anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›कैंसर से एक फाइटर बनकर निकलीं सोनाली बेंद्रे, उनकी ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

कैंसर से एक फाइटर बनकर निकलीं सोनाली बेंद्रे, उनकी ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

By anupamsavera.com
January 11, 2019
153
0
Share:

मुंबई। पिछले दिनों अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपना कैंसर का इलाज कराकर इंडिया लौटी हैं। गुरुवार शाम को सोनाली अपने पति गोल्डी बहल के साथ मुंबई के एक मार्केट में स्पॉट की गयीं। इस दौरान सोनाली बेंद्रे की जो तस्वीरें आई हैं वो आपका दिल जीत लेंगी!

कैंसर जैसी भयंकर बीमारी और इसके दर्दभरे इलाज के बाद सोनाली बेंद्रे अब एक फाइटर की तरह सामान्य होने की कोशिश कर रही हैं। कैंसर के उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के बाद मरीज के बाल झड़ जाते हैं और इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाली के बाल फिर से आने शुरू हो गए हैं। जिस तरह से प्यार से उनके पति गोल्डी ने उनका हाथ थामा है इससे भी दोनों की बॉन्डिंग साफ़ दिखाई दे रही है!

गौरतलब है कि आमिर खान के साथ सरफ़रोश और सलमान खान की फिल्म हम साथ साथ हैं की हीरोइन सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से ग्रसित होने का ख़ुलासा पिछले साल पहले किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि वे अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने अपने ट्विटर और प्रवक्ता के जरिये एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी को यह बताया था कि वो हाईग्रैंड कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हैं। बहरहाल, इलाज के बाद और देश लौटने के बाद इन तस्वीरों में सोनाली काफी रिलैक्स नज़र आ रही हैं!

आपको बता दें कि सोनाली के बारे में पता चलने पर बॉलीवुड स्तब्ध था और सभी ने सोनाली को हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्दी अच्छे होने की कामना की। सोनाली की बीमारी के बारे में पता चलते ही अभिनेता अक्षय कुमार उनसे मिलने के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे। उसके बाद तमाम स्टार्स अपनी-अपनी तरह से सोनाली का हौसला बढ़ा रहे थे! सोनाली की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनके फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है!

हाल के दिनों में ऐसे कई स्टार्स रहे हैं जिनके बारे में कैंसर जैसी चौंकाने वाली बीमारी को लेकर ख़बरें आई हैं। इरफ़ान ख़ान भी लंबे समय से इस वजह से चर्चा में हैं। रितिक रोशन ने भी राकेश रोशन के गले की कैंसर के बारे में इसी सप्ताह बताया। अच्छी बात यह भी है कि लीज़ा रे से लेकर मनीषा कोइराला तक कई अभिनेत्रियां इस भयंकर बीमारी से एक फाइटर की तरह लड़ कर जीत चुकी हैं!

Previous Article

सामान्य वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ ...

Next Article

विराट ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, कहा- ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    चौथे बच्चे की तैयारी में हैं शाहरुख़ खान, नाम भी सोच लिया है

    January 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म ‘पानीपत’ पर फिर विवाद, अफगान सरकार के बाद अब मराठा मोर्चा ने किया विरोध

    November 22, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    धमाकेदार ओपनिंग के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की बढ़ी मुश्किलें, ऑनलाइन एचडी प्रिंट में लीक हुई फिल्म, यहां ...

    December 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    रणबीर कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को दिया ये चैलेंज

    September 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी शाहरुख खान ने कमाए 124 करोड़ रुपये, जानें- कैसे?

    December 23, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    शादी के बाद सामने आई मुक्ति और कुणाल के रिसेप्शन, एआर रहमान भी आए नजर

    December 12, 2023
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान सरकार का मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार, यशोधरा राजे सिंधिया सहित 28 नए मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

  • विदेश

    पश्चिमी नेपाल के विभिन्न हिस्सों में कुदरत का कहर, भूस्खलन से 12 लोगों की मौत और 19 लापता

  • देश

    डॉ,शांतिश्री धूलिपुडी पंडित दिल्ली में प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पहली महिला कुलपति के रूप में नियुक्त

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010