anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›इंतजार खत्म! ‘पठान’ के बाद सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म

इंतजार खत्म! ‘पठान’ के बाद सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म

By anupamsavera.com
March 4, 2022
50
0
Share:

नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। फिल्मों की रिलीज डेट्स की झमाझम बारिश के बीच अब सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गयी है। फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान एक जबरदस्त टीजर के साथ किया है, जिसमें वो कटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं। यशराज बैनर की स्पाई फ्रेंचाइजी टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

टीजर की शुरुआत कटरीना कैफ के दृश्यों से होती है, जो कुछ लोगों के साथ नाइफ फाइटिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। प्रैक्टिस पूरी करने के बाद वो सलमान खान के पास जाती हैं, जो पास ही में चादर ढककर सो रहे हैं। कटरीना, टाइगर से कहती हैं कि अब तुम्हारी बारी।

सलमान चादर हटाकर तपाक से उठते हैं और कहते हैं आ रहे हैं हम। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट सामने आती है- 21 अप्रैल, 2023। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सलमान ने टीजर शेयर करने के साथ लिखा- हम सब अपना-अपना ख्याल रखें। टाइगर 3, 2023 की ईद पर आ रही है। आइए, सब लोग वहां मौजूद रहें। वाईआरएफ के 50 सालों के साथ टाइगर 3 का जश्न सिनेमाघरों में मनाइए।

बता दें, हाल ही में शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पठान की रिलीज डेट बाहर आते ही सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा तेज हो गयी थी कि अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट भी एनाउंस हो सकती है। खबरें आयी थीं कि पठान और टाइगर 3 कॉसओवर फिल्में हैं।

पठान में सलमान, टाइगर के अंदाज में कैमियो कर रहे हैं, वहीं टाइगर 3 में शाह रुख पठान के किरदार में कैमियो में दिखेंगे। सलमान ने दिसम्बर में अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में यह रिवील भी किया था कि पठान, टाइगर 3 से पहले रिलीज होगी।

बता दें, यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी टाइगर की शुरुआत कबीर खान निर्देशित एक था टाइगर से हुई थी। इसकी दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं।

Previous Article

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 102 ...

Next Article

विराट कोहली बने 8,000 सबसे तेज रन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने दूसरे सोमवार को दिखाया दम, सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ को छोड़ा पीछे

    December 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Oscars 2023: Ram Charan का अमेरिका में जलवा; लॉस एंजेलिस में प्रिय एक्टर से मिल क्रेजी हुए फैंस

    March 12, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को अपनी ‘बच्चियों’ से मिलवाया

    August 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    परिणीती चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग करते हुए शेयर की तस्वीरें

    March 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सनफ्लॉवर सीजन 2, मामला लीगल है… फरवरी के आखिरी हफ्ते में आ रहीं ये वेब सीरीज और फिल्में

    February 27, 2024
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रिलीज के बाद ‘पैडमैन’ पर लगा ‘चोरी’ का आरोप, अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

    February 10, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    कंगना रनोट को जावेद अख्तर मानहानि मामले में कोर्ट से लताड़, कहा, ‘सेलिब्रिटी होंगी लेकिन आरोपी भी है’

  • व्यवसाय

    विकसित भारत के लक्ष्यों के हिसाब से काम करे इंडिया इंक, युवाओं को बेहतर भारत देना हमारा कर्तव्‍य : वित्त मंत्री

  • व्यवसाय

    Paytm ने 950 करोड़ के निवेश के लिए बनाई ये बीमा फर्म, विजय शेखर शर्मा फिर से नियुक्त हुए CEO



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010