anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›श्रीदेवी की मौत और वो साढ़े तीन घंटे…ये रही असली सच्चाई

श्रीदेवी की मौत और वो साढ़े तीन घंटे…ये रही असली सच्चाई

By anupamsavera.com
February 27, 2018
120
0
Share:

बीते शनिवार की रात 11.30 बजे बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के पीछे की सच्चाई हर घंटे एक नया मोड़ ले रही है। एक ऐसी घटना बन गई है जिस पर बड़ी मुश्किल से यकीन किया जा सकता है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है कि कुछ घंटे पहले तक एक शादी समारोह में हंसती-खिलखिलाती, नाचती श्रीदेवी की अचानक मौत कैसे हो गई। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत शनिवार रात 10.01 बजे हुई। हालांकि विस्तार से जानकारी आनी अभी बाकी है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक मौत का वक्त और इसके पहले रिपोर्ट में जो वक्त मौत की बताई गई उसमें एक से डेढ़ घंटे का अंतर है। आपको बता दें कि बोनी कपूर शाम 5.30 बजे होटल में श्रीदेवी की कमरे में गए थे। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात हुई। फिर फ्रेश होने के लिए श्रीदेवी बाथरूम में चली गईं। इसके बाद क्या हुआ कोई नहीं जानता। रात 9 बजे बोनी कपूर ने अपने दोस्त को श्रीदेवी के बाथटब में गिरकर बेहोश होने की खबर दी और पुलिस को भी सूचना दी। इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर बीच के समय में क्या हुआ। आइए जानते हैं श्रीदेवी की मौत और उस साढ़े तीन घंटे की सच्चाई।

शादी समारोह के समाप्त हो जाने के बाद जब पूरा परिवार भारत लौट आया था तो श्रीदेवी आखिर क्यों अकेली दुबई में रुक गई थीं। पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी भी मुंबई लौट आए थे पर श्रीदेवी अकेली होटल में रुक गई थीं। क्या बोनी कपूर के साथ उनकी कोई अनबन हो गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। क्या इसीलिए बोनी ने पत्नी श्रीदेवी को मनाने के लिए सरप्राइज डिनर का आयोजन किया था जो कभी पूरा ही नहीं हो पाया। अभिनेत्री श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भले ही मौत की वजह सामने आ गई हो लेकिन अभी भी मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है।

होटल के कर्मचारियों से मिली जानकारी में बताया गया है कि मोहित मारवाह की शादी 20 फरवरी को हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी को पूरा परिवार भारत लौट गया था लेकिन श्रीदेवी अकेली दुबई में रुक गई थीं। होटल के सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के परिवार के मुंबई लौटने से लेकर 24 तारीख तक बोनी कपूर के वापिस श्रीदेवी के पास आने तक वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकली थीं यानि 21 फरवरी से लेकर 24 फरवरी शाम 5.30 बजे तक श्रीदेवी होटल के कमरे में ही थीं। वह किसी भी काम के लिए बाहर नहीं निकलीं।

शनिवार शाम 5.30 बजे बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे, वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम गईं। 15 मिनट तक जब वह बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया। जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने होटल के कुछ कर्मियों को बुलाया और तेज धक्का देकर दरवाजा खोला। श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि अगर ज्यादा शराब पीने की वजह से श्रीदेवी के कदम लड़खड़ा रहे थे तो बोनी उन्हें अकेले कैसे बाथरूम में जाने देते?

त्रों की मानें तो जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से काफी गाढ़ा खून निकल रहा था और चेहरा भी नीला पड़ गया था। इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद रात 9 बजे पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। बोनी ने डॉक्टरों को ये भी बताया कि पिछले दो दिनों से श्रीदेवी की तबीयत खराब थी। सवाल ये है कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसके चलते खराब तबीयत के बावजूद श्रीदेवी ने शराब पी थी।

Previous Article

जाह्नवी कपूर का दुःख बांटने पहुंचे उनके ...

Next Article

ये भारतीय बना किंग्स इलेवन पंजाब का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 5: सोमवार को औंधे मुंह गिरी फिल्म, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • मना॓रंजन

    ‘लॉकअप’ के लिए अपना लुक शेयर कर कंगना रनोट हुईं ट्रोल

    February 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    भाई की शादी में पहुंचीं उर्वशी रौतेला:ग्रे लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, बारात में किया जोरदार डांस

    December 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सामने आया शादी का कार्ड, अगले महीने रणवीर की दुल्हन बनेंगी दीपिका

    October 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होने वाले सितारे! ——-। कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी गिरफ्तार

    January 5, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने पर राम गोपाल वर्मा ने शादी-तलाक पर दिया बड़ा बयान

    January 18, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    सस्ते घर की ICICI बैंक लाया जबर्दस्त स्कीम, घर बैठे कर सकेंगे फ्लैट के दर्शन

  • व्यवसाय

    PAN CARD आवेदन के लिए आज है आखिरी दिन, नहीं तो भरना होगा जुर्माना

  • खेल

    IPL मैच खाली स्टेडियम में हो या नहीं इस पर गावस्कर और वीवीएस लक्ष्मण ने दी अपनी राय

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010