anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›पहली तिमाही में RRR, द कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी ने लौटाई रौनक

पहली तिमाही में RRR, द कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी ने लौटाई रौनक

By anupamsavera.com
March 31, 2022
47
0
Share:

नई दिल्ली। साल 2022 की शुरुआत कोरोना वायरस पैनडेमिक की तीसरी लहर की आशंका के बाद फिल्मों की रिलीज डेट टलने के साथ हुई और जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा छाया रहा। मगर, फरवरी आते-आते ओमिक्रोन के मामले नियंत्रित होने लगे और प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होना शुरू हुईं और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस अपनी पुरानी रंगत में लौटने लगा।

शुरुआती हिचक के बाद फरवरी के अंत में दर्शक सिनेमाघरों में लौटना शुरू हुए और मार्च में सिनेमाघरों में फिल्मों का कारोबार पटरी पर लौट आया। 2022 की पहली तिमाही की सबसे बड़ी उपलब्धियां गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और आरआरआर हैं तो सबसे बड़ी नाकामयाबी बच्चन पांडेय रही।

100 करोड़ क्लब में पहली एंट्री गंगूबाई काठियावाड़ी

दिसम्बर में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बाद लगाये गये प्रतिबंध शिथिल होने के बाद साल 2022 की पहली रिलीज बधाई दो थी, जो 11 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद 24 फरवरी को तमिल फिल्म वलिमै हिंदी में भी जोर-शोर से रिलीज हुई, मगर आश्चचर्यजनक रूप से यह हिंदी बेल्ट में नकार दी गयी।

25 फरवरी को साल की पहली बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में पहुंची। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की पहली जुगलबंदी को देखने के लिए दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। लगभग 128 करोड़ का कलेक्शन करके गंगूबाई काठियावाड़ी ने 100 करोड़ क्लब का फीता काटा और 2022 की पहली बड़ी सफलता बनी। हालांकि, इसके बाद 4 मार्च को आयी अमिताभ बच्चन की झुंड को तारीफें तो मिलीं, मगर बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17 करोड़ ही मिल सके।

द कश्मीर फाइल्स पहली 200 करोड़ी फिल्म

11 मार्च को विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में पहुंची, जिसने बॉक्स ऑफिस गणित का हिसाब-किताब रखने वालों को अचम्भे में डाल दिया। एक स्मॉल रिलीज के तौर पर सिनेमाघरों में उतरी पिल्म देखते ही देखते इतनी बड़ी होती चली गयी कि 200 करोड़ क्लब का उद्घाटन किया और रिलीज के 20 दिनों में फिल्म 240 करोड़ के आस-पास पहुंच चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी यह फिल्म 250 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन कर लेगी। इसके साथ बड़े-बड़े दावों और उम्मीदों पर सवार तेलुगु फिल्म राधे श्याम पूरी तरह असफल रही। पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज हुई राधे श्याम हिंदी बेल्ट में सिर्फ 20 करोड़ के आस-पास ही जुटा सकी और 2022 की पहली बड़ी असफलता के रूप में दर्ज हुई।

बच्चन पांडेय पहली बड़ी निराशा

18 मार्च को एक बार फिल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने की उम्मीद जगी, जब अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म बच्चन पांडेय आयी, मगर हैरानी तब हुई, जब ओपनिंग वीकेंड के बाद बच्चन पांडेय बैठती चली गयी और लगभग 50 करोड़ का कारोबार करके सिमट गयी। हालांकि, अक्षय ने बाद में बच्चन पांडेय की असफलता के पीछे द कश्मीर फाइल्स की लहर को जिम्मेदार माना। बच्चन पांडेय साल 2022 की पहली बड़ी बॉलीवुड असफलता बनकर रह गयी।

पहली 400 करोड़ी फिल्म- RRR

… और फिर 25 मार्च को आयी भारतीय सिनेमा की द मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर। बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की इस फिल्म से सिनेमा लवर्स के साथ ट्रेड को भी बेतहाशा उम्मीदें थीं और फिल्म ने किसी को निराश नहीं किया। आरआरआर बॉक्स ऑफिस तूफानी गति से दौड़ रही है। तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई फिल्म सभी भाषाओं में 400 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, वहीं सिर्फ हिंदी बेल्ट में फिल्म का नेट कलेक्शन 120 करोड़ हो चुका है। राजामौली की इस फिल्म से बड़ा कलेक्शन करने की पूरी उम्मीद है। आरआरआर ने द कश्मीर फाइल्स की रफ्तार को भी धीमा किया है।

इन सभी फिल्मों का मिला-जुला कारोबार देखें तो पहली तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ है, जिसने 2022 की पहली तिमाही को जोरदार आगाज दिया है तो वित्तीय वर्ष 2021-22 को शानदार विदाई दी है।

Previous Article

अब कर्नाटक की थाह लेंगे अम‍ित शाह, ...

Next Article

न्नई के खिलाफ इन पर होगी लखनऊ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    गंगा किनारे खुदको मोटिवेट कर रहे हैं शाहिद, देखिए बत्ती गुल मीटर चालू का खूबसूरत गीत

    September 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    डायरेक्टर Vinod Tiwari की फिल्म THE CONVERSION का फाइनल पोस्टर OUT.

    July 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘रिया चक्रवर्ती का करियर उनकी बिना किसी गलती के बर्बाद हो गया’, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का बयान

    July 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    धीरे-धीरे जकड़ता है माइंड गेम्स का रोमांच, जानिए- कैसी है अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज

    March 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    घायल आलिया से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, मीडिया को ऐसे किया इग्नोर

    November 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    निया शर्मा ने शेयर की बैकलेस टॉप में अपनी बोल्ड तस्वीरें, लोग बोले- इससे अच्छा है कपड़े ही ना पहनो

    March 17, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Cryptocurrency को लेकर कंसल्टेशन पेपर लगभग तैयार, जल्‍‍‍द किया जाएगा सबमिट: आर्थिक मामलों के सचिव

  • देश

    क्या 2019 में दोबारा PM बनेंगे नरेंद्र मोदी? इससे लगाया जा रहा है अंदाजा

  • मना॓रंजन

    इस वजह से एकता कपूर ने नहीं की शादी, ख़ुद कर दिया ख़ुलासा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010