anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Blackbuck Case: सलमान खान को पांच साल की सजा, सेंट्रल जेल पहुंचे, सलाखों के पीछे कटेगी आज की रात

Blackbuck Case: सलमान खान को पांच साल की सजा, सेंट्रल जेल पहुंचे, सलाखों के पीछे कटेगी आज की रात

By anupamsavera.com
April 5, 2018
94
0
Share:

जयपुर। 19 साल पुराने कांकणी के काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के सजा सुनाते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया गया है और यहां से उन्हें सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है। इससे पहले उनका मेडिकल होगा और फिर कड़ी सुरक्षा में सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

हालांकि, इस दौरान सलमान के वकील उनकी जमानत याचिका लेकर कोर्ट पहुंचे लेकिन जज ने यह कहते हुए उन्हें लौटा दिया कि इस पर कल सुनवाई होगी। इसके बाद आज रात सलमान को जेल में ही गुजारना होगी। खबरों के अनुसार सलमान को आसाराम बापू वाली बैरक में रखा जाएगा।

जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा कि फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं और सलमान खान को जेल में वही खाना दिया जाएगा, जो अन्य कैदियों को दिया जाता है।

इससे पहले खबर आई थी कि उन्हें 2 साल की ही सजा हुई है और उन्हें जमानत मिल जाएगी और उन्हें जेल नहीं जाना होगा। कोर्ट ने सलमान को वन्य जीव संरक्षण की धारा 9/51 के तहत दोषी करार दिया गया है। उनके अलावा मामले में सह आरोपी बनाए गए सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और उनके ड्रायवर को संदेह के आधार पर बरी कर दिया है।

इससे पहले सलमान खान को दोषी ठहराए जाने के बाद अब उनके खिलाफ सजा पर बहस हुई। सजा पर बहस के दौरान सलमान के वकील इस कोशिश में थे कि उन्हें तीन साल से कम की सजा हो। उनके वकीलों ने कहा कि सलमान एक अच्छे व्यक्ति हैं और समाजसेवा के काम करते हैं इसलिए उन्हें सजा कम दी जाए। वहीं सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि सलमान आदतन अपराधी हैं और उन्हें कम से कम 6 साल की सजा सुनाई जाए।

बिश्नोई समाज ने मनाया जश्न

अभिनेता सलमान खान को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान को हिरण के शिकार मामले में अदालत तक घसीटने वाले समूह बिश्नोई समाज के नाम से जाना जाता है। यह समाज पर्यावरण के प्रति अपनी श्रद्धा के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इतिहास की कई कहानियों को देखें तो इस समाज के सदस्यों ने पेड़-पौधों और पशुओं की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे दी है। सलमान खान को सजा मिलते ही बिश्नोई समाज ने खुशी जताई। बिश्नोई समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने कहा कि हम फैसले का अध्ययन करेंगे। इसके बाद बरी हुए आरोपियों के खिलाफ अपील करेंगे।

फैसले के चलते जोधपुर की कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच के वकील ने कहा है कि अगर आरोपी दोषी पाए गए तो सभी को एक जैसी सजा सुनाई जाएगी। मामले में सर्वाधिक 1 साल की जेल का प्रावधान है।

फैसले के पहले सोनली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और सैफ अली खान बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए। यह मामला 1998 में फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की जोधपुर में चली शूटिंग के समय का है। उस समय एक और दो अक्टूबर की रात कांकणी में कथित रूप से काले हिरण का शिकार किया गया।

मामले में मुख्य आरोपित सलमान खान बनाए गए और सैफ, नीलम, तब्बू तथा सोनाली पर उन्हें उकसाने का आरोप लगाया गया। मामले में 19 वर्ष से सुनवाई चल रही थी। पिछले माह सुनवाई और अंतिम बहस पूरी हो गई और अब गुरुवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

सलमान को मिलेगी विशेष सुरक्षा

फैसला सुनाने के दौरान सलमान खान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। तीन माह पूर्व पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में खुलेआम धमकी दी थी कि सलमान को यहीं पर मारेंगे। पंजाब-हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर लारेंस इन दिनों जोधपुर जेल में बंद है।

आठ जनवरी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान लारेंस ने पुलिस की उपस्थिति में खुलेआम धमकी दी थी कि वह सलमान को यहीं पर मारेगा और सब देखते रह जाएंगे। पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। पुलिस सलमान को जोधपुर पहुंचने के बाद पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।

Previous Article

मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी, बताया- कैसे ...

Next Article

रेल रिकॉर्ड में अंधा, राशनकार्ड में बीपीएल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    फगली के साथ ही कियारा अडवाणी के इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरे हुए 9 साल

    June 14, 2023
    By Anupam Savera
  • मना॓रंजन

    भाई की बेटी संग घूमने निकले निक-प्रियंका

    August 31, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फैंस के इंतजार को खत्म करने के लिए सामने आया शमशेरा का टीज़र

    June 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    10 मिलियन के पार पहुंचा राकेश मिश्रा का गाना ‘हमार नया – नया गवना

    January 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    शाहरुख़ खान ने खुद को बताया सलमान खान का Fan, कटरीना ने लिखा Keep being

    December 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म ‘अपने 2’ के मेकर्स ने कोरोना को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, रोकी गई शूटिंग

    April 16, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    अभिषेक बच्चन को ट्रोलिंग से डील करने का पत्नि ऐश्वर्या राय ने बताया ऐसा नुस्खा

  • मध्यप्रदेश

    CM ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज ‘हे कुर्सी तेरे बिना भी क्या जीना’ इन्हें सपने में भी दिखती है कुर्सी

  • खेल

    गावस्कर ट्रॉफी: दोहरा शतक जड़ने के बाद भी टीम में नहीं दी जगह, कप्तान रोहित ने अपने जिगरी का तोड़ा दिल!

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010