anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Box Office : हर बार ‘हेट स्टोरी’ की कमाई बढ़ी, कल मिल सकती है ये रकम

Box Office : हर बार ‘हेट स्टोरी’ की कमाई बढ़ी, कल मिल सकती है ये रकम

By anupamsavera.com
March 8, 2018
127
0
Share:

उर्वशी रौतेला की नई फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ 9 मार्च को रिलीज हो रही है। हर नए गाने की रिलीज के साथ यह फिल्म चर्चा में आती रही और अब लगभग हर गाना खूब सुना जा रहा है।

रितिक रोशन की ‘काबिल’ में अमिताभ बच्चन के गाने को नए और अपने अंदाज़ में पेश कर उर्वशी रौतेला पिछले साल सातवें आसमान पर थीं। अब देखना है कि ये फिल्म क्या गुल खिलाती है।

‘हेट स्टोरी’ ने 2.10 करोड़ रुपए, ‘हेट स्टोरी 2’ ने 5.26 करोड़ रुपए और ‘हेट स्टोरी 3’ ने 9.72 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। साफ नजर आ रहा है कि इस फ्रेंचाइज की पहले दिन की कमाई फिल्म-दर-फिल्म बढ़ रही है। लेकिन एेसा नहीं है कि इस फिल्म से यह कमाई और ऊंची जाएगी। मौजूदा माहौल में इसे पहले दिन 5 करोड़ रुपए मिल जाएं तो ही काफी है।

कई नामी और कमाई करने वाली फिल्में इन दिनों टॉकीज में हैं। ‘परी’ जैसीा फ्लॉप भी एक करोड़ रुपए रोज तो ले ही जाएगी। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी कमाई जारी रखेगी और तीन नई फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।

तापसी पन्नू की ‘दिल जंगली’ के आगे भी उर्वशी की फिल्म को रखा जाएगा, यह तय है लेकिन कमाई पर असर तो होगा। ‘हेट स्टोरी 4’ को अगर दो-तीन करोड़ भी मिलते हैं तो यह फिल्म आने वाले दिनों में माहौल पलटने का दम रखती है। पिछली ‘हेट स्टोरी 3’ ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई एेसे ही नहीं कर ली थी।

वैसे ‘हेट स्टोरी 4’ में उर्वशी बड़े ही ग्लैमरस अंदाज़ में दिखेंगी। इसके गाने ‘तुम मेरे हो’ और ‘आशिक बनाया आपने’ धूम मचा रहे हैं। बता दें कि ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइज अपने पहले भाग से ही बेहद ग्लैमरस रही है और ‘हेट स्टोरी 4’ में तो बोल्डनेस का तड़का कुछ ज़्यादा ही है।

ये दो भाइयों की कहानी है जो एक ही लड़की को अपने जाल में फंसाते हैं और बाद में वो लड़की बदला लेती है। ‘हेट स्टोरी 4’ को विशाल पंड्या ने निर्देशित किया है। ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली उर्वशी को उससे पहले के भाग की तीनों हीरोइनों पाओली डैम, सुरवीन चावला और ज़रीन खान से बेहतर करने की चुनौती होगी। उर्वशी के साथ फिल्म में टीवी के फ़ेमस स्टार करण वाही और विवान भटेना भी हैं जबकि पंजाबी फिल्मों की हीरोइन इहाना ढिल्लन का ये डेब्यू है।उर्वशी, सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ में भी स्पेशल रोल में नज़र आएंगी।

Previous Article

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ तेजी से ...

Next Article

RCom ने ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    डेब्यू की ख़बरों के बीच अपने गर्ल्स गैंग संग इस अंदाज़ में दिखीं सुहाना ख़ान

    October 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    दिशा पाटनी का वर्कआउट वीडियो:जिम में किक बॉक्सिंग करती आईं नजर

    November 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म ‘प्यार का देवता ’ की शूटिंग लखनऊ में 9 अक्टूबर से शुरू होगी

    September 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सलमान ने पूरी की ‘हुड हुड दबंग’ सॉन्ग की शूटिंग

    April 6, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पोस्ट कीं बेहद बोल्ड फोटो, लोगों ने याद दिलाया- सांसद हो!

    December 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने बदला अपना नाम

    May 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

  • खेल

    इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा- कप्तान के तौर पर कोहली को थोड़ा शांत होने की जरूरत

  • खेल

    ‘सुल्तान ऑफ स्विंग ‘ ने कहा कि विराट के खिलाफ गेंदबाजी करना नहीं होता आसान

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010