anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›संघमित्रा बनने के लिए दिशा पटानी को अभी करना है इतना और इंतज़ार

संघमित्रा बनने के लिए दिशा पटानी को अभी करना है इतना और इंतज़ार

By anupamsavera.com
June 28, 2018
87
0
Share:

मुंबई। अक्सर सोशल मीडिया में अपनी ख़ूबसूरती के जलवे दिखाने वाली दिशा पटानी अब हाथ में भारी भरकम तलवार लेकर दुश्मनों पर बड़ी ही क्रूरता से हमला करेगी। सबसे छक्के छुड़ा देंगी लेकिन ये सब करने के लिए दिशा को अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा।

ये तो आपको पहले ही जानकारी हो चुकी है कि फिल्म बाग़ी 2 की हीरोइन और टाइगर श्रॉफ की ख़ास दोस्त दिशा पटानी को दक्षिण की मेगा बजट फिल्म संघमित्रा के लिए साइन किया गया है। ये उनका साऊथ में डेब्यू है। लेकिन दिशा का इंतज़ार अभी इसलिए लंबा होगा क्योंकि ये फिल्म पहले जुलाई में फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन इसकी शूटिंग एक महीने आगे बढ़ा दी गई है। बड़े परदे पर महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड से लेकर टाइगर श्रॉफ की मोहब्बत बन चुकी दिशा पटानी अब जिस संगमित्रा (संघमित्रा) का किरदार निभाने जा रही हैं, उसे सुन्दर सी डायरेक्ट कर रहे हैं।

संघमित्रा ये योद्धा राजकुमारी की कहानी है। तेलुगु में बनने वाली ये फिल्म बेहद खर्चीली होगी और करीब 350 करोड़ रूपये की लागत आने वाली है। फिल्म को अगले साल गर्मियों में रिलीज़ करने की योजना है। जानकारी के मुतबिक दिशा ने इस फिल्म को पहले ही साइन कर लिया था लेकिन फिल्म के निर्माण को लेकर उहापोह था। इस फिल्म को एस एस राजमौली की बाहुबली की तर्ज़ पर बनाया जाएगा। संगमित्रा भी दो भागों में ही रिलीज़ होगी।

संघमित्रा, आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साऊथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज़ करने का प्लान है। इस फिल्म में जब श्रुति हसन थीं तो उन्होंने लंदन जा कर तलवारबाज़ी की ट्रेनिंग ली थी। बताया जाता है कि दिशा को भी बाकायदा घुड़सवारी और तलवारबाजी सीखनी होगी। आपको बता दें कि ये वही फिल्म है, जिसकी पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में घोषणा की गई थी। तब इस फिल्म में श्रुति हसन लीड रोल में थीं लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

जानकारी के मुताबिक फिल्म बाहुबली में कटप्पा का रोल करने वाले सत्यराज इस फिल्म में अहम् रोल में होंगे। दिशा पटानी को बाग़ी 2 के बाद बॉलीवुड से कई ऑफ़र आये हैं, जिसमें उन्हें सबसे बड़ा काम सलमान खान के साथ मिला है। दिशा, सलमान खान की फिल्म भारत में अहम् भूमिका में होगी। अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म कोरिया की ओड टू माई फादर का हिंदी रीमेक है। इस पारिवारिक कहानी में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।

Previous Article

अमेरिका पर भड़का चीन, कहा- विरासत में ...

Next Article

भारत से हारकर भी आयरिश खिलाड़ी ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    पापा आमिर ख़ान के साथ आउटिंग पर निकलीं उनकी स्टाइलिश बेटी इरा

    January 7, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अयोध्या में भी वेब सीरीज तांडव पर मचा तांडव महंत श्री राजू दस जी ने दर्ज कराया मुकदमा ।

    January 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कंगना रनोट को जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट से लताड़, कहा, ‘सेलिब्रिटी होंगी लेकिन आरोपी भी है’

    March 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कलंक हुई फ्लॉप तो घबरा गए करण जौहर, अब फिल्मों पर पानी की तरह नहीं बहाएंगे पैसा

    June 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बीच पर कविता कौशिक का योगा

    April 6, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कोरोना वायरस जैसे पेनडेमिक के बीच सनी लियोनी अपने पति और तीनों बच्‍चों के साथ एक द‍िन पहले ही ...

    May 11, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    साउथ अफ्रीकी प्रेसिडेंट जुमा का इस्तीफा, बोले- पार्टी का फैसला सही नहीं लेकिन मैं अनुशासित सदस्य

  • देश

    Babulal Gaur: मध्य प्रदेश के पूर्व CM बाबूलाल गौर का निधन, दोपहर 2 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

  • विदेश

    पुतिन बोले- यूक्रेन को सबक सिखाकर रहेंगे, जेलेंस्की का पलटवार- बचाव नहीं अब हम भी करेंगे हमला

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010