anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›शाहरुख खान फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, ‘डॉन 3’ को लेकर निर्माताओं ने किया बड़ा खुलासा

शाहरुख खान फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, ‘डॉन 3’ को लेकर निर्माताओं ने किया बड़ा खुलासा

By anupamsavera.com
March 11, 2019
167
0
Share:

शाहरुख खान इन दिनों फिल्म डॉन-3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई नया खुलासा सामने आ ही जाता है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में खबर थी कि बॉलीवुड किंग ने राकेश शर्मा की बायॉपिक में काम करने से इंकार कर दिया था। उनके इंकार के पीछे डॉन-3 माना जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान राकेश शर्मा की बायॉपिक को छोड़कर वह ‘डॉन 3’ पर सारा ध्यान लगाना चाहते हैं, लेकिन इसी बीच ये भी खबर आई थी कि ‘डॉन 3’ ठंडे बस्ते में जा सकती है। क्योंकि फिल्म के निर्माता फरहान अभी अपने एक्टिंग करियर पर पूरी तरह फोकस करना चाहते थे। लेकिन अब शाहरुख खान के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी का एक बयान सामने आया है। जिससे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

मुंबई मिरर कि रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने हर एक कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। रितेश ने कहा है कि हम अभी भी इस पर काम कर रहे है और हमें भी नहीं पता है कि यह कब बनेगी। इस फेन्चाइजी की अगली फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेताब है और हम फैंस को निराश नहीं करना चाहते है। रितेश के इस बयान से इस फिल्म के फैंस को काफी राहत मिली है।

आपको बता दें कि फरहान अख्तर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘तूफान’ में अपने बॉक्सर के रोल की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं। साथ ही वह दूसरी फिल्में भी प्रड्यूस कर रहे हैं।

2006 में शाहरुख को लेकर फरहान अख्तर ने डॉन बनाई थी, जो अमिताभ बच्चन ‘डॉन’ का रीमेक थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद 2011 में डॉन 2 बनाई गई। इस फिल्म के एंड में डॉन 3 की झलक दिखाई गई थी। आठ साल होने को आए, लेकिन डॉन 3 के केवल चर्चे ही सुनने को मिल रहे हैं। अब तक कोई भी अनाउंसमेंट इसके मेकर्स की ओर से नहीं किया गया है।

Previous Article

जांच में मदद करने वाले आरोपी को ...

Next Article

Khatron Ke Khiladi 9: पुनीत पाठक बनें ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार ने तंबाकू ब्रांड से जुड़े उत्पाद के ऐड से खुद को किया अलग

    April 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    जोधपुर कोर्ट के बाद अब जालंधर में तलब हुए सलमान खान, शिल्पा शेट्टी भी फंसी

    June 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Kareena Kapoor Khan ने तैमूर अली खान और जहांगीर को लेकर किया बड़ा खुलासा

    January 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहना 4 करोड़ 48 लाख रुपए का नेकलेस

    May 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग के लिए जाह्नवी कर रही कमरतोड़ मेहनत

    August 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कुछ कुछ होता है के 20 साल, ऐसी दिखती हैं शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी

    October 17, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    PM नरेंद्र मोदी को देना चाहते हैं जन्मदिन की बधाई, तो ये रहा तरीका

  • मना॓रंजन

    रेस-3 का पार्टी सॉन्ग रिलीज, सलमान-अनिल का पाउट सीन हो रहा पॉपुलर

  • खेल

    अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकार्ड, कोच राहुल द्रविड़ ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010