anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›ओपनिंग वीकेंड में आलिया भट्ट की फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

ओपनिंग वीकेंड में आलिया भट्ट की फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

By anupamsavera.com
February 28, 2022
53
0
Share:

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने ओपनिंग वीकेंड में वाकई धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत करते हुए करीब 40 करोड़ का नेट कलेक्शन रिलीज के तीन दिनों में किया है। रविवार को गंगूबाई काठियावाड़ी ने सबसे अधिक रकम जोड़ी।

गंगूबाई काठियावाड़ी के ओपनिंग वीकेंड की कमाई फिल्म कारोबार और महमारी में पस्त हुए सिनेमाघरों के लिए एक शुभ संकेत है कि दर्शक अपने घरों से सिनेमा हॉल तक की दूरी तय करने में कोई संकोच नहीं दिखा रहे। बशर्ते फिल्म उनके मतलब की हो। हालांकि, दर्शकों के मूड का अंदाजा तो अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी से ही हो गया था, जो पिछले साल नवम्बर में रिलीज हुई थी। इसके बाद दिसम्बर और जनवरी में पैनडेमिक की तीसरी लहर की आशंका चलते फिल्म कारोबार ठप रहा।

गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसने 10.50 करोड़ धमाकेदार ओपनिंग ली। ज्यादातर समीक्षकों ने फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसके चलते माउथ पब्लिसिटी के दम पर शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शंस ने उछाल लिया। शनिवार को फिल्म ने 13.2 करोड़ और रविवार को 15.30 करोड़ जुटाये। इस तरह रिलीज के तीन दिनों में गंगूबाई काठियावाड़ी का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 39.12 करोड़ पर पहुंच चुका है। खास बात यह है कि ट्रेड विश्लेषकों को फिल्म ऐसी ओपनिंग की उम्मीद नहीं थी।

राजी से बेहतर ट्रेंडिंग है गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर सोलो लीड में आलिया भट्ट के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है। 2018 में आयी राजी आलिया की पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभायी थी और फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। अगर राजी के कलेक्शंस से तुलना करें तो मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ने 7.53 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 32.94 करोड़ बटोरे थे। गंगूबाई काठियावाड़ी राजी से बेहतर ट्रेंड कर रही है। राजी का लाइफ टाइम कलेक्शन 123.84 करोड़ रहा था। अब देखना यह है कि गंगूबाई काठियावाड़ी इस कलेक्शन को पार कर पाती है या नहीं।

गंगूबाई काठियावाड़ी के सामने पहले हफ्ते में कोई चुनौती नहीं है, मगर उसके बाद दूसरे शुक्रवार से फिल्म को अमिताभ बच्चन की झुंड से टकराना होगा, जो 4 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

Previous Article

पीएम मोदी ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ...

Next Article

पंजाब किंग्स ने की अपने नए कप्तान ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    खेसारीलाल यादव के साथ जल्‍द एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आयेंगी जोया खान

    April 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘कृष 4’ का हिस्सा नहीं हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- ‘इस बात में कोई सच्चाई नहीं’

    May 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु: बिहार सरकार ने SC को चुनौती दी रिया चक्रवर्ती की याचिका

    July 31, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    छोटी बहन जाह्नवी के सामने करण ने पूछी ऐसी बात कि शरमा गए अर्जुन कपूर

    November 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अमिताभ बच्चन ने सुनाया बाल ठाकरे से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, बताया शादी के बाद जब हम और जया उनके घर ...

    November 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Movie Review Manikarnika : रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना की ऐतिहासिक फिल्म, मिले इतने स्टार्स

    January 25, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    देश में पहली बार नदी के नीचे मेट्रो

  • मध्यप्रदेश

    दिग्विजय और सिंधिया गर्मजोशी से मिले; बंद कमरे में बातचीत नहीं हो सकी, दिग्विजय ने कहा- महाराज से बहुत अच्छे संबंध

  • देश

    दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मंजूरी:भारत बायोटैक ने बनाई, बूस्टर डोज के तौर पर लगेगी; आज से ही प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010