anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Box Office: इस हफ़्ते हैप्पी फिर भागेगी, पर क्या इतनी कमाई लायेगी

Box Office: इस हफ़्ते हैप्पी फिर भागेगी, पर क्या इतनी कमाई लायेगी

By anupamsavera.com
August 23, 2018
121
0
Share:

मुंबई। देश में भारी बारिश और तबाही के बीच 15 अगस्त को रिलीज़ हुई सत्यमेव जयते और गोल्ड ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिज़नेस तो निकाल लिया है। इस हफ़्ते दो छोटे बजट की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिन पर मार्केट की नज़र रहेगी।

इस शुक्रवार यानि 24 अगस्त को बॉक्स ऑफ़िस पर सोनाक्षी सिन्हा की हैप्पी फिर भाग जायेगी और फिल्मकार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की हीरो के रूप में डेब्यू फिल्म जीनियस रिलीज़ होने जा रही है। मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बनी हैप्पी फिर भाग जायेगी एक कॉमेडी जर्नी है और ये 2016 में आई हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल है। कहानी उसी हैप्पी की है जो पिछली बार पाकिस्तान भाग गई थी और इस बार चीन भागी है। पिछली बार डायना पेंटी ने हैप्पी का लीड रोल निभाया था लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट दे कर दो दो हैप्पी को फिल्म में रखा गया है और दूसरी हैप्पी का रोल सोनाक्षी सिन्हा ने किया है। फिल्म में पहले की तरह जिमी शेरगिल और अली फजल का अहम् रोल बरकरार है लेकिन पंजाबी स्टार जस्सी गिल के रूप में एक और नई एंट्री हुई है।

करीब दो घंटे 15 मिनिट की इस फिल्म को बनाने में 25 करोड़ रूपये की लागत आई है। फिल्म को 1200 से 1500 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जाएगा। ट्रेड सर्किल के मुताबिक फिल्म को पहले दिन दो से चार करोड़ के बीच में कमाई हो सकती है और बाद में माउथ पब्लिसिटी से फिल्म बढ़ सकती है। फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह के कॉमेडी पंचेज़ दिखे हैं उससे फिल्म को फ़ायदा हो सकता है। वीकेंड में फिल्म को अच्छा करना होगा हालांकि इस बार रक्षाबंधन रविवार को है।

इस हफ़्ते एक नए चेहरे का बॉलीवुड में आगमन हो रहा है। वैसे तकनीकी रूप से ये डेब्यू नहीं है। हम बात कर रहे हैं गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा की। जिनका बेटा लीड रोल में फिल्म जीनियस से आ रहा है। डेब्यू इसलिए नहीं है क्योंकि उत्कर्ष ने ही गदर में सनी देओल के बेटे जीते की भूमिका निभाई थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी जीनियस में उत्कर्ष की हीरोइन के रूप में इशिता चौहान हैं। ये इशिता का भी लीड रोल में डेब्यू होगा। उन्होंने आपका सुरूर में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभाया था।

जीनियस एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें हीरो सच्चा देशभक्त बन कर देश के दुश्मनों से लड़ता है और रोमांस भी करता है । कहानी ये में कहने की कोशिश की गई है कि जीनियस तो वो होता है जिसके पास कैरेक्टर हो। जो हर परिस्थिती में ज़िंदगी की लड़ाई लड़ता है और जीतता है।

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का होना है जो फिल्म में विलेन के रोल में हैं। इस फिल्म को 1000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म को एक से 3 करोड़ के बीच की ओपनिंग लग सकती है। हालांकि नवाज़ फैक्टर के कारण अगर 50 लाख का बोनस मिल गया तो अचरज की बात नहीं।

बॉक्स ऑफ़िस पर इस समय अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते का जोर है और ये इस वीकेंड में भी बना रहेगा। महीने के आख़िरी हफ़्ते में देओल्स की यमला पगला दीवाना फिर से रिलीज़ हो रही है और तब तक इस हफ़्ते की रिलीज़ फिल्मों को कमाने का मौका मिल सकता है।

Previous Article

कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने खोला ...

Next Article

ग्वालियर पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,लाखों की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मना॓रंजन

    भोजपुरी इंडस्ट्री में टुटा दुःखों का पहाड़ डायरेक्टर धनंजय मिश्रा ने दुनिया को कहा अलविदा

    June 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Box Office: ईद पर ‘रेस 3’ ने रचा इतिहास, सलमान ने नहीं सोचा होगा इतनी हुई कमाई, अब 100 करोड़…

    June 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Kabir Singh Movie Review: एक अनोखी लव स्टोरी, मिले इतने स्टार्स

    June 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘गली ब्वॉय’ के रैपर का 24 साल की उम्र में हुआ निधन, रणवीर सिंह ने जताया शोक

    March 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रक्षाबंधन के शुभअवसर पर धूम धाम से सम्पन्न हुआ दिनेश लाल यादव निरहुआ और निर्माता लोकेश मिश्रा की “राजा डोली ...

    August 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आसान नहीं ‘बच्चन पांडेय’ की राह, इधर ‘द कश्मीर फाइल्स’ तो उधर ‘RRR’

    March 17, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Yes Bank को बचाने के लिए आगे आया ICICI Bank, करेगा 1,000 करोड़ का निवेश

  • मध्यप्रदेश

    उफनती नर्मदा में बस गिरी, 13 शव मिले, कई लापता

  • खेल

    IPL प्लेआफ में सबसे तेज शतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने रजत पाटीदार

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010