anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Box Office: संजू के आगे अब बजरंगी भाईजान भी परास्त, सूरमा और एंट मैन सुस्त

Box Office: संजू के आगे अब बजरंगी भाईजान भी परास्त, सूरमा और एंट मैन सुस्त

By anupamsavera.com
July 18, 2018
180
0
Share:

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर संजू के तूफ़ान के सामने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड बौने हो गए और अब सलमान की बजरंगी भाईजान भी पीछे हो गई है। रणबीर कपूर की इसी फिल्म के चलते सूरमा और एंट मैन जैसी फिल्में भी ठंडी पड़ गई हैं।

घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई राजकुमार हिरानी निर्देशित संजू ने इस मंगलवार को करीब दो करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कलेक्शन अब 321 करोड़ 14 लाख रूपये हो गया है और इस कारण सलमान खान की बजरंगी भाईजान अब पीछे हो गई है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 321 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था।

बड़ी बात ये है कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ हुई थी और ठीक इसी दिन संजू ने बजरंगी को बॉक्स ऑफ़िस के अखाड़े में पटखनी दे दी। रणबीर और सलमान की इन दिनों फिल्मों में फ़र्क बस इतना है कि बजरंगी भाईजान ईद के मौके पर रिलीज़ हुई और संजू नॉन-हॉलीडे पर l

रोड़ 75 लाख की ओपनिंग लगी थी और पहले वीकेंड में फिल्म ने 120 करोड़ छह लाख रूपये की कमाई की l संजू, एक मसाला फिल्म इसलिए भी बन पाई क्योंकि संजय दत्त की लाइफ़ में ऐसा बहुत कुछ हुआ जो फिल्मी स्क्रीनप्ले जैसा ही था। फिल्म ने रणबीर कपूर को सबसे ज़्यादा फ़ायदा पहुंचाया है। वो पहली बार 300 करोड़ क्लब में आये हैं । वैसे फिल्म में उनका साथ देने में परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्ज़ा और करिश्मा तन्ना ने भी कोई कमी नहीं रखी।

इस बीच बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म सूरमा पांचवे दिन कुछ ख़ास नहीं कर सकी l फिल्म को एक करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है l शाद अली के निर्देशन में बनी सूरमा अब तक 17 करोड़ 69 लाख रूपये जोड़ चुकी है l पहले वीकेंड में फिल्म को 13 करोड़ 85 लाख रूपये की कमाई हुई थी। सूरमा, भारतीय हॉकी के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी है। हॉकी के साथ ज़िंदगी के कई उतार चढ़ाव देखने वाले संदीप सिंह को एक बार गोली लग जाती है, जिसके कारण उनके कमर के नीचे के हिस्से को लकवा मार जाता है। संदीप हिम्मत नहीं हारते और दो साल बाद फिर से हॉकी के मैदान पर उतर कर अपनी स्टिक का जादू दिखाते हैं। सूरमा में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, सिद्धार्थ शुक्ला और विजय राज ने अहम् भूमिकाएं निभाई हैं।

सूरमा के साथ ही रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म एंट मैन एंड द वास्प भी पांचवें दिन कुछ ख़ास नहीं कर सकी l फिल्म को दो करोड़ का कलेक्शन हुआ है l एंट मैन 2 ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 23 करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है l पेटन रीड के निर्दशन में बनी पॉल रड स्टारर ये फिल्म साल 2015 में आई ‘एंट मैन’ का सीक्वल है।

Previous Article

कंज्यूमर बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ...

Next Article

बर्थडे से पहले अपनी हॉलीवुड फ़िल्म के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    शादी के बंधन में बंधे ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, लाल जोड़े में ...

    December 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉक्स ऑफिस पर होगी कैटरीना और अर्जुन की कड़ी टक्कर, एक साथ रिलीज होगी दो फ़िल्में

    July 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आमिर खान ने अपने ऑफिस में की कलश पूजा:एक्स वाइफ किरण के साथ आरती करते आए नजर

    December 9, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Movie Review Manikarnika : रानी लक्ष्मीबाई बनी कंगना की ऐतिहासिक फिल्म, मिले इतने स्टार्स

    January 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    PHOTOS: विनोद खन्ना को दादासाहेब फालके अवॉर्ड, श्रीदेवी बेस्ट एक्ट्रेस

    April 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    एक्शन भरपूर, हॉलीवुड डायरेक्टर भी नहीं बना पाए जंगली को खास

    March 29, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    उत्तराखंड में एक बस के घाटी में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

  • देश

    मिशन तेलंगाना की तैयारियों में जुटी भाजपा, अमित शाह शनिवार को करेंगे रैली, पदयात्रा में भी होंगे शामिल

  • मध्यप्रदेश

    स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010