन दुनियाभर में किया है। वैसे दर्शकों को इसे अगले भाग का बेसब्री से इंतज़ार है, क्योंकि फ़िल्म के क्लाइमैक्स ने ज़बर्दस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। आख़िर सुपरहीरोज़ का क्या होगा और क्या वो थैनोस को कभी हरा पाएंगे?

22 सुपरहीरो पर भारी अकेला थैनोस

‘एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर’, एवेंजर्स सीरीज़ की अगली फ़िल्म है, मगर ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म में मारवल कॉमिक्स के जितने भी सुपर हीरोज़ हैं, सभी इकट्ठा हो गये हैं। एवेंजर्स की टीम इस बार गार्जिंयस ऑफ़ गैलेक्सी के साथ मिलकर थैनोस को रोकने की कोशिश करेगी, जो इनफिनिटी स्टोंस जमा करने की कोशिश में जुटा है। दो इनफिनिटी स्टोंस धरती पर हैं। एक डॉक्टर स्ट्रैंजर के पास है, जबकि दूसरा विज़न के पास। ‘इनफिनिटी वॉर’ को एंथनी रुसो ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आयरनमैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), हल्क (मार्क रफेलो), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), स्टार-लॉर्ड (क्रिस प्रैट), डॉ. स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहेनसन), स्पाइडरमैन (टॉम हौलेंड) और ब्लैक पैंथर (चैडविक बोज़मन) समेत 22 सुपर हीरोज़ हैं।

Previous Article

चीन के कर्ज जाल से डरा पाकिस्तान, ...

Next Article

मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने कल्पना से की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    सोनाली बेंद्रे ने इमोशल पोस्ट शेयर कर कहा ‘शुक्रिया’

    October 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे वरुण धवन, काजोल, जया बच्चन और किरन राव

    October 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    शादी के बाद पति रणवीर सिंह संग इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

    April 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    JP का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे अनुपम खेर, फैंस ने दिया अपना रिएक्शन

    July 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अमृता अरोड़ा के घर करीना कपूर मलाइका के साथ पहुंचीं, लोग कपड़ों पर करने लगे ट्रोल

    March 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘रेस 3’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई जमकर मस्ती, देखिए सलमान खान, अर्जुन और बॉबी की जुगलबंदी

    May 16, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    रिहाई “में धमाल मचा रही प्राची-रोहित की कैमेस्ट्री

  • विदेश

    भारत-अमेरिका संबंध विश्व के लिए अच्छे हैं ——- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • विदेश

    पाकिस्‍तान में बाढ़ का कहर, बारिश और भूस्‍खलन से अब तक 161 लोगों की मौत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010