anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Movie Review Manikarnika : रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना की ऐतिहासिक फिल्म, मिले इतने स्टार्स

Movie Review Manikarnika : रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना की ऐतिहासिक फिल्म, मिले इतने स्टार्स

By anupamsavera.com
January 25, 2019
110
0
Share:

– पराग छापेकर

– स्टार कास्ट: कंगना रनौत, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे, डैनी डेंगजोंग्पा, जिस्सू सेनगुप्ता अन्य

– निर्देशक: राधा कृष्ण, जगरलामुडी, कंगना रनौत

– निर्माता : कमल जैन और निशांत पिट्टी

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसे बनाने में कंगना रनौत सफल रही हैं। रानी लक्ष्मीबाई के साहस और बलिदान की कहानी को बखूबी बड़े परदे पर दर्शीती फिल्म मणिकर्णिका एक भव्य और शानदार फिल्म है। इसका कैनवास ग्रैंड है। बतौर अभिनेत्री और निर्देशक कंगना इस फिल्म को लेकर सफल नजर आती हैं। खास बात यह है कि, वे बेहतरीन विजुअल्स क्रिएट करने में भी सफल रही हैं और बड़े परदे पर फिल्म को देखकर दर्शक के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। लेकिन कुछ चीजें हैं जो फिल्म में खटकती हैं। जैसे कि रानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा वाली कविता ‘खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी’ जो हम सभी ने पढ़ी है, सिर्फ इसके इर्द-गिर्द फिल्म की रूपरेख नजर आती है। फिल्म बस यही तक सीमित है। इसे और ज्यादा इनफॉर्मेंटिव नहीं बनाया गया है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के वॉइस ओवर के साथ फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है। रानी लक्ष्मीबाई के साहस और बलिदान को दर्शाती फिल्म मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई की शौर्यगाथा को बड़े परदे पर बखूबी दिखाया गया है। फिल्म के विजुअल्स को लेकर सराहनीय काम किया गया है जो साफ तौर पर नजर आता है। भव्यता के साथ फिल्माई गई इस फिल्म में बस रिसर्च की कमी नजर आती है। जो रानी लक्ष्मीबाई के बारे में पता है उसे फिल्मी परदे पर भव्यता के साथ उतारा गया है। तो लगता है कि थोड़ी और रिसर्च के साथ इन्फॉर्मेंशन जुटाई जा सकती थी। अगर ऐसा किया जाता तो फिल्म और अच्छी बनती। अगर बात करें स्क्रीनप्ले की तो इस पर ज्यादा काम किया जाना चाहिए था। खैर कंगना की यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है और वे इस प्रयास में सफल नजर आती हैं।

फिल्म में एक और बात खटकती है कि पहला गाना आने के बाद जब महारानी ग्वालियर जनता के बीच पहुंचती हैं तो गाने के बोल खटकते हैं। जो डांस किया जाता है वो दर्शक को जोड़ नहीं पाता। विजुअल्स मंत्रमुग्ध जरूर करते हैं लेकिन यह फिल्म दर्शक को अपना हिस्सा नहीं बना पाती। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि कंगना ने यह सफल साहस किया कि उन्होंने फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली जो काफी सराहनीय है। कंगना के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में कंगना रनौत ने बेहतरीन परफॉर्म किया है। रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है। झलकारी बाई का किरदार निभाने वाली अंकिता लोखंडे ने भी अच्छा अभिनय किया और इस पहली फिल्म में उनकी प्रबल मौजदूगी दर्ज करवाई है। पेशबा बने सुरेश ओबेरॉय, राजगुरु के किरदार में कुलभूषण खरबंदा, गौस बाबा के किरदार में डैनी डेंगजोंग्पा, सदाशिव की भूमिका मेंमोहम्मद जीशान अयूब और जिस्सू सेनगुप्ता ने शानदार अभिनय से हमेशा की तरह प्रभावित किया है।

कुलमिलाकर मणिकर्णिका एक ऐतिहासिक फिल्म है जो रानी लक्ष्मीबाई की साहस, बलिदान और उनकी शौर्यगाथा को बखूबी बड़े परदे पर दर्शाती है। महान नहीं लेकिन भव्य फिल्म है जिसे जरूर देखा जा सकता था।

Previous Article

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में ...

Next Article

Loan waiver in Madhya Pradesh: कर्जमाफी के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    BOX OFFICE पर ‘कलंक’ की रफ्तार हुई तेज, अब तक बटोरे इतने करोड़ रुपये

    April 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘मैं रैपिड फायर शोज में बड़ा मशहूर हूँ’, करण जौहर को कार्तिक आर्यन का मुंहतोड़ जवाब!

    July 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सलमान और शाहरुख के साथ-साथ इन बाॅलीवुड स्टार्स के पास हैं सबसे महंगे बॉडीगार्ड

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सूर्यवंशी के लिये हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट लेंगे अक्षय

    March 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सलमान खान ने ‘राधे’ के ‘सीटी मार’ के लिए अल्लू अर्जुन को कहा धन्यवाद, मिला ये जवाब

    April 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    नए प्रोजेक्ट पर शुरू किया सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम

    December 5, 2023
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    घर बैठे सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा PF का पैसा, जानें क्या है तरीका?

  • व्यवसाय

    यूं ही नहीं रॉकेट बन रहा शेयर बाजार, ये 4 फैक्टर हैं वजह

  • मध्यप्रदेश

    Madhya Pradesh BJP का दावा, विधायकों को प्रलोभन दे रही है कांग्रेस

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010