anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›‘सिम्बा’ के सेट पर पहुंचे करण जौहर और फिर रणवीर सिंह ने सारा के सामने किया ऐसा हाल

‘सिम्बा’ के सेट पर पहुंचे करण जौहर और फिर रणवीर सिंह ने सारा के सामने किया ऐसा हाल

By anupamsavera.com
September 10, 2018
102
0
Share:

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर की फ़िल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सेट से अक्सर मस्ती और मज़ाक की ऐसी तस्वीरें आती हैं कि देखने वाला मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता। ऐसी ही एक मज़ेदार तस्वीर रविवार को आयी।

रणवीर सिंह की बेतकल्लुफ़ अदाकारी की जो झलक पर्दे पर नज़र आती है, सार्वजनिक जीवन में भी उनका वही अंदाज़ पेश होता है। ‘सिम्बा’ के सेट से जो ताज़ा तस्वीर आयी है, उसमें रणवीर सिंह करण जौहर को पूरी शिद्दत से किस कर रहे हैं, जिसके चलते करण की कसमसाहट उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है। इस बेहद अतरंग और प्यारी तस्वीर में रोहित शेट्टी और ‘सिम्बा’ की हीरोइन सारा अली ख़ान को भी देखा जा सकता है। रोहित ने करण को पीछे से जकड़ा हुआ है और उनके बगल में खड़ी सारा भी करण को पकड़े हुए हैं और खिलखिला रही हैं।

करण ने इस ज़िंदादिल फोटो को शेयर करते हुए लिखा है- ”सिम्बा के सेट पर हड्डियां चटखा देने वाला प्यार। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की ज़बर्दस्त जुगलबंदी। शानदार सारा का परिचय और फ़िल्म का पागलपन और जादू। यह बेहद जानदार सफ़र रहा है। 28 दिसम्बर का इंतज़ार है, जब सिम्बा की ताक़त आप सब महसूस करेंगे। नए साल आग़ाज़ ज़बर्दस्त होने वाला है।”

‘सिम्बा’ के ज़रिए रोहित शेट्टी पहली बार रणवीर सिंह के साथ एसोसिएट हुए हैं। रोहित कॉमेडी एक्शन फ़िल्मों के उस्ताद हैं और उनका बॉक्स ऑफ़िस ट्रैक रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है। ऐसे में रणवीर सिंह जैसे उर्जा से लबरेज़ एक्टर के साथ रोहित की जुगलबंदी वाकई दिलचस्प होने वाली है।

रणवीर पहली बार पुलिस अफ़सर के रोल में इस फ़िल्म में नज़र आएंगे। सारा अली ख़ान इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही हैं, क्योंकि ‘केदारनाथ’ तो अगले साल तक के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड में सारा के लिए इससे बेहतरीन डेब्यू नहीं हो सकता था।

वैसे इस तस्वीर को इन सभी ने दिलचस्प संदेश लिखकर शेयर किया है। रणवीर ने लिखा है- ”हमारे यहां प्यार ही प्यार मिलेगा। सिम्बा के सेट पर स्पेशल एपीयरेंस।” सारा इन सबके साथ काम करके और ऐसे लम्हों की गवाह बनकर ख़ुद को शायद ख़ुशकिस्मत मानती हैं, इसीलिए लिखा है- Lucky me यानि मैं ख़ुशनसीब हूं। वहीं रोहित लिखते हैं- No Friends… FAMILY. यानि यहां कोई दोस्त नहीं है, परिवार है।

‘सिम्बा’ 2015 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘टेंपर’ का आधिकारिक रीमेक है। रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है। फ़िल्म में सोनू सूद, आशुतोष राणा और सुरेश ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखने वाले हैं। अजय देवगन अपने बाजीराव सिंघम वाले किरदार में स्पेशल एपीयरेंस में नज़र आएंगे।

Previous Article

डोनाल्ड ट्रंप कर रहे थे आलोचना तभी ...

Next Article

अपील ठुकराने पर एंडरसन ने कोहली और ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    Friendship Day: सिंगर KK के बच्चों ने गाया ‘यारों दोस्ती’ का ट्रिब्यूट वर्जन

    August 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉक्स ऑफिस पर रानी की ‘हिचकी’ और अजय देवगन की ‘रेड’ ने किया कमाल, जानें अब तक की कमाई का ...

    March 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    लक्ष्मी बम’ का बदला नाम, यह होगा नया टाइटल

    October 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अब भिड़ेंगे Saif Ali Khan ‘बाहुबली’ से , ‘आदिपुरुष’ में होगा ऐसा खूंखार अवतार

    September 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    De De Pyaar De First Look: फिर धमाल मचाएगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    March 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    महेश बाबू से 3 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

    August 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IND VS SA: ‘कुछ ऐसे’ विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी… लेकिन?

  • मना॓रंजन

    बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी चलेगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सिक्का

  • विदेश

    पाक चुनावः जीत के बाद बोले इमरान – भारतीय मीडिया ने किया निराश

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010