anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›प्रफुल पटेल की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में सलमान-शाह रुख़ समेत ये सितारे पहुंचे, देखें तस्वीरें

प्रफुल पटेल की बेटी की वेडिंग रिसेप्शन में सलमान-शाह रुख़ समेत ये सितारे पहुंचे, देखें तस्वीरें

By anupamsavera.com
July 23, 2018
122
0
Share:

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल ने शनिवार को बिजनेसमैन नमित सोनी से शादी कर ली। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ। इस ग्रैंड शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों से लेकर, क्रिकेटर, बिज़नेसमैन से लेकर बड़े राजनेताओं तक ने शिरकत की।

सलमान ख़ान, शाह रुख़ ख़ान, रितिक रोशन, मधुर भंडारकर, सुभाष घई जैसे नामों के अलावा पूनम ढिल्लन, कटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला आदि कई अभिनेत्रियां भी इस मौके पर नज़र आईं। इतना ही नहीं संगीत सेरेमनी में इन सितारों ने जमकर डांस भी किया। शादी और संगीत की तस्वीरें-वीडियोज़ सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो शादी में सलमान ख़ान, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा ने डांस करके महफिल लूट ली। आप देख सकते हैं वेडिंग रिसेप्शन के दौरान सलमान ख़ान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

बॉलीवुड के किंग ख़ान शाह रुख़ जो हाल ही में विदेश में अपनी फ़िल्म ‘ज़ीरो’ की शूटिंग के बाद परिवार संग छुट्टियां मनाकर देश लौटे हैं वह भी इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। इस ब्लैक आउटफिट में शाह रुख़ काफी डैशिंग लग रहे हैं।

रितिक रोशन जो इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में बिजी हैं, वो भी समय निकाल कर इस हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। रितिक भी इस ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

बता दें कि सलमान ने ‘टाइगर ज़िन्दा है’ के गाने ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘जूते दे दो पैसे ले लो’ पर डांस किया। वहीं जैकलीन फर्नांडिस ‘एक दो तीन’ गाने पर थिरकीं। धोनी और उनकी पत्नी ‘मेरे ख्वाबो में जो आए’ गाने पर झूमते दिखे। नुसरत भरूचा भी अपनी ही ‘दिल चोरी साडा’ पर थिरकती दिखीं। बहरहाल, इस मौके पर कटरीना कैफ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में चर्चा में रहीं अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी इस मौके पर मौजूद दिखीं। साथ ही सलमान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री यूलिया वंतुर भी इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं। अन्य अभिनेत्रियों में डेज़ी शाह, उर्वशी रौतेला के अलावा सोनाक्षी सिंहा जैसे स्टार्स भी इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बने। सोनाक्षी सिंहा अपनी मॉम और भाई के साथ इस जश्न में शामिल हुईं।

इनके अलावा मनीष मल्होत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी आदि ने भी पूर्णा की शादी में शिरकत की। शादी के बाद रिसेप्शन भी हुआ और इसमें भी बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावड़ा रहा। अंगद बेदी और नेहा धूपिया भी कुछ इस अंदाज़ में पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ तो वहीं सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजली के साथ इस मौके पर मौजूद थे। ज़हीर ख़ान भी अपनी अभिनेत्री वाइफ सागरिका घाटगे के साथ इस मौके पर नज़र आये। साथ ही शेखर सुमन, मुकेश अंबानी, शरद पवार जैसी कई नामी हस्तियां भी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल रहे।

Previous Article

पाकिस्‍तान के चुनाव में उतरने वाला कोई ...

Next Article

WI vs BAN: आखिरकार टूट ही गया ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    लॉकडाउन के बीच विक्की कौशल ने सीखी ऑमलेट को पलटने की कला

    April 6, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रणबीर कपूर बोले- बच्चे की वजह से आलिया के सपने की कुर्बानी नहीं देना चाहता

    July 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Rajesh Khanna Death Anniversary: खून से खत लिखती थीं लड़कियां, सेट पर थे मनमौजी, जानें- काका के दिलचस्प किस्से

    July 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बाला साहेब ठाकरे बने नवाज़ुद्दीन, देखिए फर्स्ट लुक

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आज सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है – जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री, मेगास्टार चिरंजीवी और सेलिब्रिटीज

    December 12, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    गंभीर बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर ने बीजेपी उम्मीदार के लिए किया प्रचार

    April 5, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    विपक्ष के रवैये से संसद और लोगों का हो रहा अपमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव :व्हाइट हाउस डॉक्टर

  • व्यवसाय

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा, जानिये नए दाम

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010