anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›रश्मि देसाई ने ‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनने से पहले क्यों मांगी माफी

रश्मि देसाई ने ‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनने से पहले क्यों मांगी माफी

By anupamsavera.com
November 26, 2021
61
0
Share:

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में दिलचस्प टर्न्स एंड ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। शॉकिंग इविक्शंस से लेकर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस 15 को ज्यादा मसालेदार करने की कोशिश लगातार जारी है। शो में अब रश्मि देसाई वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर दाखिल होने जा रही हैं।

अब बिग बॉस के घर में दाखिल होने से पहले रश्मि ने एक वीडियो जारी करके अपने फैंस से खास अपील की और उनसे माफी भी मांगी। रश्मि ने वीडियो में कहा कि उनके फैंस के जहन में कई तरह के सवाल उमड़ रहे होंगे। वो शो में क्यों जा रही हैं। कुछ लोग कह रहे होंगे कि यह अच्छा फैसला है। रश्मि वीडियो में कहती हैं कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था। फैंस से अपील करते हुए कहती हैं कि 13वें सीजन में दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। हो सके तो इस बार भी दीजिए। अगर कुछ गलत कर दूं तो माफ कर दीजिएगा।

रश्मि ने वादा किया कि वो उन्हें निराश नहीं करेंगी। घर में जाने का मतलब है, बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना। रश्मि कहती हैं कि ट्रोल तो वो आए दिन होती रहती हैं, मगर ट्रेंड भी होती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस जर्नी के अंत तक जाना चाहती हैं, जो फैंस के सपोर्ट के बिना सम्भव नहीं।

रश्मि बिग बॉस 13 की एक मजबूत कंटेस्टेंट्स थीं, जिसे दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। शो में सिद्धार्थ के साथ रश्मि की खट्टी-मीठी समीकरण को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जो शो की हाइलाइट रहा। बिग बॉस 13 में रश्मि तीसरी रनर अप रही थीं। आसिम रियाज दूसरे और शहनाज गिल तीसरी रनर अप रही थीं। रश्मि की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैंस अक्सर उन्हें ट्रेंड करवाते रहते हैं। शो में रश्मि के जाने से मौजूदा कंटस्टेंट्स को कड़ी टक्कर मिलने की सम्भावना है।

Previous Article

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के ...

Next Article

IPL 2022 के लिए इन चार खिलाड़ियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू कर फंसे KRK, सलमान खान ने किया मानहानि का केस

    May 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सेंसर बोर्ड ने OMG 2 की रिलीज फिलहाल रोकी:फिल्म का पहले रिव्यू किया जाएगा; आदिपुरुष विवाद को देखते हुए फैसला

    July 13, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    जॉन अब्राहम ने किया अपनी अगली फिल्म ‘तेहरान’ का एलान, सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म 2023 में रिलीज

    February 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अर्जुन कपूर ने ‘कुत्ते’ की शूटिंग पूरी होते किया लुक चेंज

    February 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म ड्राइव का ट्रेलर देखकर दर्शक रह गए दंग, जानिए सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

    October 19, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अब निर्देशन के क्षेत्र में काम करेगी अभिनेत्री रिमी सेन

    April 10, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    सोनम के बाद नेहा धूपिया ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर डाली ये फोटो

  • विदेश

    अमेरिका:ट्रंप ने H-1B वीजाधारकों को नौकरी देने से रोकने के आदेश पर किए हस्ताक्षर, आईटी पेशेवरों को झटका

  • मना॓रंजन

    मुकेश अंबानी के घर Ganesh Chaturthi पर ऐसे पहुंचे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt, टिक गईं सबकी निगाहें



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010