anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Photos: मानव तस्करी पर बनी ‘लव सोनिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में तनुश्री, कटरीना समेत ये सितारे पहुंचे

Photos: मानव तस्करी पर बनी ‘लव सोनिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में तनुश्री, कटरीना समेत ये सितारे पहुंचे

By anupamsavera.com
September 12, 2018
113
0
Share:

मुंबई। हाल के दिनों में आने वाली फ़िल्म ‘लव सोनिया’ को लेकर काफी चर्चा है। यह फ़िल्म इसी शुक्रवार यानी 14 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इस बीच फ़िल्म के स्क्रीनिंग का दौर शुरू हो गया है और सोमवार को मुंबई के यशराज स्टूडियो में कई सितारों ने यह फ़िल्म देखी।

अगर आपने ‘लव सोनिया’ का ट्रेलर देखा है तो यह ट्रेलर आपको झकझोर सकता है। मानव तस्करी के विषय पर आधारित इस फ़िल्म के माध्यम से इस कड़वी सच्चाई को दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि किस प्रकार सोनिया को उस घिनोने दलदल में भेजा जाता है जहां पर उसकी ज़िंदगी बर्बाद हो जाती है। बहरहाल, कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शामिल रहीं जो इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग के लिए सबसे पहुंची।

यह फ़िल्म 17 साल की एक लड़की के संघर्षों की कहानी है, जिसने अपनी बहन को यौन व्यापार से बचाने के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल दिया। इस फ़िल्म को भारत, हांगकांग और लॉस एंजिल्स में शूट किया गया है। ‘आशिक बनाया आपने’ फेम तनुश्री दत्ता जो इन दिनों अमेरिका से भारत आई हुई हैं, वो भी ‘लव सोनिया’ देखने पहुंची।

फ़िल्म में मृणाल ठाकुर सोनिया की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फ़िल्म ‘लव सोनिया’ में बॉलीवुड व हॉलीवुड दोनों कलाकार हैं। बॉलीवुड से ऋचा चढ्डा, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर, रिया सिसोदिया और मराठी एक्ट्रेस साईं ताम्हणकर मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान ज़रीन ख़ान भी नज़र आईं।

‘लव सोनिया’ में हॉलीवुड की ओर से फ्रीडा पिंटो (स्लमडॉग मिलेनियर फेम), डेमी मूर, मार्क डुप्लेस नजर आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन तबरेज नूरानी ने किया है। मृणाल ठाकुर और रिया सिसौदिया को इस फ़िल्म से लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि, कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर इस फ़िल्म के अलावा रितिक रोशन के साथ फिल्म ‘सुपर 30’ में उनकी नायिका के तौर पर काम कर रही हैं। कल्कि कोच्लिन भी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में पहुंची!

इन सबके अलावा गुलशन ग्रोवर, डीनो मोरिया समेत बॉलीवुड के और भी कई सितारे ‘लव सोनिया’ देखने पहुंचे। हाल ही में हुए मेलबर्न के भारतीय फ़िल्म महोत्सव में भी ‘लव सोनिया’ को काफी सराहा गया था। इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के कलाकारों ने काफी प्रशंसा हासिल की थी। याद दिला दें कि यह फ़िल्म 14 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

Previous Article

वुडवर्ड की किताब में ट्रंप बोले, ‘मोदी ...

Next Article

इंग्लैंड में ऋषभ पंत का कमाल- जो ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    Bhojpuri फिल्मों के बाद राजनीति में भाग्य आजमाना चाहते हैं गोविंदा के भांजे Vinay Anand

    June 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आज जंगल सफारी करेंगे मेहमान, बेहद खास है अंबानी परिवार के दूसरे दिन का हर इंतजाम

    March 2, 2024
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर रेमो डिसूजा पहुंचे घर, कुछ इस तरह हुआ स्वागत

    December 19, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आपको रुला देगी कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर बनी ये फिल्म

    March 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    जया प्रदा ने किया धमाल, ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर ‘ढपली वाले’ गाने पर कंटेस्टेंट संग झूमीं

    April 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    खेसारीलाल यादव के साथ जल्‍द एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आयेंगी जोया खान

    April 15, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    Kamal Nath Cabinet : मध्‍यप्रदेश में नई रेत खनन नीति मंजूर, 2 साल के लिए ठेके पर देंगे खदानें

  • देश

    आज भी तेवर दिखाएगी गर्मी खरगोन राजस्थान से भी ज्यादा गर्म

  • मध्यप्रदेश

    राज्य सरकार का बड़ा फैसला, संविदा और PEB के माध्यम से होगी भर्ती, 223 नवीन पद स्वीकृत, पदनाम में भी बदलाव

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010