anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›फिल्म ‘पानीपत’ पर फिर विवाद, अफगान सरकार के बाद अब मराठा मोर्चा ने किया विरोध

फिल्म ‘पानीपत’ पर फिर विवाद, अफगान सरकार के बाद अब मराठा मोर्चा ने किया विरोध

By anupamsavera.com
November 22, 2019
58
0
Share:

मुंबई: संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर आगामी फिल्म ‘पानीपत (Panipat)’ रिलीज से पहले एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है. ऐतिहासिक फिल्मों को जहां दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है. वही इन फिल्मों को बनाने का जोखिम उठाना भी बड़ी बात है. अभी हाल ही में दो बड़ी ऐतिहासिक फिल्में ‘पानीपत’ और ‘तानाजी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया. सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में ट्रेलर ने कई मिलीयन व्यूज को पार कर लिया. लेकिन ट्रेलर के वायरल होते ही ढेर सारी कॉन्ट्रोवर्सी का सामना फिल्म मेकर्स को करना पड़ रहा है.

अलग अलग संगठन फिल्म मेकर्स से इतिहास के पन्नों को बिना किसी नुकसान के बड़े पर्दे पर दिखाने की मांग कर रहे हैं. सिनेमैटिक लिबर्टी ना लेते हुए फिल्म में दिखाए गए ऐतिहासिक किरदारों, मराठा संगठन के सरदारों की और महाराष्ट्र के इतिहास की धरोहर को दिखाने में, क्या उनकी फिल्म कारगर साबित होगी या फिर सिनेमैटिक लिबर्टी का हवाला देते हुए ऐतिहासिक हीरोस की निजी जिंदगी पर तोहमत लगेगी. इन सभी सवालों के साथ अलग अलग संगठन फिल्म को लेकर आपत्ति जता रहे हैं और फिल्ममेकर से मिलने की बात कर रहे हैं.

गुरुवार को मुंबई में ‘पानीपत’ फिल्म के फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर के घर दो मराठा संगठन अलग-अलग टुकड़े में, अलग-अलग समय पर मिलने पहुंचे. “मराठा महासंघ” की टीम सबसे पहले आशुतोष गोवारिकर के घर पहुंची. जहां पर उन्होंने आशुतोष गोवारिकर से आग्रह किया कि फिल्म में इतिहास को जस का तस दिखाया जाए. इतिहास के साथ छेड़छाड़ गवारा नहीं है.

वहीं रात के वक्त “समन्वय मराठा क्रांति मोर्चा” के सदस्य भी आशुतोष गोवारिकर के पास पहुंचे. उन्होंने बैठकर उनसे बात की और अंत में आशुतोष गोवारिकर द्वारा आश्वस्त किया गया है. समन्वय मराठा क्रांति मोर्चा के कोऑर्डिनेटर विनय पवार ने बताया कि आशुतोष गोवारिकर ने हमें आश्वस्त किया है, ”फिल्म की स्क्रीनिंग पहले इतिहासकारों और इन ऐतिहासिक किरदारों के परिवार वालों को दिखाई जाएगी और अगर इस बात को पूरा नहीं किया गया तो अगला कदम कमेटी के निर्णय के बाद उठाया जाएगा.”

फिल्म मेकर को पुलिस सुरक्षा
इतना ही नहीं इन सब को ध्यान में रखते हुए आशुतोष गोवारिकर के घर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लोगों को घर के आसपास आने जाने नहीं दिया जा रहा है. ऐतिहासिक फिल्में बनाना और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी, शिंदे, गायकवाड और जो भी महाराष्ट्र जन्मभूमि के मराठा क्रांतिकारी नेता शासक रहे हैं, उनकी छवि पर किसी भी तरह का अंकुश ना लगे, इस बात को ध्यान में रखकर फिल्म बनाना, फिल्मकारों के लिए सबसे अहम हो गया है.

बुधवार को नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी सोशल मीडिया पर एक विवादित और धमकी भरा पोस्ट लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘ओम रावत आपका तानाजी फिल्म का ट्रेलर देखा. कुछ प्रसंगों में गैर इतिहासिक और गलत बातें डाली गई हैं. उसमें तुरंत बदलाव करो या फिर मुझे मेरे तरीके से ध्यान देना पड़ेगा. इसे धमकी समझना है तो समझ लो…’ हालांकि अजय देवगन फिल्म्स की तरफ से अभी भी बनाना बाकी है.

बता दें कि यह एक ऐतिहासिक आधार पर बनी फिल्म है, जो सदाशिव राव भाऊ की अगुवाई में मराठा साम्राज्य के नेतृत्व और अफ़गानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़े गए युद्ध पर आधारित है. फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन के साथ मोहनीश बहल और जीनत अमान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है.

Previous Article

दलाई लामा का उत्तराधिकारी: अमेरिका ने चीन ...

Next Article

Ind vs Ban: दोपहर एक बजे से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    मेलबर्न में करीना कपूर ने किया टी-20 वर्ल्ड कप का उद्घाटन, सामने आईं तस्वीरें

    November 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म के सेट पर हुए एक्सीडेंट से डरीं कंगना रनोट, याद किया अपना स्टंट एक्सपीरियंस

    October 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    डिप्रेशन की वजह से 48 साल की उम्र में इस मशहूर सिंगर ने की खुदकुशी, बहनों ने किया खुलासा

    July 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

    February 19, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं रोहित शेट्टी

    October 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    तो क्या एक एड के लिए इतनी फीस लेंगे दिशा-टाइगर

    July 11, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    GST करदाताओं के लिए बड़ी राहत: रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी

  • विदेश

    भारत से बचाने के लिए ज़ाकिर नाइक ने मलेशिया को धन्यवाद् किया

  • देश

    अगर केंद्र सरकार हमें वार्ता के लिए आमंत्रित करती है तो हम तैयार हैं, —- भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010