anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का हुआ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By anupamsavera.com
December 5, 2017
101
0
Share:

मुंबई । अस्सी के दशक में रुपहले पर्दे पर अपनी रुमानी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाले दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का आज यहां सांताक्रूज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

लंबे समय से बीमार चल रहे शशिकपूर का कल यहां कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 79 वर्ष के थे।

उनका आज यहां करीब बारह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। करीब पौने बारह बजे एम्बुलेंस से उनका पार्थिव शरीर जुहू में उनके घर से श्मशान घाट लाया गया था।
उनके अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी तीनों संतान – बेटे कुणाल एवं करण तथा बेटी संजना तथा कपूर परिवार के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट रखा था जिसे बाद में कर्मकांड के लिए हटाया गया। हिंदी सिनेमा में चार दशक से अधिक समय गुजारने वाले इन दिवंगत अभिनेता के सम्मान में तीन राउंड गोलियां चलायी गयीं। उसके पश्चात एक मिनट का मौन रखा गया और फिर विद्युत शवदाह गृह में उनकी अंत्येष्टि हुई।

चक्रवात और भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक छाते लेकर और रेनकोट में श्मशान घाट पर पहुंचे थे।

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्याम बेनेगल, शाहरुख खान, सैफ अली खान, अयान मुखर्जी, हंसल मेहता, नंदिता दास, लारा दाा, उनके पति महेश भूपति, लेखक सलीम खान और महाराष्ट्र के नेता रामदास अठवाले समेत विभिन्न हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सलीम ने ही दीवार फिल्म में मेरे पास मां है जैसा ऐतहासिक डॉयलॉग दिया था।

भावुक बच्चन शशि कपूर के परिवार के सदस्यों से गले लग रहे थे। वह कल उनके निवास पर भी गये थे। आज शशि कपूर के घर पर प्रार्थना सभा में संजय दा, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, आमिर खान आदि फिल्मी सितारे नजर आए। अंतिम संस्कार में राकेश ओमप्रकाश मेहरा, पूनम ढिल्लो, शक्ति कपूर, देव मुखर्जी, सचिन पिलगांवकर, सीमा पहवा, सुप्रिया पाठक, सुरेश ओबरॉय और सरोज खान भी मौजूद थीं।

Previous Article

गुजरात के करीब पहुंचा ओखी चक्रवात, पीएम ...

Next Article

मप्र : नशे में वाहन चलाने वाले ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    कंगना रनौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, BMC की कार्रवाई पर रोक

    September 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    30 साल बाद लौटीं ओए-ओए गर्ल सोनम:मैंने इंडस्ट्री की कद्र नहीं की, 17 साल में फिल्म छोड़ना जल्दबाजी का फैसला ...

    December 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    टीवी एक्टर ‘इश्कबाज’ फेम नकुल मेहता बने पिता, पत्नी जानकी पारेख ने दिया बेटे को जन्म

    February 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘बवाल’ के अगले शेड्यूल को शुरू करने जा रहे वरुण धवन

    July 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर बदला कंगना रनोट का मिजाज

    February 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म स्टार सुदीप पांडे से रंगदारी वसूलने के मामले में नवी मुंबई हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष व प्रबंधक पर मामला ...

    November 22, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    15 साल बाद पाकिस्तान में खेलने पर विचार कर रहा है न्यूजीलैंड

  • देश

    स्कूलों को चरणों में खोला जा सकता है एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया

  • मना॓रंजन

    Ranveer Singh ने शेयर की Swimming Pool वाली फोटो, Deepika Padukone को हो गई ये शिकायत



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010