anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›एयरपोर्ट पर अपने पुराने को-स्टार सुनील शेट्टी से मिलकर गदगद हुईं करीना कपूर ख़ान, देखें तस्वीरें

एयरपोर्ट पर अपने पुराने को-स्टार सुनील शेट्टी से मिलकर गदगद हुईं करीना कपूर ख़ान, देखें तस्वीरें

By anupamsavera.com
June 18, 2018
97
0
Share:

मुंबई। जरा सोचिये कि आप किसी स्टेशन पर या एयरपोर्ट पर या कहीं किसी मार्केट में हों और आपको आपका वर्षों पुराना कोई दोस्त मिल जाए तो आपको कैसी ख़ुशी होती? कुछ ऐसी ही ख़ुशी इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप दो पुराने को-स्टार रहे करीना कपूर ख़ान और सुनील शेट्टी के बीच देख सकते हैं! दरअसल, यह दोनों सितारे सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर मिले तो बेहद खुश हुए।

दरअसल, एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह भी रोज़ की तरह काफी चहल-पहल रही। इन सबके बीच तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी आज वहां कैमरे में कैद हुए। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान और सुनील शेट्टी ने खींचा। जैसा कि आप देख सकते हैं अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान इस मौके पर पूरे टशन में नज़र आईं। करीना को हाल ही में आप सबने उनकी कमबैक फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा है। तमाम विवादों के बीच यह फ़िल्म एक सफल फ़िल्म साबित हुई और इस फ़िल्म की कामयाबी की चमक आप करीना के चेहरे पर भी साफ़ देख सकते हैं।

व्हाईट शर्ट, ब्लू जींस और स्पोर्ट्स शूज़ में नज़र आने वाली करीना ने लगता है अपना मॉनसून ड्रेस स्टाइल तय कर लिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर करीना अक्सर अपनी हाथों में किताबें या पत्रिका लिए नज़र आती रही हैं। बहरहाल, नीचे की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना के अलावा अभिनेता सुनील शेट्टी भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद थे। आप देख सकते हैं टी शर्ट, जींस में यूं गोगल्स लगाये सुनील शेट्टी भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी इन दिनों बड़े पर्दे से दूर ही रहते हैं लेकिन, छोटे पर्दे पर हाल के दिनों में वो कुछेक शोज़ में दिखे हैं। अब उनके दोनों बच्चे अतिया शेट्टी और आहान शेट्टी भी बॉलीवुड में सक्रिय हो गए हैं।

इसी बीच एयरपोर्ट पर सुनील शेट्टी और करीना जब आमने-सामने आये तो यह देखना काफी सुखद था कि दोनों सितारों ने एक दूसरे को ग्रीट किया और एक दूसरे से मिलकर बेहद खुश भी हुए। करीना और सुनील शेट्टी एक दूसरे को देख कर जैसे पुराने दिनों की यादों में खो गए। यहां यह बता देना ज़रूरी है कि करीना ने अपना करियर अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म ‘रिफ्यूजी’ से शुरू किया था। जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी भी थे। यह फ़िल्म अपने गानों के लिए आज भी याद की जाती है!

ज़ाहिर है, करीना के करियर में इस लिहाज से सुनील शेट्टी बेहद स्पेशल हैं कि वो उनके डेब्यू फ़िल्म में भी थे। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सुनील शेट्टी ने करीना को गले से भी लगाया। क्या आप जानते हैं- करीना और सुनील शेट्टी ने कई फ़िल्मों में एक साथ काम किया है। जी हां, सुनील शेट्टी और करीना कपूर ख़ान ने साथ में ‘रिफ्यूजी’ के अलावा ‘एल ओ सी कारगिल’, ‘हलचल’, ‘क्योंकि’ और ‘छुप-छुप के’ जैसी लगभग पांच फ़िल्में की हैं।

हालांकि, यह दोनों आखिरी बार साल 2006 में आई फ़िल्म ‘छुप-छुप के’ बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आये हैं। लेकिन, मुंबई एयरपोर्ट पर करीना और सुनील एक दूसरे से मिलकर बेहद खुश हुए। इन तस्वीरों में आपने देखा कि इन दोनों सितारों की मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी रही। हमने कई बार देखा है कि एयरपोर्ट पर ऐसे कई सितारों का आमना-सामना होता है तो वो बड़े प्यार से एक दूसरे से मिलते हैं। जबकि कुछ सितारे एक दूसरे को देखकर इग्नोर भी करना पसंद करते हैं!

Previous Article

जेसन रॉय और बटलर की धमाकेदार पारियों ...

Next Article

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    शादी के बाद सामने आई मुक्ति और कुणाल के रिसेप्शन, एआर रहमान भी आए नजर

    December 12, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    राजपूतों की ललकार, दिखाई गई ‘पद्मावत’ तो फूंक देंगे टॉकीज

    January 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    जान्हवी की 50वीं तिरुपति विजिट:ओरी ने शेयर किया वीडियो, घुटने के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती दिखीं एक्ट्रेस; रूमर्ड बॉयफ्रेंड ...

    March 26, 2024
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ नज़र आएंगे साउथ के फ़ेमस एक्टर सुनील और भूपाल

    July 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बप्पी लहरी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, इन सितारों ने दिग्गज गायक को ऐसे दी श्रद्धांजलि

    February 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बिराज भट्ट और रक्षा गुप्ता की फ़िल्म ‘वध’ की शूटिंग यूपी में 12 अक्टूबर से*.

    October 8, 2021
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़मना॓रंजन

    मशहूर TikToker सिया कक्कड़ ने की खुदखुशी

  • विदेश

    अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी , प्रीडेटर ड्रोन, जेट इंजन और होवित्जर जैसे अहम समझौतों पर लगेगी मुहर

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    पठान ने धोनी पर साधा निशाना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010