anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड:पिता को अवॉर्ड समर्पित कर बोले- ‘बाबूजी होते तो बहुत खुश होते, ये देश का सम्मान’

पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड:पिता को अवॉर्ड समर्पित कर बोले- ‘बाबूजी होते तो बहुत खुश होते, ये देश का सम्मान’

By anupamsavera.com
October 18, 2023
44
0
Share:

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए इस अवॉर्ड में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस बड़ी उपलब्धि पर पंकज त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बात की और अपना आभार व्यक्त किया है। अवॉर्ड पिता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी ये जर्नी उन बच्चों के लिए है, जो छोटी जगह या बंद कमरों में बैठकर सपने देखते हैं।

पढ़िए उनसे हुई बातचीत का प्रमुख अंश-

सवाल- दूसरी बार नेशनल अवॉर्ड जीतने पर क्या कहना चाहेंगे?

पंकज त्रिपाठी- विनम्र हूं, कृतज्ञ हूं। मेहनत और ईमानदारी से अपने काम में लगे रहो, तो कुछ भी संभव है, वही हुआ है। मैं बरसों से ईमानदारी के साथ अपने काम में लगा हुआ हूं, उसी का फल है। बाबू जी अगर होते तो बहुत खुश होते। उन्हें नेशनल अवॉर्ड बहुत पसंद था, क्योंकि ये देश का सम्मान है। उन्हीं को ये अवॉर्ड समर्पित है। मेरी जर्नी, मेरी यात्रा उन बच्चों के लिए जो किसी बंद कमरे में, कहीं भी छोटी जगह में सपने देख रहे होंगे। वो सपने देखें और हर रोज परिश्रम करें, सब कुछ संभव है। मेरी यात्रा यही है।

सवाल- अपनी इस जर्नी में सबसे बड़ी ताकत किसे मानते हैं?

पंकज त्रिपाठी- बहुत सारे लोग हैं, कोई एक इंसान नहीं है। उसमें मां-बाप हैं, शिक्षक हैं, गुरु हैं, परिवार है, दोस्त हैं, राइटर हैं, डायरेक्टर हैं, लंबी लिस्ट है। किसी भी व्यक्ति की जर्नी में बहुत लोगों का योगदान होता है।

सवाल- कोई तमन्ना बाकी है, जो आप शेयर कर सकें?

पंकज त्रिपाठी- नहीं, कोई तमन्ना बाकी नहीं है। ईश्वर ने इतना दिया है, आभारी हूं ईश्वर का। मैं उतना ही स्तब्ध हूं। ईमानदारी से मेहनत करूंगा और अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था, खुशकिस्मती से इस साल जो भी फिल्में थीं सब सुंदर कहानियां हैं, अच्छी कहानियां हैं। उन्हीं के इंतजार में हूं। मेरी खड़क सिंह आएगी, बहुत सुंदर फिल्म है। अटल जी की बायोपिक (मैं अटल हूं) भी कमाल बनी है, मैंने फर्स्ट कट देख लिया है। मैं उनके इंतजार में हूं। जिन लोगों के साथ चाहा था, उनके साथ काम कर रहा हूं, पूरी ईमानदारी से। ये और विनम्र बनाता है।

नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला के साथ पहुंचे थे।
नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला के साथ पहुंचे थे।

सवाल- कभी सोचा था कि फिल्म का सबसे बड़ा सम्मान मिलेगा?

पंकज त्रिपाठी- बिल्कुल नहीं सोचा था। मैं बस ईमानदारी से काम करता गया। सोचा कुछ भी नहीं था। जो कुछ मिला वो अप्रत्याशित है मेरे लिए भी। मैं उसके लिए आभारी हूं, विनम्र हूं।

सवाल- आपकी ईमानदारी का राज क्या है?

पंकज त्रिपाठी- पता नहीं, शायद परवरिश। हम जिस भूमि से, जिस दुनिया से आते हैं, वो इसका कारण हो सकती है।

अपनी बात खत्म करते हुए पंकज त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर के रीडर्स के लिए कहा, सभी दर्शकों को आभार, नेशनल फिल्म अवॉर्ड के ऑडिटोरियम में जो भी मिल रहा था कह रहा था कि आपकी कामयाबी पर्सनल लगती है। दर्शकों से इस तरह जुड़ना बहुत रेयर है, मैं सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन आचरण में भी जुड़ा हूं। उन सभी दर्शकों का आभार।

Previous Article

PM Modi 21 अक्टूबर को आयेंगे ...

Next Article

भोपाल के बिट्टन मार्केट में 70 लाख ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    ऋषि कपूर को बेटी रिद्धिमा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    September 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बेघर हुईं अफसाना खान, घर से निकालने के लिए बिग बॉस ने भेजी लेडी ‘मार्शल’

    November 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    दिव्यंका त्रिपाठी के लुक पर फैन ने किया कमेंट, मिला ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

    January 18, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रक्षा बंधन’ पर भिड़ेंगे बॉलीवुड के ये महारथी, क्या ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आगे पार होगी अक्षय कुमार की नैया

    June 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    जाह्नवी कपूर से मात खा गईं सारा अली खान, 4 दिन में ‘केदारनाथ’ ने कमा लिए इतने करोड़

    December 11, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Stree Review: डर के साथ-साथ कॉमेडी और सस्पेंस भी भरपूर

    August 31, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    मई में पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी, इन कारणों से मांग में आया उछाल

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे।

  • देश

    बीजेपी नेता ने पीएम और अमित शाह को टैग कर किया ट्वीट, एक विधायक के समर्थन में पूरी पार्टी को दांव पर नहीं लगाया जा सकता



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010